ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: आंखों के बेहतर स्वास्थ्य के लिए जरूरी है इन विटामिन्स का सेवन…
Share
Notification Show More
Latest News
दृष्टिबाधित नहीं, दिव्य दृष्टि से संपन्न हैं बेटियां : संजय अग्रवाल
दृष्टिबाधित नहीं, दिव्य दृष्टि से संपन्न हैं बेटियां : संजय अग्रवाल
September 30, 2026
’आज के बच्चे, कल का भविष्य : सेवा संकल्प से साकार हो रहा सुपोषित छत्तीसगढ़’
September 30, 2026
रायपुर में संपत्तियों का होगा हाई-टेक ड्रोन सर्वे और GIS मैपिंग
September 30, 2026
पारस पोर्टल से योजनाओं की प्रभावी मॉनिटरिंग, अंतर्विभागीय समन्वय से विकास कार्यों को मिलेगी गति : मुख्यमंत्री साय
September 30, 2026
वैशाली नगर विधानसभा के वार्डों के लिए 20 करोड़ से अधिक के विकास कार्यों की सौगात
September 30, 2026
Aa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Aa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
FeaturedHealth

आंखों के बेहतर स्वास्थ्य के लिए जरूरी है इन विटामिन्स का सेवन…

By @dmin Published July 10, 2022
Share
SHARE

हमारी आंखें शरीर के सबसे नाजुक अंगों में से एक मानी जाती हैं, ऐसे में इनके विशेष देखभाल की आवश्यकता होती है। आंखों की बाहरी सुरक्षा के साथ इन्हें पर्याप्त मात्रा में अंदुरूनी पोषण भी चाहिए होता है। इसके लिए नियमित रूप से पौष्टिक आहार के सेवन की आवश्यकता होती है। आहार में कुछ विशेष प्रकार के विटामिन्स और खनिज, आंखों को स्वस्थ बनाए रखने के साथ लंबे समय तक रोशनी को बनाए रखने में सहायक होते हैं। इन्हीं विटामिन्स और पोषक तत्वों में कमी को उम्र के साथ आंखों की रोशनी कम होने के प्रमुख कारण के तौर पर जाना जाता है। इस बारे में सभी लोगों को सतर्कता बरतते रहने की आवश्यकता होती है।

Contents
विटामिन-ए का सेवनविटामिन ई वाली चीजों का सेवनविटामिन-सी भी जरूरीविटामिन बी6 और बी9

स्वास्थ्य विशेषज्ञ बताते हैं, डायबिटिक रेटिनोपैथी, ग्लूकोमा और मोतियाबिंद जैसी सामान्य स्थितियां आपकी आंखों को प्रभावित कर सकती हैं। इनसे बचाव के उपाय करते रहना आवश्यक होता है। अगर हम अपने दैनिक आहार को ही ठीक कर लें तो आंखों से संबंधित कई तरह की गंभीर समस्याओं के जोखिम को कम किया जा सकता है।

सबसे खास बात आंखों से संबंधित समस्या किसी भी उम्र में हो सकती है, ऐसे में सभी आयु वाले लोगों के लिए उचित पोषण और आंखों की देखभाल करते रहना आवश्यक है। आइए जानते हैं कि आंखों को स्वस्थ रखने के लिए कौन-कौन से विटामिन्स सबसे आवश्यक माने जाते हैं?

विटामिन-ए का सेवन

विटामिन-ए, आंखों के लिए सबसे आवश्यक पोषक तत्वों में से एक है जो कॉर्निया को स्वस्थ बनाए रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। इस विटामिन को रोडोप्सिन का एक घटक माना जाता है, रोडोप्सिन आंखों में एक मौजूद प्रोटीन जो आपको कम रोशनी में देखने की सुविधा देता है। पत्तेदार हरी सब्जियां, गाजर, शकरकंद, कद्दू, टमाटर, लाल शिमला मिर्च, खरबूजा और आम से इसे आसानी से प्राप्त किया जा सकता है।

विटामिन ई वाली चीजों का सेवन

विटामिन-ए की ही तरह आंखों को स्वस्थ बनाए रखने के लिए विटामिन-ई वाली चीजों का सेवन करते रहना भी बहुत आवश्यक माना जाता है। माना जाता है कि आंखों से संबंधित कई समस्याएं ऑक्सीडेटिव स्ट्रेस से जुड़ी होती है। विटामिन-ई शक्तिशाली एंटीऑक्सिडेंट है जो आपकी कोशिकाओं को ऑक्सीडेटिव स्ट्रेस के कारण होने वाली समस्याओं से सुरक्षित रखने में सहायक है। सूरजमुखी और सरसों का तेल, बादाम, मूंगफली, चुकंदर और पालक में इसकी पर्याप्त मात्रा पाई जाती है।

विटामिन-सी भी जरूरी

विटामिन ई की तरह, विटामिन सी भी शक्तिशाली एंटीऑक्सिडेंट है जो आपकी आंखों को हानिकारक मुक्त कणों से बचा सकता है। आंखों को स्वस्थ रखने और कई तरह की समस्याओं के जोखिम को कम करने में इस विटामिन वाली चीजों का नियमित सेवन करना फायदेमंद माना जाता है। खट्टे फल जैसे संतरे और नींबू, काली मिर्च, स्ट्रॉबेरीज, ब्रोकली आदि के सेवन से इसकी पूर्ति की जा सकती है।

विटामिन बी6 और बी9

आंखों को स्वस्थ बनाए रखने के लिए शोधकर्ता विटामिन बी6, बी9 वाली चीजों के सेवन पर भी जोर देते हैं। विटामिन का यह संयोजन होमोसिस्टीन के स्तर को कम कर सकता है। होमोसिस्टीन, शरीर में मौजूद एक प्रोटीन है जिसकी अधिकता सूजन और एज रिलेटेड मैक्युलर डिजनरेशन विकसित होने का खतरा बढ़ सकती है। मछली, मूंगफली, सोयाबीन, गेहूं और जई आदि से इन विटामिन्स की पूर्ति की जा सकती है।

You Might Also Like

दृष्टिबाधित नहीं, दिव्य दृष्टि से संपन्न हैं बेटियां : संजय अग्रवाल

’आज के बच्चे, कल का भविष्य : सेवा संकल्प से साकार हो रहा सुपोषित छत्तीसगढ़’

रायपुर में संपत्तियों का होगा हाई-टेक ड्रोन सर्वे और GIS मैपिंग

पारस पोर्टल से योजनाओं की प्रभावी मॉनिटरिंग, अंतर्विभागीय समन्वय से विकास कार्यों को मिलेगी गति : मुख्यमंत्री साय

वैशाली नगर विधानसभा के वार्डों के लिए 20 करोड़ से अधिक के विकास कार्यों की सौगात

@dmin July 10, 2022
Share this Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article पहले ही सीन से घर-घर में छा गए थे पर्ल वी पुरी, सिर्फ एक गलती पड़ गई करियर पर भारी…
Next Article लड़की को इम्प्रेस करने के आसान तरीके, पहली ही डेट पर बन जाएगी बात…

Ro.No.-13998/18

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?