ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: तीन दिन में तीन चेन स्नेचिंग : स्मृति नगर में लूट के बाद नाकेबंदी में धराया चोर, चोरी की चेन गिरवी रखता था शातिर
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
ChhattisgarhDurg-BhilaiFeatured

तीन दिन में तीन चेन स्नेचिंग : स्मृति नगर में लूट के बाद नाकेबंदी में धराया चोर, चोरी की चेन गिरवी रखता था शातिर

By Mohan Rao
Published: January 21, 2023
Share
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी
SHARE

भिलाई। शहर में पिछले तीन दिनों में तीन चेन स्नेचिंग की घटना को अंजाम देने वाले चोर को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी चेन स्नेचिंग की घटना के बाद पुलिस की नाकेबंदी से बचने के लिए मोटर साइकिल की नंबर प्लेट को बदल देता था। सुपेला थाना क्षेत्र के अंतर्गत स्मृत नगर में चेन स्नेचिंग के बाद पुलिस ने तत्परता दिखाई और नाकेबंदी कर आरोपी को पकड़ लिया। आरोपी ने 17 से 19 जनवरी के बीच तीन महिलाओं की चेन स्नेचिंग करना बताया और चोरी की चेन को फाइनेंस कंपनी में गिरवी रखने की बात भी बताई।

बता दें 19 जनवरी को कृति चंद्राकर नाम की महिला अपनी मा के साथ स्कूटी में सुपेला से नेहरू नगर जा रही थी। इस दौरान फलकनुमा मस्जिद तालाब कोहका के पास एक बाइक सवार चालक प्रार्थीया की मां के गले से सोने का चैन लूट कर भागने लगा। हड़बड़ाहट मे प्रार्थिया चोर-चोर चिल्लाने लगी । सूचना मिलते ही तत्काल पुलिस ने सभी तरफ घेराबंदी लगाकर आरोपी की तलाश मे लग गई। इसी दौरान जनसहयोग से पुलिस ने आरोपी जीत सिह उर्फ जीतू को गुरूद्वारा रोड से पकड़ने मे सफलता हासिल की।

पूछताछ में आरोपी जीतू ने बताया कि 17 जनवरी 2023 को भिलाई में महाराणाप्रताप चौक के पास एक्टिवा मोटरसायकल में पीछे सवार महिला के गले से सोने का चैन लूटा व दूसरी बार 18 जनवरी 2023 को आकाश गंगा भिलाई पेट्रोप पंप के पास मोटर सायकल में पीछे बैठी महिला के गले से सोने का चैन लूटा था। महाराणा प्रताप चौक से लूटे चैन को मणिपुरण गोल्ड फाईनेंस भिलाई तथा आकाष गंगा भिलाई से लूटे चैन को मुथुट फाईनेंस कंपनी मालवीय नगर दुर्ग में गिरवी रख दिया। आरोपी के बयान के बाद पुलिस ने दोनों चेन बरामद कर लिए।

पुलिस ने घटना मे प्रयुक्त मोटर सायकल को जब्त किया है। आरोपी मोटर सायकल का रजिस्ट्रेशन नंबर बदल-बदल कर चोरी को अंजाम देता था। पुलिस को संदेह है कि आरोपी इस तरह के अन्य बहुत से मामलो मे संलिप्त होगा। जिसकी पूछताछ जारी है जिससे और भी मामलो के खुलासे होने की संभावना है। इस पूरी कार्रवाई में उक्त कार्रवाई में निरीक्षक दुर्गेश शर्मा थाना प्रभारी सुपेला, उपनिरीक्षक प्रमोद श्रीवास्तव चौकी प्रभारी स्मृति नगर, सउनि लेखपाल साहू आरक्षक मान सिंह, जयनारायण यादव, आशीष यादव, संजीव ओझा, नियाज खान, विवेक सिंह, अहफाज खान, गोविंद साहू, हिरा देशमुख आदि की महत्वपूर्ण भूमिका रही है।

छत्तीसगढ़ सरकार गरीब बच्चों के साथ कर रही है मजाक
दिल्ली-एनसीआर में कांपी धरती, रिक्टर स्केल पर 6.1 रही तीव्रता, जान-माल की कोई हानि नहीं
Big Breaking : जिंदल स्टील के चेयरमेन नवीन जिंदल को मिली जान से मारने की धमकी, सेंट्रल जेल के बंदी ने भेजी चिट्ठी
दिल्ली में मिला कोरोना के नए स्ट्रेन का संदिग्ध… डॉक्टरों की निगरानी में मरीज
Bhilai : छोटे ने बड़े भाई को जिंदा जलाया, अस्पताल में इलाज के दौरान मौत… आरोपी गिरफ्तार
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article 15 हजार तिलापिया मछलियां तैर रही हैं, पथरिया के बायोफ्लॉक सिस्टम में 15 हजार तिलापिया मछलियां तैर रही हैं, पथरिया के बायोफ्लॉक सिस्टम में
Next Article किरायेदारों का खुद का मकान का सपना हो रहा पूरा, खूबसूरत गैलरी-वैंटिलेशन की अच्छी सुविधा के साथ शानदार लोकेशन भी किरायेदारों का खुद का मकान का सपना हो रहा पूरा, खूबसूरत गैलरी-वैंटिलेशन की अच्छी सुविधा के साथ शानदार लोकेशन भी

Ro.No.-13895/18

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?