ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: जिले में 6 अगस्त तक बढ़ा लॉकडाउन: जरूरी सेवाओं के साथ लोगों को मिलेगी यह सुविधा, जाने कैसा रहेगा यह लॉकडाउन
Share
Notification Show More
Latest News
रक्तदान, पौधरोपण से लेकर विद्यादान तक सेवा गतिविधियों से जुड़ेंगे नागरिक
योग-ध्यान से स्वस्थ जशपुर का संकल्प, अब ‘फिट इंडिया-फिट जशपुर’ के तहत होगा वॉकाथॉन
September 25, 2026
शासकीय नर्सिंग महाविद्यालय, नवा रायपुर में सेवा संकल्प कार्यक्रम के अंतर्गत रंगोली प्रतियोगिता
शासकीय नर्सिंग महाविद्यालय, नवा रायपुर में सेवा संकल्प कार्यक्रम के अंतर्गत रंगोली प्रतियोगिता
September 25, 2026
प्रतिदिन हो रहा 6 से 8 लीटर दूध उत्पादन, गोबर से जैविक खाद मिलने से खेती की लागत भी हुई कम
उन्नत नस्ल की गाय ने खोली अतिरिक्त आय की राह, आत्मनिर्भर बने सन्ना के ओम प्रकाश
September 25, 2026
बस्तर, नारायणपुर और बलरामपुर में झमाझम बरसे बादल
छत्तीसगढ़ में मानसून मेहरबान : प्रदेश में 100.1% सामान्य वर्षा दर्ज
September 25, 2026
स्वस्थ शरीर और मानसिक शांति के लिए नियमित योग को जीवनशैली में अपनाने पर जोर
जशपुर में योग से स्वस्थ जीवन का संदेश, सभी विकासखंडों और नगरीय निकायों में लगे योग-ध्यान शिविर
September 25, 2026
Aa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Aa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Durg-BhilaiFeatured

जिले में 6 अगस्त तक बढ़ा लॉकडाउन: जरूरी सेवाओं के साथ लोगों को मिलेगी यह सुविधा, जाने कैसा रहेगा यह लॉकडाउन

By @dmin Published July 28, 2020
Share
Big Breaking: Big Lockdown in Durg District
Big Breaking: Big Lockdown in Durg District
SHARE

दुर्ग। राजधानी रायपुर के बाद दुर्ग जिले में भी लॉकडाउन 6 अगस्त तक बढ़ा दिया गया है। 30 जुलाई से 6 अगस्त तक लॉकडाउन के दौरान पूर्व की भांति ही नियम लागू रहेंगे। इस दौरान रक्षाबंधन व बकरीद को देखते हुए 29 व 30 जुलाई को सुबह 6 से 10 बजे तक किराना दुकानों को खोलने की अनुमति दी गई है।

जिला कलेक्टर डॉ सर्वेश्वर भूरे द्वारा जारी दिशा निर्देशों के मुातबिक अनुमति प्राप्त दुकानें में स्वास्थ्य सुविधाएं एवं आपातकालीन सेवाएं संचालित रहेंगी। दवा/मेडिकल/चश्मा की दुकानें समय सुबह 7 बजे से शाम 5 बजे तक खोलने की अनुमति रहेगी। सब्जी व्यवसाय, दुध, मांस, चिकन, मटन, मछली, अण्डा समय सुबह 6 बजे से 10 बजे तक संचालित रहेगी। उक्त लाकडाउन अवधि के दौरान केवल दो दिवस दिनांक 29 एवं 30 जुलाई के लिए किराना दुकानें सुबह 6 बजे से 10 बजे तक खुली रहेंगी तथा उक्त अवधि में ईद एवं राखी त्यौहार में उपयोग आने वाली सामग्री का विक्रय स्टाल लगाकर किया जा सकेगा।

जुलाई माह के शेष वितरण के लिए पीडीएस शॉप केवल 29 एवं 30 जुलाई तक सुबह 6 बजे से 10 बजे तक संचालित रहेंगी। घर पर जाकर दूध बांटने वाले दूध विक्रेता सुबह 6 बजे से 9.30 बजे तक एवं सांय 5 बजे से शाम 7 बजे तक एवं न्यूज पेपर हॉकर सुबह 6 बजे से सुबह 9.30 बजे तक प्रतिबंध से मुक्त रहेंगे। पैट्रोल, डीजल पम्प, एलपीजी, सीएनजी. गैस सुबह 6 बजे से दोपहर 3 बजे तक विक्रय की अनुमति रहेगी। शासकीय/अशासकीय बैंकों को दोपहर 3 बजे तक कार्यालय खोलने की अनुमति रहेगी। प्रिंट एवं इलेक्ट्रॉनिक मीडिया एवं धान परिवहन, उद्योग एवं निर्माण कार्य को खोलने की अनुमति रहेगी। कृषि उपकरण, फर्टीलाईजर, पेट शॉप, एक्यूरियम शॉप की दुकानें सुबह 6 बजे से 10 बजे तक संचालित रहेगी। होटल रेस्टोरेंट को ई-कामर्स (होम डिलिवरी) की अनुमति होगी। टेक अवे प्रतिबंधित रहेगा।

प्रतिबंधित दुकानें, व्यवसाय व सेवाएं जिनमें सिनेमा हॉल, शॉपिंग माल, जिम, स्वीमिंग पूल, मनोरंजन पार्क, क्लब, थिएटर एवं आडिटोरियम एवं असेम्बली हॉल इस प्रकार के स्थान बंद रहेंगे। स्र्पोटिंग कॉम्प्लेक्स एवं स्टेडियम पूर्णत: बंद रहेंगे। मॉर्निंग एवं इवनिंग वॉक एवं व्यायाम हेतु सायकिलिंग पूर्णत: प्रतिबंधित रहेगा। प्रतिबंधित नगरीय/पंचायत क्षेत्रों में समस्त सार्वजनिक परिवहन सेवायें, जिसमें निजी बसें, टैक्सी, आटो-रिक्शा, रिक्शा इत्यादि भी शामिल हैं। इनके परिचालन प्रतिबंधित रहेंगे। केवल इमरजेंसी सेवा वाली वाहन, फुड, मेडिकल, पोस्टल सेवाएं आदि प्रतिबंध से मुक्त रहेंगी। समस्त नगरीय निकाय एवं उनसे लगी प्रभावित ग्राम पंचायत क्षेत्र की सभी दुकानें (किराना दुकानें – केवल 29 एवं 30 जुलाई को सुबह 6 बजे से 10 बजे तक को छोड़कर) व्यवसायिक प्रतिष्ठान, गोदाम, साप्ताहिक हाट-बाजार, ठेला, गुमटी, खोमचे आदि प्रतिबंधित रहेंगे। सभी सामाजिक, धार्मिक, सांस्कृतिक एवं पर्यटन स्थल तथा कार्यक्रम और प्रतिबंधित क्षेत्र में स्थित शराब दुकानें पूर्णत: बंद रहेंगी। केवल अत्यावश्यक सेवाओं को छोड़कर शेष सभी शासकीय कार्याल बंद रहेंगे। भारत सरकार के अधीन केन्द्रीय कार्यालय उक्त प्रतिबंध से मुक्त रहेंगे। लाकडाउन के दौरान हेल्प लाइन नम्बर कार्यालय कलेक्टर, जिला दुर्ग दूरभाष क्रं. 0788-2323492 (प्रात:10:30 से 5:30बजे तक), जिला अस्पताल, दुर्ग दूरभाष क्रं. 0788-2320104 (24घंटे उपलब्ध), मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी कार्यालय दुर्ग दूरभाष क्रमांक 0788-2210773 (24 घंटे उपलब्ध) एवं अन्य इमरजेंसी सेवाएं दूरभाष क्रमांक 108 और 112 (24 घंटे उपलब्ध) में संपर्क कर सकते है।

You Might Also Like

योग-ध्यान से स्वस्थ जशपुर का संकल्प, अब ‘फिट इंडिया-फिट जशपुर’ के तहत होगा वॉकाथॉन

शासकीय नर्सिंग महाविद्यालय, नवा रायपुर में सेवा संकल्प कार्यक्रम के अंतर्गत रंगोली प्रतियोगिता

उन्नत नस्ल की गाय ने खोली अतिरिक्त आय की राह, आत्मनिर्भर बने सन्ना के ओम प्रकाश

छत्तीसगढ़ में मानसून मेहरबान : प्रदेश में 100.1% सामान्य वर्षा दर्ज

जशपुर में योग से स्वस्थ जीवन का संदेश, सभी विकासखंडों और नगरीय निकायों में लगे योग-ध्यान शिविर

@dmin July 28, 2020
Share this Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article भारतीय वायु सेना के लिए गेम चेंजर साबित होगा राफेल लड़ाकू विमान, कल 5 जेट पहुंचेंगे अंबाला एयरबेस भारतीय वायु सेना के लिए गेम चेंजर साबित होगा राफेल लड़ाकू विमान, कल 5 जेट पहुंचेंगे अंबाला एयरबेस
Next Article वर्क फ्रॉम होम के दौरान आंखों से आ रहा है पानी तो इस घरेलू उपचार की लें मदद

Ro.No.-13998/18

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?