दंतेवाड़ा Dantewada. छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा जिले में शादी शुदा महिला की रेप के बाद हत्या कर दी गई। महिला का शव उसके घर से महज 100 मीटर की दूरी पर बिना कपड़ों के मिला है। महिला का निर्वस्त्र शव मिलने से हड़कंप मच गया। आनन फानन में पुलिस को सूचना दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पीएम के लिए भेज दिया। इधर परिजनों ने महिला के साथ बलात्कार के बाद हत्या की आशंका जताई है।

मिली जानकारी के अनुसार यह पूरा मामला दंतेवाड़ा के गीदम थाना क्षेत्र का है। पुलिस के अनुसार हाउरनार ग्राम की रहने वाली 25 साल की महिला का शव मिला। महिला शाम को कुएं से पानी भरने के लिए गई थी। इसके बाद वह रात तक नहीं लौटी। इसके बाद परिजनों ने तलाश शुरू की लेकिन कुछ पता नहीं चला। काफी तलाश के बाद घर से करीब 100 मीटर दूर महिला का शव मिला। शव नग्न अवसथा में था। बताया जा रहा है की महिला की तीन वर्ष पहले ही शादी हुई थी। परिजनों ने घटना की सूचना पुलिस को द। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। पुलिस ने सोमवार को पंचनामा कार्रवाई कर शव परिजनों को सौंप दिया है।




