ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: वर्क फ्रॉम होम के दौरान आंखों से आ रहा है पानी तो इस घरेलू उपचार की लें मदद
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Health

वर्क फ्रॉम होम के दौरान आंखों से आ रहा है पानी तो इस घरेलू उपचार की लें मदद

By @dmin
Published: July 28, 2020
Share
SHARE

कोरोना वायरस की महामारी के चलते कई सारे लोग अपने दफ्तर का काम घर से ही कर रहे हैं। इस दौरान लगातार कंप्यूटर स्क्रीन पर काम करते रहने के कारण उन्हें कई प्रकार की समस्याओं का भी सामना करना पड़ रहा है। एक ऐसी ही समस्या आंखों से पानी आने की है जिससे कई सारे लोग परेशान हैं। यह समस्या उन लोगों को ज्यादा हो रही है जो चश्मे का प्रयोग नहीं करते हैं। अभी अगर इसी समस्या से जूझ रहे हैं तो निश्चिंत हो जाएं, क्योंकि यहां पर एक ऐसे ही खास घरेलू उपाय के बारे में बताया जा रहा है जिसका आप घर पर इस्तेमाल कर सकते हैं। यह आंखों से पानी बहने की समस्या को ठीक करने में काफी मददगार साबित हो सकता है।

क्या है यह घरेलू उपचार

आंखों से पानी गिरने की समस्या को दूर करने के लिए हम जिस घरेलू उपचार के बारे में आपको बताने जा रहे हैं दरअसल वह बेकिंग सोडा से तैयार होगा। बेकिंग सोडा आपको किसी भी ग्रॉसरी शॉप पर बड़ी आसानी से मिल जाएगा। इस बात का विशेष ध्यान दें कि बेकिंग सोडा को आंखों में लगाना नहीं है बल्कि इसे उपचार के रूप में बंद आंखों के ऊपर से प्रयोग करना है। एक वैज्ञानिक अध्ययन के अनुसार, बेकिंग सोडा में विशेष गुण मौजूद होते हैं जिन्हें आंखों से जुड़ी कई प्रकार की समस्याओं को दूर करने के लिए इस्तेमाल किया जा सकता है। यही वजह है कि अगर आंखों से पानी गिरने की समस्या आपको परेशान कर रही है तो बेकिंग सोडा के इस्तेमाल से आपको राहत मिल सकती है। आइए अब इसे इस्तेमाल करने की विधि के बारे में जानते हैं।
सामग्री
कप पानी
1/2 चम्मच बेकिंग सोडा
बनाने की विधि
सबसे पहले एक पैन लें।
अब इसमें पानी को उबलने के लिए रख दें। जब पानी उबलने लगे तो उसमें बेकिंग सोडा को मिला दें।
अब इसे ठंडा होने दें और एक कपड़े में इस पानी को भिगोकर आंखों की सिकाई करें।
इस प्रक्रिया को हफ्ते में चार से पांच बार प्राप्त को सोने से पहले जरूर करें।
आपको कुछ दिनों में इसका फायदा दिखने लगेगा।
इसके अलावा इस बात का जरूर ध्यान रखें कि आंखें हमारे शरीर का बहुत कोमल हिस्सा होती हैं। गर्म पानी को बिल्कुल आंखों पर ना लगाएं और जब तक यह मिश्रण ठंडा ना हो जाए, इसे आंखों से दूर ही रखें। एक बात का विशेष ध्यान रखें कि लंबे समय तक अगर यह समस्या बनी रहे तो बिना देर किए किसी नेत्र विशेषज्ञ से सलाह लें। यहां बताया गया घरेलू उपचार आपकी समस्या को कम करने में मदद कर सकता है, लेकिन अगर कुछ समय के बाद आपको आराम नहीं दिखता तो आप फौरन डॉक्टर की सलाह लें।

ग्लाइकोलिक एसिड बनाम सैलिसिलिक एसिड: जानिए त्वचा के लिए क्या है ज्यादा बेहतर…
दिमाग को तेज बनाती है ब्रोकली, ड्रिंक या स्मूदी के रूप में ज्यादा फायदेमंद
बेड कोलेस्ट्रॉल बढ़ने से फर्टिलिटी पर पड़ सकता है असर, डॉ चंचल शर्मा ने बताया क्या है इसका कारण… पढ़ें यह खास खबर
पेट से लेकर डायबिटीज तक की समस्या होगी दूर, नाश्ते में इन अनाजों को करें शामिल…
मेलानिन उत्पादन बढऩे से स्किन नजर आती है सांवली, इस तरह करें अपनी केयर
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article Big Breaking: Big Lockdown in Durg District जिले में 6 अगस्त तक बढ़ा लॉकडाउन: जरूरी सेवाओं के साथ लोगों को मिलेगी यह सुविधा, जाने कैसा रहेगा यह लॉकडाउन
Next Article बोतल से दूध पीना नहीं छोड़ रहा बच्चा तो ये तरीके करेंगें आपकी मदद

Ro.No.-13672/51

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?