ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: उर्वशी रौतेला आएंगी परवीन बाबी की बायोपिक में नजर…
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
EntertainmentFeatured

उर्वशी रौतेला आएंगी परवीन बाबी की बायोपिक में नजर…

By Sonu Sahu
Published: June 5, 2023
Share
SHARE

कान्स फिल्म फेस्टिवल का हिस्सा बनने के बाद अब उर्वशी रौतेला अपनी अगली फिल्म की तैयारियों में जुट गई हैं। अभिनेत्री ने सोशल मीडिया पर पोस्ट साझा कर बताया है कि वह दिग्गज अभिनेत्री परवीन बाबी की बायोपिक में दिखाई देंगी। इस बायोपिक को लेकर पिछले काफी समय से चर्चा चल रही थी, जिसका ऐलान हो गया है। अभिनेत्री ने इसकी जानकारी देते हुए परवीन बाबी को गर्व महसूस कराने की बात कही है, जिसमें बॉलीवुड असफल रहा था।
उर्वशी कान्स फिल्म फेस्टिवल में भी दिग्गज अभिनेत्री की बायोपिक के फोटोकॉल लॉन्च का हिस्सा बनने के लिए पहुंची थीं।

अब उन्होंने फिल्म से जुड़ी अपडेट प्रशंसकों के साथ साझा करने के लिए इंस्टाग्राम का सहारा लिया है। उन्होंने फिल्म की स्क्रिप्ट का पहला पेज दिखाते हुए एक छोटी सी क्लिप साझा की है, जिसमें फिल्म के निर्देशक वसीम एस खान का नाम भी लिखा है। खान द्वारा निर्देशित इस अनटाइटल्ड बायोपिक को धीरज मिश्रा ने लिखा है।

उर्वशी ने इस पोस्ट के साथ लिखा, बॉलीवुड असफल रहा, लेकिन परवीन बाबी मैं आपको गर्व महसूस कराऊंगी। ओम नम: शिवाय। वाकई ये नया सफर जादूई है। अभिनेत्री ने जो स्क्रिप्ट साझा की है, उसमें लिखा है कि यह फिल्म परवीन के फिल्मी सफर के साथ-साथ उनकी निजी जिंदगी के बारे में भी बताएगी। यह उनकी जिंदगी के सुनहरे पलों को पर्दे के जरिए दुनिया के सामने पेश करेगी। इस फिल्म को लेकर उर्वशी काफी उत्साहित हैं।

उर्वशी के फिल्म की घोषणा करने के बाद से ही प्रशंसक उत्साहित हो गए हैं और बायोपिक के लिए उन्हें बधाई दे रहे हैं। कोई परवीन के जीवन पर फिल्म बनाने के लिए उन्हें धन्यवाद कह रहा है तो कोई उर्वशी के लिए खुश है। एक ने लिखा, परवीन के रूप में आपको बड़े पर्दे पर देखने के लिए हम अपना उत्साह नहीं रोक सकते। यह निश्चित रूप से आपकी सर्वश्रेष्ठ फिल्मों में से एक होगी।

परवीन ने अपने करियर की शुरुआत साल 1972 में मॉडलिंग से की थी। इसके बाद 1973 में उन्होंने फिल्म चरित्र से बॉलीवुड में कदम रखा और कई बेहतरीन फिल्मों का हिस्सा बनीं। परवीन बाबी दीवार (1975), अमर अकबर एंथनी (1977), सुहाग (1979) आदि फिल्मों में अपने प्रदर्शन के लिए जानी जाती हैं। आखिरी समय में परवीन अकेली थीं और 20 जनवरी 2005 को अपने घर में मृत मिली थी। 3 दिन तक अभिनेत्री का शव घर में पड़ा रहा था।

दरिया हो या पहाड़ हो, टकराना चाहिए…. जब तक न सांस टूटे, जिए जाना चाहिए
7 अप्रैल को जिलेभर में मनाया जाएगा ‘चावल उत्सव’
उप मुख्यमंत्री अरुण साव द्वारा की गई घोषणाओं को पूर्ण करने सुडा ने स्वीकृत की राशि, तीन कार्यों के लिए 5.35 करोड़ रुपए मंजूर
बाढ़ प्रभावितों का हाल जानने उनके बीच पहुंचे सीएम साय… अधिकारियों को राहत एवं पुनर्वास कार्यों में तेजी लाने के निर्देश
राहुल के सिपाही हैं, न रूकेंगे, न थकेंगे-वोरा का कार्यकर्ताओं से आह्वान,- सभी 11 संसदीय सीटों को जीतने का लक्ष्य लेकर करें काम
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article कोरबा में रेत से भरा ट्रेक्टर पलटा, ट्रैक्टर-ट्रॉली के बीच दब गए दो लोग, एक ने कूदकर बचाई जान
Next Article श्रीकंचनपथ 322 # 04 September 2023 श्रीकंचनपथ 232 # 05 June 2023

Ro.No.-13848/18

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?