भिलाई। जामुल थाना क्षेत्र के तहत हाउसिंग बोर्ड में सोमवार को गाय से दुष्कर्म के प्रयास का मामला सामने आया। इसका एक वीडियो सामने आया जिसके बाद भाजयुमो व हिन्दुवादी संगठनों ने जमकर आक्रोश जताया। घटना के बाद पुलिस ने इस मामले को गंभीरता से लिया और आरोपी हसन खान को 24 घंटे के भीतर गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।
बता दें हाउसिंग बोर्ड निवासी फिरोज खान के साथ किराए के मकान में रहने वाले हसन खान ने यह घिनौनी हरकत की थी। सोमवार को एक वीडियो सामने आया जिसमें हसन खान गाय के साथ दुष्कर्म का प्रयास करता दिखा। वीडिया सामने आने के बाद सोमवार को जामुल थाने में बड़ी संख्या में हिन्दूवादी संगठन पहुंचे और विरोध जताया। संगठनों ने धार्मिक भावनाओं को आहत करने की बात कही और आरोपी हसन खान पर कड़ी कार्रवाई की मांग की गई।
आरोपी हसन खान की गिरफ्तारी की मांग को लेकर भाजयुमो सहित तमाम हिन्दूवादी संगठनों ने थाने का घेराव किया। हंगामा बढ़ता देख छावनी थाने का बल भी जामुल थाने पहुंचा। इसके बाद आईपीएस प्रभात कुमार, छावनी थाना प्रभारी मोनिका पाण्डेय दल बल के साथ आरोपी की तलाश शुरू की। इस बीच पुलिस ने आरोपी के परिजनों को भी थाने में बिठाया। परिजन भी पुलिस को गुमराह करते रहे। इसके बाद पुलिस ने अपने सूचनातंत्र के बूते आरोपी को 24 घंटे के भीतर गिरफ्तार कर लिया। बताया जा रहा है आरोपी हसन खान भागने की फिराक में था लेकिन इससे पहले ही वह पुलिस की गिरफ्त में आ गया।




