ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: आकाशगंगा बस डिपो के बगल में खड़ी होंगी सब्जियों की लोडिंग एवं अनलोडिंग वाले वाहन…. बढ़ते ट्रैफिक के दबाव से मिलेगी निजात, निगम आयुक्त ने दिए निर्देश
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Durg-BhilaiFeatured

आकाशगंगा बस डिपो के बगल में खड़ी होंगी सब्जियों की लोडिंग एवं अनलोडिंग वाले वाहन…. बढ़ते ट्रैफिक के दबाव से मिलेगी निजात, निगम आयुक्त ने दिए निर्देश

By @dmin
Published: September 25, 2021
Share
Vehicles loading and unloading vegetables will be parked next to the Galaxy Bus Depot
Vehicles loading and unloading vegetables will be parked next to the Galaxy Bus Depot
SHARE

भिलाई। निगम आयुक्त अपने निरंतर मॉर्निंग विजिट के दौरान आज आकाश गंगा सब्जी मंडी पहुंचे, वहां उन्होंने पूरे क्षेत्र के चप्पे-चप्पे का निरीक्षण किया। अचानक एक सब्जी दुकान के सामने कचरे के ढेर पर उनकी नजर पड़ी। कचरा फैलाने को लेकर उन्होंने पूछताछ कराई, बहुत देर तक कोई सामने उपस्थित नहीं हुआ, तब उन्होंने दुकान को सील करने के निर्देश दिए, जैसे ही दुकान को सील करने निगम कर्मी आगे बढ़े अचानक दुकानदार सामने उपस्थित हो गया, उसने बताया कि यह कचरा मेरा नहीं पड़ोसी दुकान का है, उसी ने कचरा सड़क पर फेंका हुआ है। इस पर पड़ोसी दुकानदार छत्तीसगढ़ सब्जी भंडार से 500 रुपए जुर्माना वसूल किया गया, दोबारा कचरा नहीं फेंकने की समझाइश दी गई। वही जब आयुक्त आगे निरीक्षण कर रहे थे तो सड़क के बीचो-बीच भीड़ बढ़ाकर ठेला लगाते हुए पूड़ी, सब्जी एवं पोहा का व्यवसाय करने वाले दुकान मालिक राम कुमार हलवाई से 200 रुपए जुर्माना लिया गया, व्यवस्थित तरीके से निर्धारित स्थल पर ठेला लगाने के निर्देश दिए। उन्होंने आकाशगंगा सब्जी मंडी को लेकर जल्द ही मंडी संघ के पदाधिकारियों से चर्चा करने बैठक आहूत करवाने के निर्देश अधिकारियों को दिए हैं।

बस डिपो के बगल की रिक्त भूमि का लोडिंग एवं अनलोडिंग के वाहन खड़े होने के लिए होगा उपयोग इंडियन कॉफी हाउस के पीछे तथा बस डिपो के बाजू से लगे रिक्त स्थान का उपयोग सब्जियों को लाने ले जाने वाले वाहनों के लोडिंग, अनलोडिंग की वाहनों को खड़ा करने के लिए उपयोग में अस्थाई तौर पर लाया जाएगा। आकाशगंगा में बढ़ते ट्रैफिक के दबाव से बहुत हद तक इससे राहत मिलेगी। बारिश के दिनों में इस स्थल पर जलभराव की समस्या होती है, जिसको देखते हुए आयुक्त श्री सर्वे ने जोन आयुक्त मनीष गायकवाड को इस स्थल को व्यवस्थित करने के निर्देश दिए हैं, ताकि वाहनों को व्यवस्थित पार्किंग करने की दिशा में शीघ्र काम हो सके। वही आयुक्त ने निर्धारित समय तक लोडिंग, अनलोडिंग का कार्य पूर्ण कर वाहनों को रवाना करने कहा है। इसके लिए ट्रैफिक अधिकारियों से समन्वय कर काम करने कहा गया है।

साइकिल से निरीक्षण करने पहुंचे थे आयुक्त
निगम आयुक्त प्रकाश सर्वे आकाशगंगा सब्जी मंडी का निरीक्षण करने साइकिल से पहुंचे थे, संपूर्ण निरीक्षण कर जब वे बाहर निकल रहे थे तब उनकी नजर अचानक दिव्यांग रोहित पर पड़ी, साइकिल पर सवार आयुक्त ने साइकल रोककर रोहित के बारे में उनसे पूछा, काफी देर तक उन्होंने रोहित से बात करते हुए उनकी समस्या के बारे में जानना चाहा। निगमायुक्त ने मानवीय संवेदना व्यक्त करते हुए स्वास्थ्य अधिकारी धर्मेंद्र मिश्रा को दिव्यांग रोहित के दिव्यांग पेंशन एवं दिव्यांग उपकरण जैसे अन्य योजनाओं का पूरा-पूरा लाभ दिलाने में हर संभव मदद करने के निर्देश दिए।

वर्षों से संधारण की बाट जोह रहे नाली का होगा निर्माण
आकाशदीप कांपलेक्स के बगल में नाली निर्माण किया जाएगा, लंबे समय से यहां पर जलभराव एवं पानी निकासी की समस्या बनी हुई है, नाली से कचरे को निकालने के बाद भी पानी का प्रवाह निरंतर नहीं हो पा रहा है। जिससे गंदगी और बदबू आस-पास के व्यवसायी को झेलनी पड़ रही है। निगम आयुक्त ने इन सारी समस्याओं को दृष्टिगत रखते हुए जल्द नाली निर्माण का प्रस्ताव तैयार कर प्रस्तुत करने के निर्देश नेहरू नगर के जोन आयुक्त को दिए हैं।

सरकारी मेडिकल कालेजों में पहली बार नियमों में संशोधन, अधिष्ठाता व अस्पताल अधीक्षक के बढ़े अधिकार
प्रदेश में 11 जनवरी तक 66.75 लाख मीट्रिक टन धान की खरीदी…. राज्य के 16.47 लाख किसानों ने बेचा धान
औद्यौगिक, कृषि और ग्रामीण विकास को नई दिशा देने वाला बजट : मंत्री लखन लाल देवांगन
बाल श्रम के लिए ले जा रहे 6 बच्चों को आयोग की अध्यक्ष वर्णिका शर्मा ने छुड़ाया
विश्व मलेरिया दिवस: पोस्टर, बैनर व हैण्डबिल के माध्यम से मलेरिया से बचाव व रोकथाम का दिया संदेश
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article With the initiative of MLA Devendra Yadav, a mini indoor stadium will be built in Sector 7 विधायक देवेंद्र की पहल से सीआईएसएफ कालोनी में शेड और इंटुक भवन में बन रहा डोम शेड
Next Article तमिलनाडु और पुदुचेरी के तट से कल टकरा सकता है चक्रवात 'निवार' ओडिशा और आंध्र प्रदेश के तटीय इलाकों में चक्रवात गुलाब का खतरा… आज शाम तक टकराएगा तूफान…. एनडीआरएफ की 18 टीमें तैनात

Ro.No.-14150/37

× Popup Image

Ro. No.-14093/2

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?