ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: बारात में नाचने पर हुआ विवाद, एक ने दूसरे युवक के पेट में मारा चाकू… अस्पताल में भर्ती
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Breaking NewsChhattisgarhCrimeDurg-BhilaiFeatured

बारात में नाचने पर हुआ विवाद, एक ने दूसरे युवक के पेट में मारा चाकू… अस्पताल में भर्ती

By Mohan Rao
Published: May 13, 2024
Share
SHARE

भिलाई। जामुल थाना क्षेत्र में रविवार की रात को बारात में नाचने पर ऐसा विवाद हुआ कि एक युवक ने दूसरे युवक के पेट में चाकू से मार दिया। दो बार चाकू मारने से युवक लहूलुहान हालत में गिर गया। पेट दबाकर युवक को पहले शास्त्री अस्पताल ले जाया गया जहां से उसे जिला अस्पताल रेफर किया गया। गंभीर हालत को देखते हुए जिला अस्पताल से उसे रायपुर रेफर किया। परिजनों ने रायपुर ले जाने के बजाय दुर्ग के निजी अस्पताल में भर्ती कराया जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। इस मामले में जामुल पुलिस ने शिकायत मिलने पर दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

घटना के संबंध में जामुल पुलिस ने बताया कि मौर्या किराना स्टोर्स के पास रहने वाला पप्पु साव रविवार रात को सतनाम भवन घासीदास नगर में एक शादी कार्यक्रम में सम्मिलित होने गया। पप्पु के साथ उसका भाई सोनू साव, हीरा साव भी थे। समारोह में घासीदास नगर में रहने वाले पोटटा और सचिन भी आये हुए थे।  रात लगभग 09.30 बजें मोहल्लें के डीजे बज रहा था जिसमें नाचने की बात को लेकर बाराती और घराती पक्ष के मध्य वाद विवाद हो रहा था।

इस दौरान पोटटा और सचिन पप्पु साव के भाई सोनू साव को नाचने से मना करने लगा। वह नहीं माना तो इसी बात को लेकर पोटटा और सचिन ने उसे मां बहन की अश्लील गालियां देते हुए, जान से मारने की धमकी दी। इस बीच विवाद इतना बढ़ गया कि पोटटा ने अपनी जेब से चाकू निकाल कर सोनू साव के पेट में घुसा दिया। सोनू वहीं लहू लुहान होकर गिर गया। इससे सोनू साव के पेट से खून निकलने लगा। जिसे वह दबाकर रखा हुआ था। जिसे उपचार के लिए शासकीय अस्पताल दुर्ग लेकर पहुंचे। यहां रेफर करवा कर गंगोत्री अस्पताल दुर्ग में भर्ती किये हैं जहां सोनू साव का उपचार हो रहा है।

Good news : तेलंगाना के कोठागुडेम से छत्तीसगढ़ के किरंदुल तक बिछेगी रेलवे लाइन, अंतिम चरण में सर्वे
अंधे कत्ल का खुलासा :  चरित्र शंका में पत्नी की हत्या, आरोपी पति गिरफ्तार
कलेक्टर डॉ. सर्वेश्वर नरेंद्र भुरे ने अधिकारियों को दिये निर्देश… किसानों के लिए खाद-बीज की कमी न हो सुनिश्चित करें अधिकारी…. समितियों में तेज हो भंडारण और उठाव
कुरुद माइनर केनाल से हटाया गया कब्जा… दुकानदार पर लगाया 9 हजार का जुर्माना
उम्मीदवारी को लेकर सरीता साहू ने कहा: पार्टी करेगी निर्णय… जिम्मेदारी जिसे भी मिले उसका देना है साथ
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article Mothers Day Special: कलाकारों ने 'मदर्स डे' की तैयारी को लेकर साझा कीं कुछ खास बातें Mothers Day Special: कलाकारों ने ‘मदर्स डे’ की तैयारी को लेकर साझा कीं कुछ खास बातें
Next Article दुर्ग पुलिस की एसीसीयू ने खोज निकाले 170 गुम मोबाइल, एसपी ने लोगों को बुलाकर किया वितरण

Ro.No.-13784/19

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?