ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: क्रिसमस के उत्सव में केक-कुकीज बढ़ा सकती हैं वजन-शुगर का लेवल, ऐसे रखें सेहत का खास ख्याल…
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
FeaturedHealth

क्रिसमस के उत्सव में केक-कुकीज बढ़ा सकती हैं वजन-शुगर का लेवल, ऐसे रखें सेहत का खास ख्याल…

By Sonu Sahu
Published: December 25, 2022
Share
SHARE

साल 2022 अपने समापन की ओर बढ़ रहा है। क्रिसमस-नए साल का उत्सव और छुट्टियों का सीजन भी शुरू हो रहा है। आज क्रिसमस का उत्सव है, प्रभु यीशु के जन्मदिवस को पूरे देश में धूमधाम के साथ मनाया जाता है। लोग एक दूसरे को केक खिलाकर उत्सव का आनंद लेते हैं। स्वास्थ्य विशेषज्ञ कहते हैं, इन सबके बीच सेहत को लेकर भी अलर्ट रहने की आवश्यकता होती है। आहार में बरती गई लापरवाही त्योहारों-छुट्टियों के सीजन में आपके शुगर लेवल और वजन को बढ़ा सकती है।

Contents
  • क्या है स्वास्थ्य विशेषज्ञों की सलाह?
  • खान-पान को लेकर बरतें सावधानी
  • व्यायाम बहुत आवश्यक

आहार विशेषज्ञ कहते हैं, बहुत से लोगों का छुट्टियों के आसपास वजन बढ़ जाता है। वहीं अगर आप डायबिटिक हैं तो और भी सावधान रहने की आवश्यकता है, केक-कुकीज आदि शुगर लेवल को बढ़ा सकते हैं। त्योहारों के इस सीजन में सेहत को लेकर लापरवाही बिल्कुल नहीं बरतनी चाहिए। आइए जानते हैं कि वजन और शुगर लेवल को कंट्रोल करते हुए किसी भी तरह की स्वास्थ्य समस्याओं से बचे रहने के लिए किन बातों का ध्यान रखना बहुत आवश्यक है?

क्या है स्वास्थ्य विशेषज्ञों की सलाह?

स्वास्थ्य विशेषज्ञ कहते हैं, क्रिसमस-नए साल की छुट्टियों का यह समय उत्साह और आनंद का तो होता है पर इन सबके बीच सेहत को नजरअंदाज नहीं किया जाना चाहिए। यूके, पुर्तगाल और डेनमार्क में 1,000 लोगों पर किए गए एक अध्ययन में पाया गया कि क्रिसमस की अवधि में लोगों ने औसतन दो फीसदी वेट गेन किया। वजन बढऩे की समस्या और इसपर ध्यान न देना, लंबी अवधि में कई प्रकार की क्रोनिक बीमारियों के जोखिम को बढ़ा सकती है। त्योहारों के इस सीजन में कुछ बातों को लेकर विशेष सावधानी बरतते रहना चाहिए। 

खान-पान को लेकर बरतें सावधानी

क्रिसमस-नए साल की पार्टियों के दौरान सेहत को नजरअंदाज न करें, आहार का विशेष ध्यान रखें। स्वस्थ आहार का सेवन करें। अधिक मात्रा में केक-कुकीज खाने से बचें, इन चीजों से न सिर्फ शुगर लेवल बढऩे का खतरा रहता है साथ ही ये तेजी से बजन बढ़ाने वाली भी हो सकती हैं। आहार में मौसमी फलों-सब्जियों को शामिल करें। बॉडी डिटॉक्स करने वाले फलों-सब्जियों के जूस का सेवन करें।

व्यायाम बहुत आवश्यक

शरीर को स्वस्थ रखने और वजन को कंट्रोल रखने में नियमित व्यायाम की आदत को सबसे आवश्यक माना जाता है। इससे वजन और शुगर लेवल दोनों को कंट्रोल किया जा सकता है। छुट्टियों के सीजन में भी योग-व्यायाम को जारी रखें। ये कैलोरी को तेजी से बर्न करने में मददगार होते हैं, जिससे वजन बढऩे का खतरा कम होता है। सेहत को हमेशा प्राथमिकता में रखें।

इस अभिनेत्री ने भुवन बाम के यूट्यूबर से अभिनेता बनने तक के सफर की खूब तारीफ की…
Gustakhi Maaf: काश! इन होनहारों का जन्म हजार साल पहले होता
सार्वजनिक मेलों और प्रदर्शनियों के आयोजन की मिली अनुमति, फिलहाल बंद रहेंगे आठवीं तक के स्कूल
फिट इंडिया कैंपेनिंग : संडे ऑन साइकिल का आयोजन, 100 से ज्यादा लोगों ने लिया हिस्सा
आकाशगंगा सब्जी मंडी की शिफ्टिंग के लिए महापौर नीरज पाल एवं सब्जी व्यापारी संघ के मध्य हुई सार्थक चर्चा…
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article Mann Ki Baat: पीएम मोदी ने की साल की आखिरी 'मन की बात', कोरोना को लेकर किया आगाह, कहा-अद्भुत रहा साल 2022 Mann Ki Baat: पीएम मोदी ने की साल की आखिरी ‘मन की बात’, कोरोना को लेकर किया आगाह, कहा-अद्भुत रहा साल 2022
Next Article Video : प्रेमिका ने शादी की बात की तो गुस्सैल प्रेमी ने लात-जूतों से पीटा, वीडियो वायरल होने के बाद बदमाश गिरफ्तार

Ro.No.-13784/19

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?