ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: IPL- 2021: रोहित-कोहली की टक्कर, उद्घाटन मुकाबले में मुंबई इंडियंस और आरसीबी के बीच होगा घमासान
Share
Notification Show More
Latest News
ट्रकों से बैटरी चोरी करने वाले 06 आरोपी गिरफ्तार, 19 बैटरियां के साथ स्कूटी व बाइक जब्त
October 16, 2026
प्रदेश में सड़क और पुल निर्माण को नई गति, 243.81 करोड़ रुपए के 18 कार्यों की निविदा मंजूर
October 16, 2026
विधायक देवेंद्र ने मुख्यमंत्री को लिखा पत्र, खुर्सीपार की बच्ची के मामले में विशेष लोक अभियोजक नियुक्त करने की मांग
October 16, 2026
पीएम आवास निर्माण में गड़बड़ी और हेराफेरी नहीं होगी बर्दाश्त, डिप्टी सीएम शर्मा बोले- दोषियों पर होगी सख्त कार्रवाई 
October 16, 2026
छत्तीसगढ़ में श्रम आधारित उद्योगों को बढ़ावा देकर युवाओं के लिए रोजगार के नए अवसर सृजित कर रही सरकार : मुख्यमंत्री साय
October 16, 2026
Aa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Aa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
FeaturedNationalSports

IPL- 2021: रोहित-कोहली की टक्कर, उद्घाटन मुकाबले में मुंबई इंडियंस और आरसीबी के बीच होगा घमासान

By @dmin Published April 9, 2021
Share
Now New Zealand offers to host IPL 2020, Sri Lanka and UAE already in queue
Now New Zealand offers to host IPL 2020, Sri Lanka and UAE already in queue
SHARE

चेन्नई (एजेंसी)। इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) की शुरुआत जब शुक्रवार से होगी तो रोहित शर्मा अपनी विरासत को बरकरार रखने के इरादे से उतरेंगे जबकि विराट कोहली नई विरासत तैयार करना चाहेंगे। कोरोना वायरस के बढ़ते मामलों के कारण लीग का आयोजन जैविक रूप से सुरक्षित माहौल में होगा और दर्शकों को स्टेडियम में आने की इजाजत नहीं होगी। सिर्फ पांच महीने में दो आईपीएल टूर्नामेंट संबंधित हितधारकों के लिए आदर्श स्थिति नहीं है लेकिन कोविड-19 मामलों की दूसरी लहर के बीच प्रशंसकों के लिए अगले सात हफ्ते काफी रोमांचक होंगे जहां उन्हें बड़े छक्के, सटीक यॉर्कर और नई प्रतिभा देखने को मिलेगी।
टूर्नामेंट का पहला मुकाबला गत चैंपियन मुंबई इंडियंस और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर (आरसीबी) के बीच यहां खेला जाएगा और दोनों टीमों में बड़े हिटर की मौजूदगी सुनिश्चित करेगी कि दर्शकों का भरपूर मनोरंजन हो जो महामारी के कारण स्टेडियम में नहीं आ पाएंगे। टूर्नामेंट पर भी कोरोना वायरस का साया पड़ा है और लीग की शुरुआत से पहले कुछ खिलाड़ी और सहयोगी स्टाफ पॉजिटिव पाए गए हैं। लेकिन खेलों के लिए कड़े जैविक रूप से सुरक्षित माहौल के कारण भारतीय क्रिकेट बोर्ड (बीसीसीआई) को उम्मीद है कि यूएई में पिछले टूर्नामेंट की तरह इस टूर्नामेंट का आयोजन भी सुचारू रूप से होगा।
मुंबई के पास विस्फोटक बल्लेबाजों की भरमार 
पांच खिताब के साथ आईपीएल इतिहास के सबसे सफल कप्तान रोहित छठी ट्रॉफी के साथ लीग में पहली खिताबी हैट्रिक बनाना चाहेंगे। रोहित अगर बल्लेबाजी में विफल रहते हैं तो क्विंटन डिकॉक सफलता हासिल करने को तैयार होंगे। अगर ये दोनों ही विफल रहेंगे तो फिर ईशान किशन और सूर्य कुमार यादव जैसे बल्लेबाजों पर जिम्मेदारी होगी। मुंबई का शीर्ष क्रम अगर पूरी तरह नाकाम रहता है तो फिर पांड्या बंधु (हार्दिक और क्रुणाल) विरोधी को पस्त करने उतरेंगे। साथ ही टीम के पास पोलार्ड जैसा तूफानी बल्लेबाज है जो मैदान पर अपने दमदार क्षेत्ररक्षण के कारण भी टीम के लिए काफी अहम है। गेंदबाजी का दारोमदार ट्रेंट बोल्ट और राहुल चाहर जैसे गेंदबाजों पर होगा। मुंबई इंडियंस की टीम अपने खराब दिन ही हार सकती है और अपने अच्छे दिन वे किसी भी विरोधी टीम के लिए बुरे सपने की तरह हैं।
कोहली-एबी को मैक्सवेल का साथ 
भारतीय टीम के कप्तान रनमशीन विराट कोहली पहली बार आईपीएल खिताब जीतने उतरेंगे। उनके नेतृत्व में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर (आरसीबी) का संयोजन मुंबई जितना प्रभावी नहीं दिखता। टीम ने ग्लेन मैक्सवेल पर भारी भरकम राशि खर्च की है। देवदत्त पडिक्कल अपना दूसरा सत्र खेलने उतरेंगे और इस बार टीमों ने उनके लिए रणनीति बनाई होगी। दक्षिण अफ्रीका के एबी डीविलियर्स अगर लय में हो तो उनके सामने कोई भी लक्ष्य बड़ा नहीं है। धुरंधर बल्लेबाज होने के बावजूद बैंगलोर की गेंदबाजी उतनी दमदार नहीं दिखती। न्यूजीलैंड के काइल जैमीसन रातों-रात करोड़पति बन गए जबकि भारतीय विकेटों पर उनकी गेंदबाजी की परख अब तक नहीं हुई है। स्पिनर युजवेंद्र चहल लय खोते हुए दिख रहे हैं। मोहम्मद सिराज और नवदीप सैनी सीमित ओवरों के क्रिकेट में अब तक बहुत प्रभावी प्रदर्शन नहीं कर पाए हैं। 

You Might Also Like

ट्रकों से बैटरी चोरी करने वाले 06 आरोपी गिरफ्तार, 19 बैटरियां के साथ स्कूटी व बाइक जब्त

प्रदेश में सड़क और पुल निर्माण को नई गति, 243.81 करोड़ रुपए के 18 कार्यों की निविदा मंजूर

विधायक देवेंद्र ने मुख्यमंत्री को लिखा पत्र, खुर्सीपार की बच्ची के मामले में विशेष लोक अभियोजक नियुक्त करने की मांग

पीएम आवास निर्माण में गड़बड़ी और हेराफेरी नहीं होगी बर्दाश्त, डिप्टी सीएम शर्मा बोले- दोषियों पर होगी सख्त कार्रवाई 

छत्तीसगढ़ में श्रम आधारित उद्योगों को बढ़ावा देकर युवाओं के लिए रोजगार के नए अवसर सृजित कर रही सरकार : मुख्यमंत्री साय

@dmin April 9, 2021
Share this Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article Corona update: Dr. Harsh Vardhan said - death rate reduced in कोरोना अपडेट: डॉ हर्षवर्धन बोले- दूसरी लहर में मृत्यु दर कम, अभी सवा चार करोड़ वैक्सीन का स्टॉक
Next Article Raipur. Public Works and Home Minister of Chhattisgarh Tamradhwaj गृह मंत्री ताम्रध्वज साहू व उनकीपत्नी श्रीमती कमला साहू ने रायपुर मेडिकल कॉलेज पहुंचकर लगवाया कोविड-19 का टीका… लोगों से की टीका लगवाने की अपील

Ro.No.-14097/18

× Popup Image

Ro. No.-14093/1

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?