ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: ग्रामीण समुदाय में सड़क सुरक्षा जागरूकता को बढ़ावा देने की पहल, अदाणी फाउंडेशन ने किया हेलमेट वितरण
Share
Notification Show More
Latest News
सोशल मीडिया पर हिन्दू देवी-देवताओं व ऋषियों पर आपत्तिजनक पोस्ट, आरोपी गिरफ्तार
October 18, 2026
अवकाश के कारण सोमवार के स्थान पर बुधवार, 21 अक्टूबर को होगा वनोपज एवं औषधीय उत्पादों का कारोबार
श्यामतराई वनोपज मंडी में 19 अक्टूबर को नहीं होगा क्रय-विक्रय
October 18, 2026
भिलाई-दुर्ग में 20 ई-बस चलाने की तैयारियां तेज, प्रमुख सचिव ने किया डिपो का निरीक्षण
October 18, 2026
उप मुख्यमंत्री शर्मा ने मड़मड़ा में आंगनबाड़ी और अटल डिजिटल सेवा केंद्र का किया लोकार्पण
October 18, 2026
रेत के अवैध परिवहन पर खनिज विभाग का बड़ा एक्शन, छह ट्रैक्टर और दो टिपर जब्त
October 18, 2026
Aa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Aa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Breaking NewsChhattisgarhFeaturedRaipur

ग्रामीण समुदाय में सड़क सुरक्षा जागरूकता को बढ़ावा देने की पहल, अदाणी फाउंडेशन ने किया हेलमेट वितरण

By Om Prakash Verma Published February 20, 2026
Share
ग्रामीण समुदाय में सड़क सुरक्षा जागरूकता को बढ़ावा देने की पहल, अदाणी फाउंडेशन ने किया हेलमेट वितरण
ग्रामीण समुदाय में सड़क सुरक्षा जागरूकता को बढ़ावा देने की पहल, अदाणी फाउंडेशन ने किया हेलमेट वितरण
SHARE

रायगढ़/ सड़क सुरक्षा माह के अवसर पर अदाणी फाउंडेशन द्वारा GPII-ढोलनारा में ग्रामीण समुदाय के लिए हेलमेट वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम का उद्देश्य ग्रामीणों में सुरक्षित वाहन संचालन की आदत विकसित करना और सड़क दुर्घटनाओं की रोकथाम के प्रति जागरूकता बढ़ाना रहा।

कार्यक्रम का आयोजन प्रोग्राम मैनेजर, असिस्टेंट मैनेजर और कम्युनिटी मोबिलाइज़र की उपस्थिति में किया गया। साइट हेड ने भी कार्यक्रम में सहभागिता निभाई। कार्यक्रम के दौरान ग्रामीणों और युवाओं को हेलमेट प्रदान किए गए, जिनका उद्देश्य उन्हें दोपहिया वाहन चलाते समय सुरक्षा के प्रति अधिक सजग बनाना था।

प्रतिनिधियों ने सड़क सुरक्षा के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि हेलमेट पहनना केवल व्यक्तिगत सुरक्षा का विषय नहीं, बल्कि परिवार और समाज की जिम्मेदारी भी है। उन्होंने ग्रामीणों से अपील की कि वे दोपहिया वाहन चलाते समय हेलमेट का नियमित उपयोग करें और दूसरों को भी इसके लिए प्रेरित करें।

ग्रामीणों ने अदाणी फाउंडेशन के इस प्रयास का स्वागत करते हुए इसे जीवन रक्षा के दृष्टिकोण से महत्वपूर्ण कदम बताया। उन्होंने साझा किया कि वे सड़क सुरक्षा के महत्व से अवगत हैं, लेकिन हेलमेट उपयोग उनकी नियमित आदत नहीं बन पाया था। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में लोगों ने भाग लिया और इस पहल को सराहा।

यह आयोजन सड़क सुरक्षा माह के तहत संचालित गतिविधियों का एक हिस्सा है, जिसका उद्देश्य समुदाय में सुरक्षित यात्रा के प्रति जागरूकता बढ़ाना और दुर्घटना‑रहित समाज की दिशा में योगदान देना है।

छत्तीसगढ़ में अदाणी फाउंडेशन शिक्षा, स्वास्थ्य, आजीविका, ग्रामीण विकास और पर्यावरण संरक्षण जैसे विभिन्न क्षेत्रों में निरंतर कार्य कर रहा है। शिक्षा के क्षेत्र में स्कूलों को बुनियादी सुविधाएँ उपलब्ध कराई जा रही हैं और बच्चों को करियर मार्गदर्शन प्रदान किया जा रहा है। स्वास्थ्य क्षेत्र में नियमित स्वास्थ्य परीक्षण शिविर और विज़न केयर कार्यक्रम के माध्यम से नेत्र जाँच और नि:शुल्क चश्मा वितरण जैसी गतिविधियाँ संचालित की जा रही हैं। आजीविका और कौशल विकास के तहत युवाओं को प्रशिक्षण प्रदान किया जा रहा है तथा स्वयं सहायता समूहों को सशक्त बनाने के प्रयास किए जा रहे हैं। ग्रामीण विकास के अंतर्गत पेयजल, स्वच्छता और सामुदायिक अवसंरचना को मजबूत किया जा रहा है, जबकि पर्यावरण संरक्षण के लिए वृक्षारोपण और जागरूकता कार्यक्रम भी निरंतर रूप से आयोजित किए जा रहे हैं। इन सभी पहलों का लक्ष्य समुदाय के जीवन स्तर में सुधार लाना है।

You Might Also Like

सोशल मीडिया पर हिन्दू देवी-देवताओं व ऋषियों पर आपत्तिजनक पोस्ट, आरोपी गिरफ्तार

श्यामतराई वनोपज मंडी में 19 अक्टूबर को नहीं होगा क्रय-विक्रय

भिलाई-दुर्ग में 20 ई-बस चलाने की तैयारियां तेज, प्रमुख सचिव ने किया डिपो का निरीक्षण

उप मुख्यमंत्री शर्मा ने मड़मड़ा में आंगनबाड़ी और अटल डिजिटल सेवा केंद्र का किया लोकार्पण

रेत के अवैध परिवहन पर खनिज विभाग का बड़ा एक्शन, छह ट्रैक्टर और दो टिपर जब्त

Om Prakash Verma February 20, 2026
Share this Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article छत्तीसगढ़-राजस्थान का क्वार्टर फायनल मैच 21 को रायपुर में, स्टेडियम में इंट्री रहेगी नि:शुल्क Men’s Under 23 Colonel CK Nayudu Trophy : छत्तीसगढ़-राजस्थान का क्वार्टर फायनल मैच 21 को रायपुर में, स्टेडियम में इंट्री रहेगी नि:शुल्क
Next Article समाज कल्याण विभाग के सचिव की अध्यक्षता में हुई बैठक शासकीय विभागों में प्रवर श्रेणी के दिव्यांगजनों को सीधी भर्ती में मिलेगा आरक्षण

Ro.No.-14097/18

× Popup Image

Ro. No.-14093/1

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?