ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: Mann Ki Baat: पीएम मोदी ने की साल की आखिरी ‘मन की बात’, कोरोना को लेकर किया आगाह, कहा-अद्भुत रहा साल 2022
Share
Notification Show More
Latest News
एआई+ स्मार्टफोन के चुनिंदा मॉडल्स 15 नवंबर से होंगे महँगे
एआई+ स्मार्टफोन के चुनिंदा मॉडल्स 15 नवंबर से होंगे महँगे
October 28, 2026
आंध्र प्रदेश के तट से टकराया चक्रवात अर्बन, 135 की रफ्तार से हवाएं, जगह-जगह पेड़ गिरे
October 28, 2026
‘रियासत वीथिका’ में राजसी परंपराओं, दुर्लभ धरोहरों और ऐतिहासिक विरासत से रूबरू होगी नई पीढ़ी
October 28, 2026
किसानों की समृद्धि और आय बढ़ाना हमारी सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता : मुख्यमंत्री साय
October 28, 2026
राज्योत्सव 2026 : प्रदेश के सभी जिला मुख्यालयों में मुख्य अतिथि निर्धारित, राज्य शासन ने जारी किया आदेश
October 27, 2026
Aa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Aa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
FeaturedNational

Mann Ki Baat: पीएम मोदी ने की साल की आखिरी ‘मन की बात’, कोरोना को लेकर किया आगाह, कहा-अद्भुत रहा साल 2022

By Om Prakash Verma Published December 25, 2022
Share
Mann Ki Baat: पीएम मोदी ने की साल की आखिरी 'मन की बात', कोरोना को लेकर किया आगाह, कहा-अद्भुत रहा साल 2022
Mann Ki Baat: पीएम मोदी ने की साल की आखिरी 'मन की बात', कोरोना को लेकर किया आगाह, कहा-अद्भुत रहा साल 2022
SHARE

नई दिल्ली ( एजेंसी)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज इस वर्ष की अंतिम ‘मन की बात’ कर रहे हैं। माह के अंतिम रविवार को अपने मासिक रेडियो प्रसारण में उन्होंने आज क्रिसमस के मौके पर देशवासियों को शुभकामनाएं दी। उन्होंने देशवासियों से ईसा मसीह की सीख को याद रखने का आह्वान किया। उन्होंने स्तर कैंसर पर टाटा मेमोरियल की योग संबंधी रिसर्च, अटलजी और ऐतिहासिक हर घर तिरंगा अभियान का भी खासतौर से जिक्र किया। कोरोना के नए खतरे को देखते हुए पीएम मोदी ने देशवासियों को सावधान रहने को कहा।

"मेरे प्यारे देशवासियो, आज दुनियाभर में धूमधाम से Christmas का त्योहार भी मनाया जा रहा है | ये Jesus Christ के जीवन, उनकी शिक्षाओं को याद करने का दिन है | मैं आप सभी को Christmas की ढ़ेर सारी शुभकामनाएं देता हूँ |"

– पीएम @narendramodi.#MannKiBaat #MerryChristmas pic.twitter.com/V9xwzNmkgq

— Mann Ki Baat Updates मन की बात अपडेट्स (@mannkibaat) December 25, 2022

पीएम ने संबोधन की शुरुआत करते हुए कहा, ‘प्यारे देशवासियों, आज दुनियाभर में धूमधाम से क्रिसमस का त्योहार मनाया जा रहा है। ये ईसा मसीह के जीवन और उनकी सीख को याद करने का दिन है। मैं आप सभी को क्रिसमस की ढेर सारी शुभकामनाएं देता हूं। पीएम मोदी ने कोरोना के नए खतरे को देखते हुए कहा, ‘हम देख रहे हैं कि दुनिया के कई देशों में कोविड के मामले बढ़ रहे हैं। ऐसे में हमें सावधान रहने और मास्क पहनने और हाथ धोने की जरूरत है।

अटलजी को किया याद
पीएम मोदी ने पूर्व पीएम अटलजी को याद करते हुए कहा, ‘आज हम सभी के श्रद्धेय अटल बिहारी वाजपेयी का जन्मदिन है। वे एक महान राजनेता थे, जिन्होनें देश को असाधारण नेतृत्व दिया। हर भारतवासी के हृदय में उनके लिए एक खास स्थान है।

स्वास्थ्य की कई चुनौतियों पर विजय पाई
कोरोना को लेकर फिर बढ़ रही आशंकाओं के बीच पीएम मोदी ने कहा, ‘बीते कुछ वर्षों में हमने स्वास्थ्य क्षेत्र से जुड़ी कई बड़ी चुनौतियों पर विजय पाई है। इसका पूरा श्रेय हमारे चिकित्सा विशेषज्ञों, वैज्ञानिकों और देशवासियों की इच्छाशक्ति को जाता है। मेरा आपसे भी आग्रह है कि योग, आयुर्वेद और हमारी पारंपरिक चिकित्सा पद्धतियों से जुड़े हुए ऐसे प्रयासों के बारे में अगर आपके पास कोई जानकारी हो तो उन्हें सोशल मीडिया पर जरुर शेयर करें।

टाटा मेमोरियल की शोध का किया खासतौर से जिक्र
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने मासिक मन की बात कार्यक्रम में मुंबई स्थित टाटा मेमोरियल अस्पताल का खासतौर से जिक्र किया। उन्होंने कहा, ‘आप सभी ने मुंबई के इस संस्थान के बारे में जरूर सुना होगा। इस संस्थान ने शोध, नवोन्मेष, और कैंसर केयर के क्षेत्र में बहुत नाम कमाया है। इस केंद्र द्वारा की गई एक गहन शोध में सामने आया है कि स्तन कैंसर के मरीजों के लिए योग बहुत ज्यादा असरकारी है। पीएम मोदी ने कहा कि कई और बीमारियों में भी योग के लाभ को लेकर अध्ययन किए जा रहे हैं। इनमें हृदय रोग, अवसाद, नींद की बीमारी और गर्भावस्था के दौरान महिलाओं को होने वाली समस्याएं शामिल हैं।

नहीं भूल सकते हर घर तिरंगा अभियान
पीएम ने कहा कि विदा हो रहे वर्ष 2022 में देशवासियों ने एक और अमर इतिहास लिखा है। अगस्त के महीने में चला ‘हर घर तिरंगाÓ अभियान को कौन भूल सकता है। वो पल थे हर देशवासी के रौंगटे खड़े हो जाते थे। आजादी के 75 वर्ष के इस अभियान में पूरा देश तिरंगामय हो गया।

कोरोना काल में दिख रहा योग व आयुर्वेद का महत्व
हाल में गोवा में संपन्न विश्व आयुर्वेद सम्मेलन गोवा को लेकर पीएम ने कहा कि मैंने उसमें शिरकत की थी। इसमें 40 से ज्यादा देशों के प्रतिनिधि आए थे। इसमें 550 से अधिक शोध पत्र पेश किए गए। प्रधानमंत्री ने कहा कि जिस तरह कोरोना वैश्विक महामारी के इस समय में योग और आयुर्वेद की शक्ति को हम सभी देख रहे हैं, उसमें इनसे जुड़ी प्रामाणिक रिसर्च बहुत ही महत्वपूर्ण साबित होगी। उन्होंने कहा कि भारत सहित दुनियाभर की करीब 215 कंपनियों ने गोवा आयुर्वेद सम्मेलन में अपने उत्पाद प्रदर्शित किए। चार दिनों तक चले इस आयुर्वेद एक्सपो में एक लाख से भी अधिक लोगों ने आयुर्वेद से जुड़े अपने अनुभव साझा किए।

अद्भुत रहा वर्ष 2022, अमृत काल शुरू हुआ
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अलविदा हो रहे वर्ष 2022 को लेकर कहा कि यह कई मायने में बहुत प्रेरक और अद्भुत रहा। इस वर्ष भारत ने अपनी आजादी के 75 वर्ष पूरे किए और अमृतकाल का प्रारंभ हुआ। इस साल देश ने नई रफ्तर पकड़ी और सभी देशवासियों ने एक से बढ़कर एक काम किए। उन्होंने कहा कि वर्ष 2022 एक और कारण से हमेशा याद किया जाएगा। ये है, ‘एक भारत श्रेष्ठ भारत’ की भावना का विस्तार। देश के लोगों ने एकता और एकजुटता को प्रदर्शित करने के लिए भी कई अद्भुत आयोजन किए।

You Might Also Like

एआई+ स्मार्टफोन के चुनिंदा मॉडल्स 15 नवंबर से होंगे महँगे

आंध्र प्रदेश के तट से टकराया चक्रवात अर्बन, 135 की रफ्तार से हवाएं, जगह-जगह पेड़ गिरे

‘रियासत वीथिका’ में राजसी परंपराओं, दुर्लभ धरोहरों और ऐतिहासिक विरासत से रूबरू होगी नई पीढ़ी

किसानों की समृद्धि और आय बढ़ाना हमारी सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता : मुख्यमंत्री साय

राज्योत्सव 2026 : प्रदेश के सभी जिला मुख्यालयों में मुख्य अतिथि निर्धारित, राज्य शासन ने जारी किया आदेश

Om Prakash Verma December 25, 2022
Share this Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article कोरोना पर छत्तीसगढ़ में अलर्ट : उपकरणों को परखने सभी जिलों में होगी मॉकड्रिल… स्वास्थ्य सचिव ने जारी किए निर्देश
Next Article क्रिसमस के उत्सव में केक-कुकीज बढ़ा सकती हैं वजन-शुगर का लेवल, ऐसे रखें सेहत का खास ख्याल…

Ro.No.-14097/18

× Popup Image

Ro. No.-14093/1

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?