ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: किरायेदारों का खुद का मकान का सपना हो रहा पूरा, खूबसूरत गैलरी-वैंटिलेशन की अच्छी सुविधा के साथ शानदार लोकेशन भी
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
ChhattisgarhDurg-BhilaiFeatured

किरायेदारों का खुद का मकान का सपना हो रहा पूरा, खूबसूरत गैलरी-वैंटिलेशन की अच्छी सुविधा के साथ शानदार लोकेशन भी

By Om Prakash Verma
Published: January 21, 2023
Share
किरायेदारों का खुद का मकान का सपना हो रहा पूरा, खूबसूरत गैलरी-वैंटिलेशन की अच्छी सुविधा के साथ शानदार लोकेशन भी
किरायेदारों का खुद का मकान का सपना हो रहा पूरा, खूबसूरत गैलरी-वैंटिलेशन की अच्छी सुविधा के साथ शानदार लोकेशन भी
SHARE

मकान की आस होगी पूरी, आस के अंतर्गत 4588 आवेदन लिये गये, अब तक 1250 आवेदन रिसीव हुए, इसमें 1200 स्क्रुटिनी में पाये गये वैध
विस्थापित नागरिकों के लिए चिन्हारी योजना
किरायेदारों के लिए अपना मकान पाने की सबसे अच्छी योजना आस
दुर्ग। शहरी इलाकों में मकान का सपना सपना ही रह जाता है। अच्छे लोकेशन में जमीन की कीमत ही इतनी अधिक होती है कि आम आदमी के लिए वन बीएचके फ्लैट भी खरीद पाना मुश्किल होता है। सरकार की योजना आस से किरायेदारों का खुद का मकान का सपना पूरा हो रहा है। अफोर्डेबल हाउसिंग पार्टनरशिप योजना आस में लगभग 4 हजार मकान भिलाई निगम में तैयार हो रहे हैं। पहले चरण में जब इन मकानों के लिए आवेदन मंगवाए गए तो 4588 आवेदन लोगों ने क्रय किये हैं जिसमें अब तक 1250 आवेदन रिसीव हुए हैं जिनमें स्क्रुटिनी के बाद 1200 आवेदन वैध पाये गये हैं। इनके लिए शहर की सबसे अच्छी लोकैलिटी में मकान तैयार किये जा रहे हैं। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के निर्देश पर मकानों का निर्माण तेजी से गुणवत्तायुक्त कराया जा रहा है। लगभग चार सौ मकानों का काम पूरा हो चुका है। कलेक्टर पुष्पेंद्र कुमार मीणा के मार्गदर्शन में आयुक्त रोहित व्यास योजना के क्रियान्वयन की लगातार मानिटरिंग कर रहे हैं।

प्राइम लोकेशन, इंटीरियर भी बढिय़ा
एफोर्डेबल हाउसिंग प्लान के अंतर्गत जो मकान बनाये जा रहे हैं उनकी लोकेशन तो अच्छी है ही, वन बीएचके में दी जाने वाली सुविधा के हिसाब से भी मकान काफी अच्छे हैं। मकान के सामने गैलरी बनी हुई है। किचन एवं अन्य कमरों में वेंटीलेशन बढिय़ा है। मकान हवादार हैं। पानी का इंतजाम सभी मकानों में है और इसके लिए टंकियां तैयार कर दी गई हैं। ड्रेनेज की अच्छी व्यवस्था है।

आस में सरकार का अंशदान डेढ़ लाख रुपए, चिन्हारी में चार लाख रुपए
सरकार द्वारा जो मकान बनवाये जा रहे हैं उनका एलाटमेंट मोर मकान मोर आस और मोर मकान मोर चिन्हारी दोनों ही योजनाओं के लिए किया जा रहा है। आस के अंतर्गत केंद्र सरकार का अंशदान डेढ़ लाख रुपए होता है और हितग्राही का अंशदान दो लाख 98 हजार रुपए से 3 लाख 61 हजार रुपए तक होता है। चिन्हारी में केंद्र का अंशदान डेढ़ लाख रुपए, राज्य का अंशदान ढाई लाख रुपए और हितग्राही का अंशदान 75 हजार रुपए होता है।

विस्थापित नागरिकों को मिला आवास
कैनाल रोड से विस्थापित श्रीमती कमलादेवी शर्मा को आम्रपाली वनांचल सिटी में आवास मिला है। उन्होंने कहा कि हमने अपना अंशदान दिया है और सरकार ने भी अपना अंशदान दिया है जिससे हमें यहां घर मिल गया है। चिन्हारी की योजना अच्छी योजना है जिससे विस्थापित लोगों की समस्या दूर होती है।

रेडिमेड शोरूम में चोरी, हजारों के जीन्स-टीशर्ट ले गया बदमाश… एक गलती से पकड़ाया चोर
उद्योगमंत्री लखनलाल पहुंचे भिलाई, बीएसपी एंसिलरी एसोसिएशन के साथ की बैठक
CG Crime : युवती की जिद से तंग आकर युवक ने पत्थर से सिर कुचलकर ले ली जान, तीन दिन पहले मिला था शव
पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की दूरदृष्टि और पक्के इरादों ने भारत को दी एक नई दिशा : भूपेश बघेल
मुख्यमंत्री ने तत्काल पूरी की नन्हीं स्मृति की जिद, करवाई हेलीकॉप्टर की सैर
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article तीन दिन में तीन चेन स्नेचिंग : स्मृति नगर में लूट के बाद नाकेबंदी में धराया चोर, चोरी की चेन गिरवी रखता था शातिर
Next Article सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पाटन के हमर लैब ने डेढ़ लाख टेस्ट कर रचा कीर्तिमान सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पाटन के हमर लैब ने डेढ़ लाख टेस्ट कर रचा कीर्तिमान

Ro.No.-14150/37

× Popup Image

Ro. No.-14093/2

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?