ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: वरिष्ठ आईपीएस जीपी सिंह के 10 ठिकानों पर छापेमारी, एसीबी ने अपने पूर्व प्रमुख पर की कार्रवाई
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
ChhattisgarhFeaturedNationalRaipur

वरिष्ठ आईपीएस जीपी सिंह के 10 ठिकानों पर छापेमारी, एसीबी ने अपने पूर्व प्रमुख पर की कार्रवाई

By @dmin
Published: July 1, 2021
Share
वरिष्ठ आईपीएस जीपी सिंह के 10 ठिकानों पर छापेमारी, एसीबी ने अपने पूर्व प्रमुख पर की कार्रवाई
वरिष्ठ आईपीएस जीपी सिंह के 10 ठिकानों पर छापेमारी, एसीबी ने अपने पूर्व प्रमुख पर की कार्रवाई
SHARE

रायपुर (एजेंसी)। छत्तीसगढ़ के वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी जीपी सिंह के 10 ठिकानों पर गुरुवार (एक जुलाई) सुबह छापेमारी की गई। यह कार्रवाई भ्रष्टाचार निरोधक दस्ते की टीम ने की। गौरतलब है कि वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी जीपी सिंह एंटी करप्शन ब्यूरो के प्रमुख भी रह चुके हैं।

Chhattisgarh Anti-corruption Bureau team conducts raid at 10 locations linked to senior IPS Officer GP Singh. Details awaited.

— ANI (@ANI) July 1, 2021

आय से अधिक संपत्ति के मामले में कार्रवाई
जानकारी के मुताबिक, छत्तीसगढ़ कैडर के वरिष्ठ आईपीएस एडिशनल डीजी गुरजिंदर पाल सिंह (जीपी सिंह) के खिलाफ काफी समय से आय से अधिक संपत्ति की शिकायत मिल रही थी। ऐसे में एसीबी की एक टीम ने एक जुलाई की सुबह उनके 10 ठिकानों पर छापेमारी की। जीपी सिंह खुद एंटी करप्शन ब्यूरो के प्रमुख रह चुके हैं। वर्तमान एसबीबी प्रमुख आरिफ शेख से पहले उनके पास यह जिम्मेदारी थी। इस वक्त जीपी सिंह पुलिस अकैडमी में पदस्थ हैं। 

कई टीमों ने दी दबिश
जानकारी के मुताबिक, एसीबी की अलग-अलग टीमों ने उनके ठिकानों पर दबिश दी। वहीं, रायपुर स्थित उनके निवास पर भी एक टीम जांच कर रही है। दावा किया जा रहा है कि एसीबी की टीम के हाथ महत्वपूर्ण दस्तावेज लगे हैं। हालांकि, इसकी पुष्टि अभी तक नहीं की गई है। सूत्रों के मुताबिक, जीपी सिंह के खिलाफ आय से अधिक संपत्ति के अलावा भ्रष्टाचार की कुछ शिकायतें मिलीं थीं, जिसके बाद यह कार्रवाई शुरू की गई।

आईपीएस राहुल शर्मा की आत्महत्या के बाद चर्चा में आए थे जीपी सिंह
जानकारी के मुताबिक, साल 2011 के दौरान बिहलासपुर के तत्कालीन पुलिस अधीक्षक आईपीएस राहुल शर्मा ने आत्महत्या कर ली थी। उस वक्त जीपी सिंह बिलासपुर रेंज के आईजी थे। चर्चा यहां तक थी कि जीपी सिंह और राहुल शर्मा के बीच तालमेल नहीं बन रहा था, जिसके चलते राहुल शर्मा ने आत्मघाती कदम उठाया। इसके अलावा साल 2018 के दौरान छत्तीसगढ़ में कांग्रेस की सरकार बनी तो जीपी सिंह को एसीबी का प्रमुख बनाया गया था।

विधानसभा चुनाव को देखते हुए तलाशी अभियान, चेकिंग के दौरान 1.80 करोड़ से अधिक के गहने बरामद
गाय की सेवा सबसे बड़ा पुण्य कार्य: रायपाल
आम आदमी का दम तोड़ती पेट्रोल डीजल की कीमतें…. देश में उच्चतम स्तर पर पेट्रोल डीजल के दाम… श्रीगंगानगर में 120 रुपए प्रतिलीटर के करीब पहुंचा दाम
होली से पहले एक्शन में पुलिस, फरार चल रहे 56 स्थाई वारंटी गिरफ्तार
पीडब्ल्यूडी में नौकरी लगाने के नाम पर ठगी, फर्जी नियुक्ति पत्र भी थमाया, मास्टर माइंड चढ़ा पुलिस के हत्थे
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article कांग्रेस कार्यसमिति की बैठक में बड़ा फैसला, 23 जून को होगा पार्टी के अध्यक्ष पद का चुनाव अब सधेंगे सिद्धू? पंजाब में बड़े बदलाव की तैयारी में सोनिया गांधी, प्रदेश अध्यक्ष से लेकर प्रभारी तक होंगे नए
Next Article Corona in Chhattisgarh: Today 31 more new corona positive patients, number of active active patients cross 200 देश में लगातार दूसरे दिन बढ़े कोरोना के नए मामले, 24 घंटे में आए 48 हजार नए केस, मौतों का आंकड़ा फिर एक हजार पार

Ro.No.-13784/19

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?