ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: जमीन पर कब्जा, MSP का खात्मा… किसानों की शंकाओं को सरकार ने यूं किया दूर, कहा- कानूनों में बदलाव को तैयार
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
FeaturedNational

जमीन पर कब्जा, MSP का खात्मा… किसानों की शंकाओं को सरकार ने यूं किया दूर, कहा- कानूनों में बदलाव को तैयार

By @dmin
Published: December 10, 2020
Share
जमीन पर कब्जा, MSP का खात्मा... किसानों की शंकाओं को सरकार ने यूं किया दूर, कहा- कानूनों में बदलाव को तैयार
जमीन पर कब्जा, MSP का खात्मा... किसानों की शंकाओं को सरकार ने यूं किया दूर, कहा- कानूनों में बदलाव को तैयार
SHARE

नई दिल्ली (एजेंसी)। केंद्र सरकार ने एक बार फिर साफ कर दिया है कि कृषि सुधार कानूनों को वापस तो नहीं लिया जाएगा लेकिन किसानों की आपत्तियों और शंकाओं को दूर करने के लिए संशोधन किए जा सकते हैं और लिखित में भरोसा दिया जा सकता है। कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर और रेल मंत्री पीयूष गोयल ने गुरुवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस में किसानों की ओर से जताई गई चिंताओं को दूर करने का प्रयास करते हुए कहा कि किसान सरकार की ओर से भेजे गए प्रस्ताव पर विचार करें और जब भी वे बात करना चाहेंगे, सरकार तैयार है।

कृषि मंत्री ने कृषि कानूनों के प्रवाधानों के पीछे सरकार की मंशा का जिक्र करते हुए कहा कि फिर भी किसानों को कुछ आशंकाएं हो तो उन्हें दूर किया जाएगा। तोमर ने कॉन्ट्रैक्ट फार्मिंग में जमीन पर कब्जे को लेकर किसानों की चिंता को दूर करने का प्रयास किया तो एमएसपी पर भी लिखित भरोसा देने की बात कही। इसके अलावा यह भी कहा कि किसानों के पास कोर्ट जाने का भी विकल्प होगा।
कृषि मंत्री ने कहा, देश को अपेक्षा थी कि कानूनों के माध्यम से देश के कृषि क्षेत्र में सुधार हो। इसको लेकर विशेषज्ञों ने कई बार सिफारिशें की। सरकार की कोशिश थी कि किसान मंडी की जंजीरों से मुक्त हो और मंडी के बाहर अपना माल किसी को भी मनचाही कीमत पर बेचने को आजाद हो। मंडी के बाहर जो ट्रेड होगा उस पर कोई टैक्स नहीं लगेगा। किसान को बेचने की आजादी मिल जाए, इससे किसी को क्या आपत्ति हो सकती है? कृषि मंत्री ने कहा, किसानों की चिंता है कि बाहर खरीद-बिक्री पर टैक्स नहीं है और मंडियों में टैक्स है तो आने वाले समय में मंडियां प्रभावित होंगी। किसानों की आपत्ति है तो सरकार मंडी के बाहर भी मंडी के बराबर टैक्स लगाने को तैयार है।

कॉन्ट्रैक्ट खेती में किसानों की भूमि सुरक्षित
कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर ने कहा, कॉन्ट्रैक्ट खेती कोई नया विषय नहीं है। कई राज्यों में पहले से कॉन्ट्रैक्ट खेती हो रही है, इसका अनुभव अच्छा रहा है। लेकिन इसके लिए कानून नहीं था। इसे कानूनी सुरक्षा प्रदान की गई है। इसमें किसान और किसान की भूमि को पूरी सुरक्षा देने का प्रबंध किया गया।

कृषि मंत्री ने कहा, किसानों की ओर से यह भी कहा जा रहा है कि किसानों के खेतों पर उद्योगपति कब्जा कर लेंगे। हालांकि, ऐसा अनुभव कहीं नहीं हुआ फिर भी हमने कानून में प्रावधान किया है कि कॉन्ट्रैक्ट फसल के लिए ही होगा, जमीन के लिए नहीं। यदि फसल का प्रकार ऐसा ही कि खेत पर कुछ इन्फ्रास्ट्रक्चर बनाने की जरूरत होगी तो करार खत्म होने के बाद प्रोसेसर उसे उठा के ले जाएगा और नहीं ले जाता है तो यह किसान का होगा। किसानो की यह भी चिंता थी कि यदि उस पर प्रोसेसर ने लोन ले रखा है और वह भाग गया तो वह किसान के सिर पर आ जाएगा। इस आशंका को दूर करने के लिए हम यह प्रावधान करने को तैयार हैं कि इन्फ्रास्ट्रक्चर पर लोन नहीं लिया जा सकता है।

एमसएसपी पर लिखित आश्वासन को तैयार
कृषि मंत्री नरेंद्र तोमर ने फसलों के न्यूनतम समर्थन मूल्य को लेकर कहा, एमएसपी पर खरीद को लेकर चिंता थी कि यह बंद हो जाएगा। पीएम मोदी ने कहा, मैंने भी दोनों सदन में कहा कि एमएसपी चलती रहेगी। इस पर कोई खतरा नहीं है। मोदी सरकार ने एमएसपी पर लगातार वृद्धि की गई है। हम लिखित आश्वासन देने को तैयार हैं। राज्य सरकारों, किसान और यूनियन सभी को लिखित में दे सकते हैं।

अदालत जाने का होगा विकल्प
कृषि मंत्री ने कहा, उनका मुद्दा था कि आपने विवाद निपटाने के लिए एसडीएम को अधिकृत किया है, ऐसा इसलिए किया गया था कि किसानों के सबसे नजदीक एसडीएम ही होते हैं। लेकिन उन लोगों को लगता था कि न्यायालय में जाने की सुविधा होनी चाहिए तो हमने यह भी प्रस्ताव दिया कि यह विकल्प भी दे सकते हैं। 30 दिन की तयसीमा के बाद किसान किसी भी कोर्ट में अपील कर सकते हैं।

लॉकडाउन: स्कूल फीस माफ और गर्मियों की छुट्टी पर क्या बोले सीएम केजरीवाल!
एक माह के नवजात का मुख्यमंत्री ने किया नामकरण, “रविशंकर” नाम से गूंजा गांव का आंगन
केन्द्र सरकार का राज्यों को निर्देश: टीकाकरण के लिए बनाएं ज्यादा प्राइवेट केंद्र…. 18 से 45 वर्ष तक के आयुवर्ग का जल्द पूरा हो टीकाकरण
महाराष्ट्र में कोरोना: आदित्य ठाकरे कोरोना पॉजिटिव, ट्वीट कर कहा संपर्क में आने वाले करा लें कोरोना जांच
अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर राज्यस्तरीय महिला सम्मेलन में बोले सीएम बघेल…. महिलाओं को परिवार में भी मिले समानता का अधिकार
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article Defense Minister Rajnath Singh arrives in Ladakh मुख्यमंत्री कल कोरिया जिले को देंगे 212 करोड़ रुपए की लागत के 210 कार्यों की सौगात…. इन कार्यों का होगा लोकार्पण
Next Article Sector 9 hospital will be operated with the help of government इंग्लैंड के भारत दौरे का एलान: तीन शहरों में होंगे चार टेस्ट, पांच टी-20 और तीन वन-डे मैच…. अहमदाबाद के मोटेरा में होगा डे-नाईट टेस्ट

Ro.No.-13784/19

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?