ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: ओडिशा और आंध्र प्रदेश के तटीय इलाकों में चक्रवात गुलाब का खतरा… आज शाम तक टकराएगा तूफान…. एनडीआरएफ की 18 टीमें तैनात
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
FeaturedNational

ओडिशा और आंध्र प्रदेश के तटीय इलाकों में चक्रवात गुलाब का खतरा… आज शाम तक टकराएगा तूफान…. एनडीआरएफ की 18 टीमें तैनात

By @dmin
Published: September 26, 2021
Share
तमिलनाडु और पुदुचेरी के तट से कल टकरा सकता है चक्रवात 'निवार'
तमिलनाडु और पुदुचेरी के तट से कल टकरा सकता है चक्रवात 'निवार'
SHARE

भुवनेश्वर (एजेंसी)। बंगाल की खाड़ी के ऊपर बना कम दबाव का क्षेत्र शनिवार को चक्रवाती तूफान गुलाब में तब्दील हो गया। भारत के मौसम विभाग (आईएमडी) ने यह जानकारी देते हुए उत्तरी आंध्र प्रदेश और उससे लगे दक्षिण ओडिशा के तटीय इलाकों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। आईएमडी कोलकाता के निदेशक जीके दास ने कहा कि दक्षिण बंगाल में 28-29 सितंबर को विशेष रूप से भारी वर्षा और हवा के मामले में मौसम की गतिविधि में वृद्धि होने की संभावना है। 28 सितंबर को कोलकाता, उत्तर 24 परगना, पूर्व और पश्चिम मेदिनीपुर, झारग्राम, हावड़ा, हुगली में भारी वर्षा की संभावना है।

उत्तरी आंध्र प्रदेश और उससे सटे दक्षिण ओडिशा के लिए तूफान की चेतावनी जारी की गई है। आंध्र प्रदेश और ओडिशा के तटवर्ती क्षेत्रों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। आईएमडी के तूफान चेतावनी प्रभाग ने बताया कि चक्रवाती तूफान के पश्चिम की ओर बढऩे और रविवार शाम को उत्तरी आंध्र प्रदेश के कलिंगपत्तन और दक्षिणी ओडिशा के गोपालपुर तट के बीच से गुजरने की संभावना है। विशाखापत्तनम में एसडीआरएफ के एक दल को भी आपातकालीन स्थिति के लिए तैयार रखा गया है। राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण ने इन जिलों के मछुआरों से 27 सितंबर तक समुद्र में नहीं जाने को कहा है।
 
भारतीय मौसम विभाग के अनुसार चक्रवर्ती तूफान के तहत आंध्रप्रदेश और ओडि़शा के लिए चेतावनी जारी की गई है।अनुमान है कि चक्रवात गुलाब दक्षिण ओडि़शा और उत्तर आंध्रप्रदेश के तटीय इलाके कलिंगापटनम के पास 26 सितंबर की शाम को लैंडफॉल करेगा। आईएमडी के महानिदेशक डॉ. मृत्युंजय मोहपात्र ने बताया कि चक्रवाती तूफान के प्रभाव से 95 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार तक हवा चलने का अनुमान है। 

ओडिशा सरकार ने सात जिलों- गजपति, गंजम, रायगढ़ा, कोरापुट, मल्काजगिरि, नबरंगपुर और कंधमालको हाई अलर्ट पर रखा है क्योंकि भारत के मौसम विभाग (आईएमडी) ने बंगाल की खाड़ी के ऊपर चक्रवाती तूफान बनने का पूर्वानुमान लगाया है। आईएमडी के पूर्वानुमान के मुताबिक तूफान दक्षिणी ओडिशा और पड़ोसी आंध्र प्रदेश के तट की ओर बढ़ सकता है। अगले तीन दिनों के दौरान समुद्र में ऊंची लहरें उठेंगी और ओडिशा, पश्चिम बंगाल और आंध्र प्रदेश में मछुआरों को 25 से 27 सितंबर तक बंगाल की खाड़ी के पूर्वी-मध्य और उत्तरपूर्वी क्षेत्र में समुद्र में जाने से मना किया गया है।

Bhilai : मोबाइल दिलाने के नाम पर युवक को ले गए और पत्थर से सिर कुचलकर की हत्या, एक आरोपी गिरफ्तार
गुस्ताखी माफ: अब क्यों नहीं हो सकता महाभारत
ज्ञानवापी मामला: सर्वे रिपोर्ट दाखिल करने एएसआई को मिला समय, सुनवाई के दौरान मिली दस दिनों की मोहलत
दूसरी महिला के साथ पकड़े गए डीजी पर गिरी गाज, पत्नी को बुरी तरह पीटते हुए वीडियो वायरल
Breaking News : कुम्हारी में किसान के घर लगी आग, सोने-चांदी के जेवर के साथ नगदी में जलकर राख
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article Vehicles loading and unloading vegetables will be parked next to the Galaxy Bus Depot आकाशगंगा बस डिपो के बगल में खड़ी होंगी सब्जियों की लोडिंग एवं अनलोडिंग वाले वाहन…. बढ़ते ट्रैफिक के दबाव से मिलेगी निजात, निगम आयुक्त ने दिए निर्देश
Next Article Government will increase the scope of investigation to prevent corona, antigen rapid test will be used कोरोना से राहत, लगातार दूसरे दिन 30 हजार के नीचे आए मामले… 260 लोगों की हुई मौत

Ro.No.-13784/19

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?