ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: छत्तीसगढ़ में महिलाओं की सुरक्षा और सशक्तिकरण के लिए ठोस कदम उठाए गए: मंत्री श्रीमती अनिला भेंड़िया
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
ChhattisgarhDurg-BhilaiFeatured

छत्तीसगढ़ में महिलाओं की सुरक्षा और सशक्तिकरण के लिए ठोस कदम उठाए गए: मंत्री श्रीमती अनिला भेंड़िया

By @dmin
Published: March 10, 2022
Share
SHARE

रायपुर । लैंगिक समानता एवं महिला सशक्तिकरण विषय पर आयोजित राष्ट्रीय सेमिनार के समापन समारोह में महिला एवं बाल विकास मंत्री श्रीमती अनिला भेंड़िया शामिल हुई। कार्यशाला में देश-प्रदेश आये विषय विशेषज्ञों द्वारा महिलाओं एवं युवतियों के सशक्तिकरण के प्रयासों से सामाजिक संस्थाओं और लोगों को जोड़ने और इनमें मीडिया की सार्थक भूमिका पर चर्चा की गई। महिला एवं बाल विकास मंत्री श्रीमती अनिला भेंड़िया ने कहा कि मुंख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल की मंशानुरूप प्रारंभ किये गये इस अभिव्यक्ति कार्यक्रम के फलस्वरूप छत्तीसगढ़ में महिलाएॅं अपने अधिकारों के बारे में जागरूक हो रही हैं एवं अपने-आप को सुरक्षित महसूस कर रही हैं। प्रदेश सरकार महिलाओं की आर्थिक उन्नति के लिए प्रयासरत है एवं राज्य बजट में भी विशेष प्रावधान किया गया है। साथ ही उन्होंने महिलाओं के उत्थान की दिशा में किये जाने वाले कार्यों पर शासन द्वारा सहयोग दिलाये जाने का भरोसा भी दिलाया। उन्होंने बताया कि राज्य में महिला एवं बाल विकास विभाग एवं पुलिस विभाग द्वारा संयुक्त रूप से महिलाओं के संरक्षण एवं सुरक्षा के अनेक प्रयास किया जा रहे हैं।

कार्यशाला में अभिव्यक्ति जागरूकता अभियान को और अधिक प्रभावी बनाने पर विचार विमर्श किया गया और विभिन्न सुझावों के आधार पर आगामी कार्ययोजना बनाकर अभिव्यक्ति अभियान को एक नई दिशा देने का निर्णय लिया गया। कार्यशाला में सामाजिक बाधाओं को पार करते हुए सफल हुई महिलाओं द्वारा अपना अनुभव साझा किया गया। इस कार्यशाला का आयोजन छत्तीसगढ़ पुलिस एवं यूनिसेफ के संयुक्त तत्वाधान में स्थानीय होटल में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य में किया गया।

विगत दो दिवस में सेमिनार में हुए गतिविधियों की शारांश में जानकारी यूनिसेफ की बाल संरक्षण विशेषज्ञ सुश्री चेतना देसाई द्वारा दी गई। अभिव्यक्ति अभियान अंतर्गत पुलिस विभाग द्वारा विगत एक वर्ष में प्राप्त की गई उपलब्धियों पर उप पुलिस महानिरीक्षक श्रीमती हिमानी खन्ना ने प्रकाश डाला। कार्यक्रम में आये अतिथि एवं प्रतिभागियों का आभार प्रदर्शन वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्रीमती मिलेना कुर्रे द्वारा किया गया। कार्यक्रम का संचालन सहायक पुलिस महानिरीक्षक सुश्री संगीता पीटर्स ने किया। इस अवसर पर सहायक पुलिस महानिरीक्षक श्रीमती पूजा अग्र्रवाल एवं सुश्री रमा पटेल, यूनिसेफ की सुश्री प्रियंका सेठी सहित पुलिस विभाग के अन्य अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे।

भिलाई के पंडित अरुण मिश्रा ने एकत्र की 108 ऐसे स्थलों की मिट्टी,जहां कभी पड़े थे प्रभु श्री राम के कदम
कलेक्टर जनदर्शन में आए गैंदू राम को मिला नि:शुल्क बैटरी चलित ट्रायसाइकिल…
उलटफेर: आज भाजपा में होगी एक और बड़े नेता की एंट्री, विधानसभा चुनाव से पहले हलचल तेज
मुख्यमंत्री साय के प्रयास से जशपुर के 8 स्कूलों के नवीन भवन निर्माण कार्य के लिए 6 करोड़ 19 लाख की मिली प्रशासकीय स्वीकृति
Gustakhi Maaf: न्याय की रफ्तार बढ़नी चाहिए
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article प्रदेश में अब तक 38.88 लाख मीट्रिक टन धान खरीदी, 8.55 लाख किसानों ने बेचा धान कस्टम मिलिंग में तेजी : 91.81 लाख मीटरिक टन धान का हुआ उठाव
Next Article मणिपुर में भी कांग्रेस पस्त, विपक्ष में रहने लायक सीटें भी नहीं मिल रहीं, भाजपा बहुमत की ओर मणिपुर में भी कांग्रेस पस्त, विपक्ष में रहने लायक सीटें भी नहीं मिल रहीं, भाजपा बहुमत की ओर

Ro.No.-13784/19

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?