ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: बजट के तेल कंपनियों ने दिया आम आदमी को झटका: पेट्रोल डीजल के साथ एलपीजी के बढ़े दाम…. जाने क्या है आज के दाम
Share
Notification Show More
Latest News
सकारात्मक सोच, मानवीय मूल्य और नवाचार से ही आगे बढ़ने का मार्ग प्रशस्त होता है: राज्यपाल डेका
October 5, 2026
सीएम साय का सिंगापुर प्रवास :  नवा रायपुर के विकास के लिए गार्डन्स बाय द बे से हुई चर्चा
October 5, 2026
कोरबा के कुसमुंडा खदान में आमने-सामने टकराए टेलर, एक चालक की मौत, दूसरा गंभीर घायल
October 5, 2026
अबूझमाड़ में बदलाव : जहां 15 साल रहा सुरक्षा कैंप, अब वहीं संवर रहा आदिवासी बच्चों का भविष्य
October 5, 2026
ब्लैक स्पॉट, ग्रे स्पॉट से लेकर हाईवे तक लगातार निगरानी, दुर्ग भिलाई में पुलिस की स्पेशल चेकिंग
October 5, 2026
Aa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Aa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
ChhattisgarhFeaturedRaipur

बजट के तेल कंपनियों ने दिया आम आदमी को झटका: पेट्रोल डीजल के साथ एलपीजी के बढ़े दाम…. जाने क्या है आज के दाम

By @dmin Published February 4, 2021
Share
Budget oil companies gave a blow to the common man: LPG price
Budget oil companies gave a blow to the common man: LPG price
SHARE

रायपुर। केन्द्र सरकार के बजट के बाद गुरुवार को सरकारी तेल कंपनियों ने आम जनता को बड़ा झटका दिया है। तेल कंपनियों ने पेट्रोल और डीजल की कीमतों बढ़ोतरी के साथ ही एलपीजी रसोई गैस सिलिंडर के दाम भी बढ़ा दिए हैं। इसके साथ ही छत्तीसगढ़ सहित देशभर में एलपीजी के दाम बढ़ गए हैं। तेल कंपनियोंं ने घरेलू एलपीजी में सीधे 25 रुपए की बढ़ोत्तरी कर दी है। इसके बाद छत्तीसगढ़ में 14.2 किग्रा एलपीजी के दाम बढ़कर 790.50 रुपए तक पहुंच गया है। पिछले माह इसके दाम 765.50 रुपए थे। वहीं पेट्रोल में 34 पैसे व डीजल में 35 पैसे की बढ़ोत्तरी के बाद गुरुवार को इसकी कीमत क्रमश: 85.29 रुपए प्रतिलीटर व डीजल प्रतिलीटर 83.22 हो गया है।
बता दें कि तेल कंपनियां हर महीने एलपीजी सिलिंडर के दामों की समीक्षा करती हैं। हर राज्य में टैक्स अलग-अलग होता है और इसके हिसाब से एलपीजी के दामों में अंतर होता है। बजट के बाद हुई समीक्षा के बाद अब 14.2 किलोग्राम के बगैर सब्सिडी वाले एलपीजी रसोई गैस सिलिंडर के लिए ज्यादा कीमत चुकानी होगी। हालांकि 19 किलोग्राम के सिलिंडर की कीमत में कमी आई है। इंडियन ऑयल कॉरपोरेशन लिमिटेड (आईओसीएल) की वेबसाइट से प्राप्त जानकारी के अनुसार, 14.2 किलोग्राम वाला गैर-सब्सिडी एलपीजी सिलिंडर 25 रुपये महंगा हुआ है। छत्तीसगढ़ के अलावा दिल्ली और मुंबई में यह 694 रुपये से बढ़कर अब 719 रुपये का हो गया है। कोलकाता में इसका दाम 720.50 रुपये था, जो अब 745.50 रुपये हो गया है और चेन्नई में यह 710 रुपये से बढ़कर 735 रुपये का हो गया है। 

19 किलोग्राम वाला सिलिंडर की कीमत में कमी
19 किलोग्राम के कॉमर्शियल गैस सिलिंडर के दाम में छह रुपये की कमी आई है। देश की राजधानी दिल्ली में यह 1539 रुपये से कम होकर 1533 रुपये का हो गया है। कोलकाता में इसका दाम 5.5 रुपये कम हुआ है, जिसके बाद यह 1604 रुपये से 1598.50 रुपये का हो गया है। मुंबई और चेन्नई में भी यह 5.5 रुपये सस्ता हुआ है और क्रमश: 1482.50 और 1649 का हो गया है।

सरकार देती है गैस सिलिंडर पर सब्सिडी 
मौजूदा समय में सरकार एक वर्ष में प्रत्येक घर के लिए 14.2 किलोग्राम के 12 सिलिंडरों पर सब्सिडी प्रदान करती है। अगर ग्राहक इससे ज्यादा सिलिंडर लेना चाहते है, तो वे उन्हें बाजार मूल्य पर खरीदते हैं। गैस सिलिंडर की कीमत हर महीने बदलती है। इसकी कीमत औसत अंतरराष्ट्रीय बेंचमार्क और विदेशी विनिमय दरों में बदलाव जैसे कारक निर्धारित करते हैं।

पेट्रोल-डीजल के दाम
 
शहर डीजल पेट्रोल
दिल्ली 76.83 86.65
कोलकाता 80.41 88.01
मुंबई 83.67  93.20
चेन्नई 82.04 89.13
इंदौर   84.93 94.62
रायपुर 83.27 85.29

You Might Also Like

सकारात्मक सोच, मानवीय मूल्य और नवाचार से ही आगे बढ़ने का मार्ग प्रशस्त होता है: राज्यपाल डेका

सीएम साय का सिंगापुर प्रवास :  नवा रायपुर के विकास के लिए गार्डन्स बाय द बे से हुई चर्चा

कोरबा के कुसमुंडा खदान में आमने-सामने टकराए टेलर, एक चालक की मौत, दूसरा गंभीर घायल

अबूझमाड़ में बदलाव : जहां 15 साल रहा सुरक्षा कैंप, अब वहीं संवर रहा आदिवासी बच्चों का भविष्य

ब्लैक स्पॉट, ग्रे स्पॉट से लेकर हाईवे तक लगातार निगरानी, दुर्ग भिलाई में पुलिस की स्पेशल चेकिंग

@dmin February 4, 2021
Share this Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article जम्मू कश्मीर: पाकिस्तान ने फिर किया संघर्षविराम का उल्लंघन, गोलीबारी में जवान शहीद जम्मू कश्मीर: पाकिस्तान ने फिर किया संघर्षविराम का उल्लंघन, गोलीबारी में जवान शहीद
Next Article Defense Minister Rajnath Singh arrives in Ladakh लेबर कोर्ट मैजिस्ट्रेट ने एसआर हॉस्पिटल चिखली दुर्ग में सपरिवार बनवाया आयुष्मान भारत कार्ड
× Popup Image

Ro. No.-14093/1

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?