दुर्ग। जिले में बीएससी छात्र ने फेल होने पर फंसी लगाकर आत्महत्या कर ली। वही साइंस कॉलेज दुर्ग में बीएससी सेकंडियर की पढ़ाई कर रहा था। जैसे ही छात्र को पता चला कि वह फेल हो गया है उसने कॉलेज से लौटने के बाद रूम में फांसी लगा ली। घटना की सूचना के बाद मौके पर पहुंची मोहन नगर पुलिस मामले की जांच कर रही है।
मोहन नगर पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक गरियाबंद जिले के रानीपार देवाछुरा गांव निवासी खिलेशानंद निषाद बीएससी सेकंड ईयर का छात्र था। वह दुर्ग में रहकर बीएसपी कर रहा था और ब्वायज हॉस्टल में रहता था। वह बीएससी सेकंडियर में दो विषयों में फेल हो गया था जिसके कारण वह काफी परेशान था। गुरुवार सुबह वो कॉलेज गया और वहां से शाम को हॉस्टल लौटा। इसके बाद वो अपने कमरे में गया और फंखे से फंदा बनाकर उसमें झूल गया।
साथी छात्रों ने देखा कि कमरे का दरवाजा खुला हुआ है और अंदर खिलेशानंद की लाश फंदे से लटकी हुई है। इसके बाद इसकी सूचना पुलिस को दी गई। मोहन नगर पुलिस ने शव को फंदे से उतारा और पीएम के लिए भेजा। पुलिस ने परिजनों को भी सूचना दे दी। दूसरे दिन परिजन दुर्ग पहुंचे। पुलिस इस मामले में साथी छात्रों से पूछताछ कर रही है। शुरुआती जांच में आत्महत्या का कारण दो विषयों में फेल होने को ही माना जा रहा है।




