ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: बंगाल में भाजपा सांसद अर्जुन सिंह के घर पर बम से हमला… राज्यपाल ने कानून-व्यवस्था पर उठाए सवाल
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
FeaturedNational

बंगाल में भाजपा सांसद अर्जुन सिंह के घर पर बम से हमला… राज्यपाल ने कानून-व्यवस्था पर उठाए सवाल

By @dmin
Published: September 8, 2021
Share
Bomb attack on BJP MP Arjun Singh's house in Bengal
Bomb attack on BJP MP Arjun Singh's house in Bengal
SHARE

कोलकाता (एजेंसी)। पश्चिम बंगाल से भारतीय जनता पार्टी के सांसद अर्जुन सिंह के आवास के बाहर बुधवार सुबह जोरदार बम धमाका हुआ। राज्यपाल जगदीप धनखड़ ने ट्वीट कर इसकी जानकारी दी। धनखड़ ने लिखा कि पश्चिम बंगाल में प्रचंड हिंसा कम होने का नाम नहीं ले रही है। आज सुबह सांसद के आवास के बाहर बम विस्फोट चिंता की बात है और राज्य की कानून व्यवस्था पर सवाल उठाती है। मैं इस मामले में शीघ्र कार्रवाई की अपेक्षा करता हूं। जहां तक अर्जुन सिंह की सुरक्षा का सवाल है तो पहले भी इस मुद्दे को उठाया जा चुका है।

जानकारी के अनुसार घर पर जिस वक्त बम से हमला किया गया उस समय सांसद और प्रदेश भाजपा उपाध्यक्ष अर्जुन सिंह मौजूद नहीं थे। हालांकि उनके परिवार के सदस्य उस वक्त घर पर ही थे। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच की है और घर में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है ताकि बम फेंकने वालों का पता लगाया जा सके।

अर्जुन सिंह ने कहा- मुझे जान से मारने की रची जा रही साजिश
वहीं इस मामले पर अब अर्जुन सिंह का भी बयान सामने आया है। उन्होंने कहा कि यह उपचुनाव से पहले मुझे जान से मारने की कोशिश है, क्योंकि पार्टी ने मुझे भवानीपुर का इंचार्ज बनाया है। उन्होंने कहा कि इस घटना की जांच भी बंगाल सरकार करेगी और पहले की तरह ही मामले को रफा-दफा कर देगी। उन्होंने कहा कि इस मामले में न एफआईआर होगी न कोई चार्जशीट दाखिल की जाएगी।

बंगाल में दिग्गज नेता माने जाते हैं अर्जुन सिंह 
अर्जुन सिंह 17 वीं लोकसभा में पश्चिम बंगाल के बैरकपुर लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र से सांसद हैं। उन्होंने 2019 लोकसभा चुनाव में भाजपा उम्मीदवार के रूप में चुनाव लड़ा और जीत हासिल की। इससे पहले, सिंह ने तृणमूल कांग्रेस के उम्मीदवार के रूप में 2001 से लगातार चार बार भाटपारा विधानसभा सीट भी जीती थी। उन्हें 1 जून 2020 को भाजपा की पश्चिम बंगाल इकाई का उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया। 

अब श्रमिकों को पंजीयन के लिए नहीं लगेगा शुल्क, श्रम मंत्री डॉ डहरिया ने दिए निर्देश… करना होगा बस यह काम
Bhilai News : आधीरात के बाद पेट्रोल डलवाने पहुंचे युवक, नहीं देने पर कर्मियों के साथ की मारपीट
ग्रामीण समुदाय में सड़क सुरक्षा जागरूकता को बढ़ावा देने की पहल, अदाणी फाउंडेशन ने किया हेलमेट वितरण
CG Election Breaking : कांग्रेस ने जारी की 30 उम्मीदवारों की सूची, सीएम बघेल पाटन से लड़ेंगे चुनाव… देखें पूरी लिस्ट
भारत का बड़ा फैसला, बांग्लादेश से उच्चायोग-कॉन्स्युलेट के गैर-आवश्यक कर्मचारियों को वापस बुलाया
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article Now the fire brigade ground of Sanvrega Sector-1: On the initiative of MLA Devendra अब संवरेगा सेक्टर-1 का फायर ब्रिगेड मैदान: विधायक देवेन्द्र की पहल पर 18 लाख की लागत से गार्डन व 6 लाख की लागत से बनेगा डोमशेड
Next Article The new education minister said PhD and master's degrees are useless अफगानिस्तान में तालीबानी सरकार: नए शिक्षा मंत्री ने पीएचडी और मास्टर डिग्री को बताया बेकार… छात्राओं की शिक्षा को लेकर क्या है तालीबान की राय.. यहां पढ़ें

Ro.No.-13895/18

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?