जांजगीर-चांपा। छत्तीसगढ़ के जांजगीर चांपा जिले में डीजल चोरी करने वाले शातिर चोर पुलिस के हत्थे चढ़े हैं। जिले की बलौदा पुलिस ने चार चोरों को गिरफ्तार कर उनके पास से 1190 लीटर डीजल जब्त किया है जिसकी कीमत एक लाख रुपए से ज्यादा की बताई जा रही है। शातिर चोर शहर के आउटर में खड़ी गाड़ियों को निशाना बनाते थे। बलौदा पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार कर उन्हें जेल भेज दिया है।

बलौदा पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार शहर में लगातार खड़ी गाड़ियों से डीजल चोरी की शिकायतें सामने आ रही थी। शिकायतों के बाद पुलिस ने टीम बनाकर ऐसे चोरों पर नजर रखना शुरू किया। इस बीच मुखबिर के जरिए पुलिस को पता चला कि कुछ लोग अवैध रूप से डीजल बेचने का काम कर रहे थे। शक के आधार पर पुलिस ने दबिश देकर चार शातिरों को हिरासत में लिया। पुलिस पूछताछ में इन लोगों ने खड़ी गाड़ियों से डीजल चुराकर बेचने की बात मानी।
बलौदा पुलिस ने बुडगहन निवासी कृष्ण कुमार के पास से 350 लीटर डीजल किमती 35,000 रुपए, पनोरा पारा निवासी के पास, 260 लीटर डीजल किमती 26,000 रुपए, शत्रुहन के पास से 280 लीटर डीजल किमती 28000 तथा विनोद कुमार के पास से 300 लीटर डीजल किमती 30, 000 रुपए जब्त किया है। उक्त कार्रवाई में साईबर सेल प्रभारी निरीक्षक मनीष परिहार, उप निरीक्षक सुरेश कुमार ध्रुव, थाना प्रभारी बलौदा उप निरी. गोपाल सतपथी, एएसआई कौशल सिदार, प्रधान आरक्षक जगदीश अजय, मुकेश यादव, प्रीतम सिंह कंवर, आरक्षक हेमंत साहू का सराहनीय योगदान रहा।




