ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: विधायक देवेंद्र की पहल से सीआईएसएफ कालोनी में शेड और इंटुक भवन में बन रहा डोम शेड
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Durg-Bhilai

विधायक देवेंद्र की पहल से सीआईएसएफ कालोनी में शेड और इंटुक भवन में बन रहा डोम शेड

By @dmin
Published: September 25, 2021
Share
With the initiative of MLA Devendra Yadav, a mini indoor stadium will be built in Sector 7
With the initiative of MLA Devendra Yadav, a mini indoor stadium will be built in Sector 7
SHARE

भिलाई। स्टील एम्प्लाइज यूनियन इंटक भिलाई सेक्टर 3 कार्यालय में डोम शेड का निर्माण कार्य शुरू कर दिया गया है। तेजी से निर्माण कार्य जारी है। इसी के साथ ही सेक्टर 3 के सीआईएसएफ कालोनी में एक शेड निर्माण भी किया जा रहा है। दोनों निर्माण कार्य करीब 22 लाख की लागत से हो रहा है। जिसका भूमि पूजन विधायक देवेंद्र यादव ने किया था। इंटुक के पदाधिकारियों ने विधायक देवेंद्र यादव से डोम शेड की मांग की थी। ताकि बारिश व धूप से सुरक्षित रख कर वे अपने कार्यक्रम आयोजित कर सके। विधायक देवेंद्र यादव ने अपने वादे के मुताबिक सीआईएसएफ और इंटुक कार्यालय परिसर के खाली जगह पर डोम शेड निर्माण की घोषणा की थी और अब निर्माण कार्य भी शुरू कर दिया गया है।

निर्माण कार्य के शुरू होने से इंटुक और सीआईएसएफ कालोनी वासियों में हर्ष का माहौल है। इसके लिए क्षेत्रवासियों ने विधायक देवेंद्र यादव का दिल से आभार भी जताया है। गौरतलब है कि लंबे समय से शेड और डोम शेड की मांग की। जिसे पूरा करने का वादा विधायक ने किया था। सीआईएसएफ कालोनी में 7 लाख की लागत से शेड का निर्माण किया जा रहा है। साथ ही इंटुक कार्यालय में 15 लाख की लागत से डोम शेड का निर्माण किया जा रहा है। संबंधित एजेंसी ने निगम से वर्क आर्डर मिलते ही निर्माण कार्य शुरू कर दिया है और नींव की खुदाई कर नींव बनाने का काम चल रहा है। जल्द ही निर्माण कार्य पूरा कर लिया जाएगा और शेड और डोम शेड को जनता को समर्पित कर दिया जाएगा।

विधायक देवेंद्र यादव ने कहा कि महापौर कार्यकाल के प्राथमिक दौर में बहुत ही कठिन परिस्थितियां मिली। जिससे मुझे काफी कुछ सीखने का मौका मिला। लगातार प्रत्येक दिन हमने भिलाई की भलाई के लिए काम किया, सिर्फ इंफ्रास्ट्रक्चर ही नहीं बल्कि खेल, एजुकेशन आदि सभी दिशा पर हमने विकास कार्य किया है और अभी भी तेजी से विकास कार्य करा रहे हैं। हमने हुडको में एक मांगलिक भवन बना रहे हैं। जहां शादी आदि कार्यक्रम किए जा सकेंगे। सेक्टर 9 में फुटबॉल मैदान बनाया जा रहा है। सिविक सेंटर की पुरानी रौनकता को वापस लाया जाएगा, शहीद पार्क का भव्य निर्माण किया गया है। ये सभी विकास कार्य हम आप सबके सहयोग और आशीर्वाद से पूरा कर पाए है। इसके साथ ही हम सेक्टर 4 में खेल परिसर, सेक्टर 2 में तालाब सौंदर्यीकरण का कार्य कर रहे हैं। इस प्रकार हर वार्ड और हर क्षेत्र में विकास कार्य लगातार किए गए हैं और चल रहे हैं। सिर्फ यही नहीं हमारा उद्देश्य इंफ्रास्ट्रक्चर पर ही काम करना नहीं है बल्कि हमने शिक्षा को लेकर भी बेहतर काम किया। हमने नि:शुल्क सरकारी इंग्लिश मीडियम स्कूल की शुरुआत की है। भिलाई को सरकारी इंग्लिश मीडियम स्कूल की सौगात मिली। पहला भिलाई सेक्टर 6 और दूसरा खुर्सीपार और तीसरा खम्हरिया में स्कूल खुला है।

22 लाख की लागत से हो रहा निर्माण
सेक्टर 3 में सीआईएसएफ कालोनी वासियों की लंबे समय से शेड की मांग थी। इसी प्रकार इंटुक कार्यालय में डोम शेड की मांग की गई थी। जहां 22 लाख की लागत से निर्माण कार्य किया जा रहा है। निगम के अधिकारियों को गुणवत्तापूर्ण निर्माण का निर्देश दिया गया है।
देवेंद्र यादव भिलाई विधायक

नाबालिग लडकी के साथ 6 माह की बच्ची को छोड़ भागी मां, 8 माह बाद पकड़ में आई महिला
विकास प्रदर्शनी बनी लोगों के आकर्षण का केंद्र, लोगों को मिल रही राज्य की महत्वाकांक्षी योजनाओं की जानकारी
पाक को सर्जिकल स्ट्राइक का डर, कहा-किसान आंदोलन से ध्यान भटकाने को कार्रवाई संभव
Naxali Attack-Update: DRG और BSF जवानों ने मुठभेड़ में एक महिला नक्सली को मार गिराया, रायफल बरामद
बंगाल में भाजपा सांसद अर्जुन सिंह के घर पर बम से हमला… राज्यपाल ने कानून-व्यवस्था पर उठाए सवाल
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article Organizing Fit-India Freedom-Run in Gariaband: Hundreds of youths participated गरियाबंद में फिट-इंडिया फ्रीडम-रन का आयोजन: जिला स्तरीय दौड़ में शामिल हुए सैकड़ों युवा
Next Article Vehicles loading and unloading vegetables will be parked next to the Galaxy Bus Depot आकाशगंगा बस डिपो के बगल में खड़ी होंगी सब्जियों की लोडिंग एवं अनलोडिंग वाले वाहन…. बढ़ते ट्रैफिक के दबाव से मिलेगी निजात, निगम आयुक्त ने दिए निर्देश
× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?