ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: अब सधेंगे सिद्धू? पंजाब में बड़े बदलाव की तैयारी में सोनिया गांधी, प्रदेश अध्यक्ष से लेकर प्रभारी तक होंगे नए
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
FeaturedNationalPolitics

अब सधेंगे सिद्धू? पंजाब में बड़े बदलाव की तैयारी में सोनिया गांधी, प्रदेश अध्यक्ष से लेकर प्रभारी तक होंगे नए

By @dmin
Published: July 1, 2021
Share
कांग्रेस कार्यसमिति की बैठक में बड़ा फैसला, 23 जून को होगा पार्टी के अध्यक्ष पद का चुनाव
कांग्रेस कार्यसमिति की बैठक में बड़ा फैसला, 23 जून को होगा पार्टी के अध्यक्ष पद का चुनाव
SHARE

नई दिल्ली (एजेंसी)। पंजाब कांग्रेस की रार को थामने के लिए अब सीधे कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी ने कमान संभाल ली है। कांग्रेस सूत्रों के मुताबिक सोनिया गांधी की ओर से जल्दी ही पंजाब के नए कांग्रेस अध्यक्ष और राज्य के प्रभारी का ऐलान किया जा सकता है। मौजूदा प्रदेश अध्यक्ष सुनील जाखड़ से सीएम कैप्टन अमरिंदर सिंह के बहुत अच्छे संबंध नहीं हैं। इसके अलावा नवजोत सिंह सिद्धू को भी साधने के लिए बदलाव किए जा सकते हैं। बता दें कि सोमवार से ही नवजोत सिंह सिद्धू दिल्ली में डटे हुए हैं। बुधवार को उन्होंने प्रियंका गांधी से मुलाकात की थी और फिर शाम को राहुल गांधी के घर पर भी पहुंचे थे। दोनों नेताओं के बीच करीब सवा घंटे तक मुलाकात चली थी।

कांग्रेस सूत्रों का मानना है कि जल्दी ही सोनिया गांधी की ओर से पंजाब को लेकर बड़े ऐलान किए जा सकते हैं। राज्य के प्रभारी के तौर पर काम कर रहे हरीश रावत को हटाया जा सकता है। इसकी वजह उत्तराखंड में भी अगले साल होने वाले चुनाव हैं। इस राज्य के वह सीएम रह चुके हैं और अब भी कांग्रेस पार्टी का राज्य में बड़ा चेहरा हैं। उनकी जगह पर जेपी अग्रवाल को पंजाब के प्रभारी की जिम्मेदारी दी जा सकती है। हालांकि अभी प्रदेश अध्यक्ष के नाम को लेकर कोई सहमति नहीं बन सकी है। इस पद के लिए नवजोत सिंह सिद्धू भी बैटिंग कर रहे हैं। कहा यह भी जा रहा है कि उन्होंने डिप्टी सीएम के पद का ऑफर भी खारिज कर दिया है और इस पद पर अड़े हैं।

वहीं कैप्टन अमरिंदर सिंह उन्हें प्रदेश अध्यक्ष बनाए जाने को लेकर सहमत नहीं हैं। ऐसे में यह देखना होगा कि यह अहम जिम्मेदारी किसे मिलती है। सोनिया गांधी की ओर से प्रभारी और प्रदेश अध्यक्ष के अलावा कैंपेन कमिटी का भी ऐलान किया जा सकता है। बता दें कि पिछले दिनों राज्य के प्रभारी हरीश रावत ने कहा था कि सोनिया गांधी की ओर से 8 से 10 जुलाई तक पंजाब को लेकर किसी समाधान का ऐलान किया जा सकता है।

डाइटिंग से जुड़े इन 5 मिथकों पर भरोसा करने से बचें, जानें इनकी सच्चाई
अब बाघों पर टूटा प्रकृति का कहर, पन्ना अभयारण्य में बाघिन की मौत, नौ दिन में मिला पांचवां शव
जेईई एडवांस्ड परीक्षा कल, ध्यान रखें ये जरूरी दिशानिर्देश और नियम
देश की विविधता में एकता का अनूठा प्रदर्शन; रैंप पर परंपरागत परिधानों में दिखे एम्प्लॉयीज़
उर्वशी रौतेला आएंगी परवीन बाबी की बायोपिक में नजर…
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article गुड न्यूज: भारत में 12+ वालों के लिए वैक्सीन रेडी, जायडस ने मांगी आपात इस्तेमाल की मंजूरी गुड न्यूज: भारत में 12+ वालों के लिए वैक्सीन रेडी, जायडस ने मांगी आपात इस्तेमाल की मंजूरी
Next Article वरिष्ठ आईपीएस जीपी सिंह के 10 ठिकानों पर छापेमारी, एसीबी ने अपने पूर्व प्रमुख पर की कार्रवाई वरिष्ठ आईपीएस जीपी सिंह के 10 ठिकानों पर छापेमारी, एसीबी ने अपने पूर्व प्रमुख पर की कार्रवाई

Ro. No.-13759/19

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?