ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: डाइटिंग से जुड़े इन 5 मिथकों पर भरोसा करने से बचें, जानें इनकी सच्चाई
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
FeaturedHealth

डाइटिंग से जुड़े इन 5 मिथकों पर भरोसा करने से बचें, जानें इनकी सच्चाई

By Sonu Sahu
Published: February 16, 2023
Share
SHARE

फिट रहने के लिए और शरीर को डिटॉक्स करने के लिए डाइटिंग एक बेहतरीन अभ्यास है, बशर्ते इसे सही तरीके से किया जाए। डाइटिंग से जुड़ी बहुत सी सलाह दी जाती हैं, जिनमें से कुछ सही तो कुछ गलत होती हैं। इसकी वजह से अधिकतर लोग डाइटिंग करना ही छोड़ देते हैं। आइए आज डाइटिंग से जुड़े ऐसे ही पांच मिथक और उनकी सच्चाई के बारे में जानते हैं।

Contents
  • मिथक 1- स्वस्थ खाना महंगा होता है
  • मिथक 2- डाइटिंग के दौरान स्नैक्स न खाएं
  • मिथक 3- खाना नहीं खाने से वजन कम होगा
  • मिथक 4- सप्लीमेंट्स से हो सकते हैं पतले
  • मिथक 5- रात के 8 बजे के बाद खाना खाने से वजन बढ़ेगा

मिथक 1- स्वस्थ खाना महंगा होता है

कई लोग ऐसा मानते हैं कि डाइटिंग के दौरान आपको जो कुछ खाना-पीना होता है, वह काफी महंगा होता है। यह डाइटिंग के बारे में सबसे आम और गलत धारणाओं में से एक है। डाइटिंग में आप फल, सब्जियां और दाल खा सकते हैं। यह सभी आम चीजें हैं, जो बाजारों में सामान्य मूल्य पर आसानी से मिल जाती हैं। किसी बाहरी महंगी डाइट की तलाश की जगह आप घर पर इनसे रेसिपी बना सकते हैं।

मिथक 2- डाइटिंग के दौरान स्नैक्स न खाएं

जब भी कोई डाइटिंग के बारे में बात करता है तो लोगों को लगता है कि उसे अपने पसंदीदा स्नैक्स को खाना छोडऩा होगा। हालांकि, ऐसा नहीं है। एक अच्छी डाइट आपको न केवल पोषण देती है, बल्कि कभी-कभी पसंदीदा स्नैक्स खाने की अनुमति भी देती है, जिसे चीटिंग डे कहा जाता है। डाइटिंग और वर्कआउट करने वाले लोग वीकेंड पर चीट डे मना सकते हैं, जिसमें वह स्नैक्स के तौर पर कुछ भी खा सकते हैं।

मिथक 3- खाना नहीं खाने से वजन कम होगा

बहुत से लोग पूरे दिन में किसी एक समय का खाना नहीं खाने को डाइटिंग समझते हैं, लेकिन यह सिर्फ खाने से जुड़ा मिथक है। डाइटिंग का मतलब खाना छोडऩा नहीं होता है। इसका मतलब है कि आप नियमित समय पर ऐसा खाना खा रहे हैं, जो सही मात्रा में आपको जरूरी पोषण दे रहा है। इस वजह से खाना छोडऩा अनहेल्दी है और वजन घटाने का गलत तरीका है।

मिथक 4- सप्लीमेंट्स से हो सकते हैं पतले

आजकल बाजार में ऐसे कई सप्लीमेंट्स मौजूद हैं, जो वजन घटाने का दावा करते हैं। हालांकि, स्वास्थ्य विशेषज्ञ वजन घटाने के लिए इन सप्लीमेंट्स की सलाह बिल्कुल नहीं देते हैं। ऐसे सप्लीमेंट्स, जो कुछ ही महीनों के अंदर वजन घटाने का दावा करते हैं, उनमें मौजूद तत्व बाद में स्वास्थ्य के लिए हानिकारक साबित हो सकते हैं। इनका सेवन करने की बजाय आप डॉक्टर की सलाह लेकर स्वस्थ डाइट का पालन करें।

मिथक 5- रात के 8 बजे के बाद खाना खाने से वजन बढ़ेगा

वजन बढऩा या कम होना यह पूरी तरह से कैलोरी के सेवन पर निर्भर करता है। यदि आप डॉक्टर के मुताबिक अपनी डाइट का पालन कर रहे हैं तो देर से खाना खाने से आपकी फिटनेस पर कोई नकारात्मक प्रभाव नहीं पड़ेगा। हालांकि, रात का खाना जल्दी खा लेना स्वस्थ माना गया है क्योंकि इससे पाचन ठीक रहता है, लेकिन इसका वजन कम करने में मदद करने से कोई लेना-देना नहीं है।

Big Breking: छत्तीसगढ़ में सरकारी कर्मचारियों के लिए पांच कार्य दिवस प्रति सप्ताह प्रणाली लागू : अधिसूचना जारी
दुर्ग के तीन फ्लाईओवर में लगेंगे डेकोरेटेट लाइट… विधायक वोरा ने कहा- शहर को सुसज्जित करने का प्रयास
प्रधानमंत्री सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना से लाभान्वित हुईं निशि श्रीवास
बलौदाबाजार-भाटापारा सड़क हादसे में मृत सदस्यों के परिवार को मिलेंगे चार-चार लाख रुपए… सीएम बघेल ने की घोषणा
कोविड प्रभावित पालकों एवं बच्चों का दूर होगा मानसिक तनाव… आश्रय देखरेख और संरक्षण हेतु बनाया गया चाइल्ड हेल्प डेस्क… टोल-फ्री नंबर जारी
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article Big train accident : दो मालगाड़ियों की आमने-सामने से टकराई, पायलट घायल…. कई डिब्बे पटरी से उतरे
Next Article वार्षिक उत्सव में प्रमुख अतिथि के रूप में शामिल हुई रत्नावली, कहा-देश का भविष्य है आज की युवा पीढ़ी वार्षिक उत्सव में प्रमुख अतिथि के रूप में शामिल हुई रत्नावली, कहा-देश का भविष्य है आज की युवा पीढ़ी

Ro.No.-13895/18

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?