ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: भारत बायोटेक ने भी मांगी कोविड-19 टीके के आपात इस्तेमाल की मंजूरी
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
FeaturedNational

भारत बायोटेक ने भी मांगी कोविड-19 टीके के आपात इस्तेमाल की मंजूरी

By @dmin
Published: December 8, 2020
Share
भारत बायोटेक ने भी मांगी कोविड-19 टीके के आपात इस्तेमाल की मंजूरी
भारत बायोटेक ने भी मांगी कोविड-19 टीके के आपात इस्तेमाल की मंजूरी
SHARE

दिल्ली (एजेंसी)। फाइजर और सीरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया के बाद हैदराबाद की फार्मास्युटिकल कंपनी भारत बायोटेक ने भी अपने कोविड-19 रोधी टीके के लिए आपात उपयोग की मंजूरी मांगी है। कंपनी ने केंद्रीय औषधि नियामक में इसके लिए आवेदन किया है। इस तरह यह तीसरी कंपनी बन गई है, जो अपने टीके के इस्तेमाल की इजाजत मांग रही है। 

आधिकारिक सूत्रों ने यह जानकारी देते हुए बताया कि कोवैक्सीन टीके का विकास भारत बायोटेक द्वारा भारतीय आयुर्विज्ञान अनुसंधान परिषद (आईसीएमआर) के साथ मिलकर स्वदेश में किया जा रहा है।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने चार दिसंबर को एक सर्वदलीय बैठक में उम्मीद जताई थी कि कोविड-19 का टीका कुछ सप्ताह में तैयार हो सकता है।
उसी दिन शाम को अमेरिकी फार्मास्युटिकल कंपनी फाइजर की भारतीय शाखा ने केंद्रीय औषधि नियामक से अपने टीके के आपात उपयोग की मंजूरी मांगी। इससे पहले इस कंपनी को ब्रिटेन और बहरीन में इस तरह की स्वीकृति मिल चुकी है।
सीरम इंस्टीट्यूट ने ऑक्सफोर्ड के कोविड-19 टीके ‘कोविशील्ड’ के लिए छह दिसंबर को इस संबंध में मंजूरी मांगी थी।
भारत बायोटेक, सीरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया तथा फाइजर के आवेदनों पर केंद्रीय औषध मानक नियंत्रण संगठन (सीडीएससीओ) में कोविड-19 पर विषय विशेषज्ञ समिति आने वाले दिनों में विचार करेगी।
आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि हालांकि इनमें से अभी तक कोई भी आवेदन समिति को नहीं भेजा गया है और इस बारे में कोई तारीख तय नहीं की गयी है जब समिति आवेदनों का मूल्यांकन करने के लिए बैठक करेगी।

छत्तीसगढ़िया ओलंपिक के तीसरे चरण की शुरूआत 18 अगस्त से…. 23 अगस्त तक चलेगी प्रतियोगिता
छत्तीसगढ़ में हुक्का बार का संचालन अवैध, सरकार ने किया कानून में संसोधन… पकड़े गए तो नहीं मिलेगी जमानत
एक्शन और रोचक कहानियों से भरपूर होगा जून का महीना, यह फिल्में होंगी रिलीज…
मणिपुर की घटना पर प्रधानमंत्री की चुप्पी दुर्भाग्यपूर्ण- रत्नावली
टीम इंडिया का नया कोच: राहुल द्रविड़ हेड कोच बनने को तैयार, गांगुली-शाह से बातचीत के बाद हामी भरी
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article मुकेश अंबानी का बड़ा एलान, 2021 में 5G लॉन्च करेगा रिलायंस जियो मुकेश अंबानी का बड़ा एलान, 2021 में 5G लॉन्च करेगा रिलायंस जियो
Next Article Defense Minister Rajnath Singh arrives in Ladakh वीरा सिंह स्मृति फ्लड लाइट फुटबॉल टूर्नामेंट: दुर्ग हीरोज को हरा रायपुर ऑलराउंडर्स बना चैंपियन…. गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू हुए शमिल

Ro.No.-14150/37

× Popup Image

Ro. No.-14093/2

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?