ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: पाक को सर्जिकल स्ट्राइक का डर, कहा-किसान आंदोलन से ध्यान भटकाने को कार्रवाई संभव
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
FeaturedNationalWorld

पाक को सर्जिकल स्ट्राइक का डर, कहा-किसान आंदोलन से ध्यान भटकाने को कार्रवाई संभव

By @dmin
Published: December 10, 2020
Share
इमरान खान का जोरदार हमला, बोले- जिया उल हक के जूते पॉलिश कर राजनीति में आए थे नवाज शरीफ
इमरान खान का जोरदार हमला, बोले- जिया उल हक के जूते पॉलिश कर राजनीति में आए थे नवाज शरीफ
SHARE

इस्लामाबाद (एजेंसी)। पाकिस्तान को एक बार फिर भारत की सर्जिकल स्ट्राइक का डर सता रहा है। दरअसल, पाकिस्तान के प्रमुख अखबार ‘एक्सप्रेस ट्रिब्यून’ का कहना है कि खुफिया एजेंसियों को ऐसे संकेत मिले हैं कि दिल्ली में चल रहे किसान आंदोलन से ध्यान भटकाने के लिए भारत सर्जिकल स्ट्राइक कर सकता है। अखबार ने सेना के सूत्रों के हवाले से लिखा है कि स्ट्राइक की आशंका के चलते पाकिस्तान ने भारत से लगी सीमाओं पर सैनिकों को चौकन्ना रहने को कहा है। 

अखबार में लिखा है, ‘भारत की हिंदुत्ववादी नरेंद्र मोदी सरकार देश में जारी विरोध-प्रदर्शनों को कमजोर करने के लिए कुछ भी कर सकती है। भारत यह भी नहीं चाहता है कि सिख किसानों के नेतृत्व में हो रहे आंदोलन से खालिस्तानी आंदोलन को हवा मिले। कई विश्वसनीय सूत्रों से पता चला है कि नियंत्रण रेखा और भारत-पाकिस्तान सीमा पर पाकिस्तानी सैनिकों को हाई अलर्ट पर रहने को कहा गया है, ताकि भारत के किसी भी तरह के दुस्साहस का जवाब दिया जा सके।

पाक सेना हाई अलर्ट पर
पाकिस्तान के अखबार ‘जियो न्यूज’ ने भी इस खबर को प्रकाशित है। जियो न्यूज ने लिखा है कि पाकिस्तान ने भारत के किसी फ्लैग ऑपरेशन या सर्जिकल स्ट्राइक की आशंका के चलते सेना को हाई अलर्ट पर रखा है। अखबार का कहना है कि भारत अपनी आंतरिक और बाहरी समस्याओं से ध्यान भटकाने के लिए पाकिस्तान पर सर्जिकल स्ट्राइक कर सकता है।
अखबार का कहना है कि भारत पर अल्पसंख्यकों, किसान आंदोलन और कश्मीर को लेकर बहुत ज्यादा दबाव है। लद्दाख में भी भारत चुनौतियों का सामना कर रहा है। बता दें कि भारतीय वायुसेना ने पुलवामा में हुए आत्मघाती हमले के बाद फरवरी 2019 को पाकिस्तान के बालाकोट में स्थित आतंकियों के ठिकानों पर सर्जिकल स्ट्राइक की थी।
इसके अलावा पाकिस्तान भारत में चल रहे किसान आंदोलन को लेकर भी बयानबाजी कर रहा है। भारत जहां इस आंदोलन का हल निकालने की कोशिश में है। वहीं पाकिस्तान के मंत्री किसानों को भड़काने में लगे हुए हैं। इमरान खान की सरकार में मंत्री फवाद चौधरी ने कहा, ‘निर्दयी मोदी सरकार को पंजाब के किसानों की कोई परवाह नहीं है।

केंद्रीय मंत्री गजेन्द्र सिंह शेखावत ने किया ऐतिहासिक सिरपुर के पुरातात्विक स्थलों का निरीक्षण
कोरोना ब्रेकिंग: प्रदेश में मिले 55 नए कोरोना पॉजिटिव, अकेले रायपुर में मिले 49 केस
हरियाली से भरे वेंडिंग जोन से व्यवसाय को मिली नई ऊंचाई, लोगों को मिला सुकून भरा माहौल
सरकार ने निकायों के लिए जारी की 66 करोड़ की पार्षद निधि, भिलाई सहित 14 निगमों को मिलेंगे 21 करोड़ से ज्यादा
परिवहन विभाग ने जब्त किए पांच वाहन, टैक्स व बकाया न जमा होने पर होगी नीलामी
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article रणवीर सिंह के हिंदी सिनेमा में 10 साल पूरे, इन फिल्मों के किरदारों ने बना दिया इंडस्ट्री का बाजीराव
Next Article Two dates fixed for Bhoomi Pujan of Ram temple construction थाने में घुसकर पुलिस वालों को लाठी-डंडों से पीटा, दो सिपाहियों को मारा चाकू

Ro.No.-13848/18

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?