ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: केन्द्र सरकार का राज्यों को निर्देश: टीकाकरण के लिए बनाएं ज्यादा प्राइवेट केंद्र…. 18 से 45 वर्ष तक के आयुवर्ग का जल्द पूरा हो टीकाकरण
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
FeaturedNational

केन्द्र सरकार का राज्यों को निर्देश: टीकाकरण के लिए बनाएं ज्यादा प्राइवेट केंद्र…. 18 से 45 वर्ष तक के आयुवर्ग का जल्द पूरा हो टीकाकरण

By @dmin
Published: April 25, 2021
Share
जून तक दूर होगी वैक्सीन की किल्लत? सरकार ने कहा- अगले महीने टीकाकरण के लिए होंगी 12 करोड़ खुराक
जून तक दूर होगी वैक्सीन की किल्लत? सरकार ने कहा- अगले महीने टीकाकरण के लिए होंगी 12 करोड़ खुराक
SHARE

नई दिल्ली (एजेंसी)। कोरोना टीकाकरण का चौथा चरण शुरू होने से पहले केंद्र सरकार ने ज्यादा से ज्यादा प्राइवेट सेंटर स्थापित करने का आदेश दिया है। शनिवार (24 अप्रैल) को हुई बैठक में राज्यों से कहा है कि वे आगामी एक मई से पहले अपनी तैयारी पूरी कर लें। 18 से 45 वर्ष की आयु के लोगों के लिए टीकाकरण जल्द से जल्द पूरा करना जरूरी है। इसके लिए ज्यादा से ज्यादा सेंटर भी स्थापित होने चाहिए। इस दौरान राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के लिए नई टीकाकरण रणनीति के लिए दिशा-निर्देश भी जारी किए। बैठक में स्वास्थ्य सचिव राजेश भूषण ने राज्यों से कहा है कि वे मिशन मोड पर आकर टीकाकरण की तैयारियों में जुट जाएं।
बता दें कि केंद्र सरकार ने 1 मई से 18 साल से अधिक उम्र के लोगों का टीकाकरण कराने का फैसला लिया है। फिलहाल 45 साल या उससे अधिक उम्र के लोगों का टीकाकरण किया जा रहा है लेकिन कोरोना के बढ़ते प्रकोप को देखते हुए सरकार ने 18 साल से अधिक वालों के लिए भी टीकाकरण शुरू करने का फैसला लिया है। आगामी 28 अप्रैल से 18 वर्ष से अधिक आयु के लोगों के लिए पंजीयन की सुविधा शुरू हो जाएगी। इससे पहले नए बनाए जा रहे केंद्रों का काम पूरा करने के बाद उनकी सूची कोविन वेबसाइट पर अपलोड करने के लिए उपलब्ध कराएं। साथ ही उन अस्पतालों पर नजर रखने के लिए कहा है जिन्होंने वैक्सीन की खरीदी फॉर्मा कंपनी से की है और इसके सर्विस चॉर्ज को लेकर अपनी कीमत स्पष्ट की है। निर्देश में कहा गया है कि टीकाकरण स्लॉट के साथ-साथ पात्र लोगों के लिए टीकाकरण शेड्यूल करना होगा। उन्हें टीकों की प्रत्यक्ष खरीद के संबंध में निर्णय को प्राथमिकता देनी होगी। केंद्र ने उन्हें 18-45 वर्ष आयु वर्ग के लिए केवल ऑनलाइन पंजीकरण की सुविधा के बारे में बताने के लिए कहा है। इसके साथ-साथ केंद्र ने और भी कई दिशा निर्देश दिए हैं।

बैठक में राज्यों को मिले निर्देश

  • कोविड वैक्सीनेशन सेंटर पर भीड़ को मैनेजमेंट करने के लिए कानून-व्यवस्था के अधिकारियों के साथ समन्वय करना होगा।
  • कोरोना वैक्सीनेशन सेंटर के कर्मचारियों को बकायदा ट्रेनिंग दिया जाएगा और उनके टीके के इफेक्ट के बारे में भी बताना होगा।
  • अतिरिक्त कोविड-19 अस्पतालों की पहचान करने और जरूरत पड़े तो डीआरडीओ और सीएसआईआर या फिर किसी भी एजेंसी की मदद से हॉस्पिटल तैयार करें।
  • अस्पताल के बेड पर नजर रखने के लिए रियल टाइम व्यवस्था अपनाएं ताकि आम जनता को मुश्किलों का सामना न करना पड़े।
गरिमापूर्ण तरीके से मनाया जाएगा गणतंत्र दिवस…. कोविड-19 को ध्यान में रखते हुए आयोजित होंगे कार्यक्रम
सीजी चेंबर की भिलाई इकाई का एक और अभियान, शहर के व्यापारियों को बता रहे हैं दो वर्ष की उपलब्धि
Big Breaking : ओडिशा के स्वास्थ्य मंत्री पर एएसआई ने की फायरिंग, सीने में लगी गोली, हालत गंभीर… अस्पताल में भर्ती
स्वामी आत्मानंद इंग्लिश मीडियम स्कूल में शुरू हुई तीन दिवसीय एस्ट्रो शाला, खगोलीय घटनाओं के प्रत्यक्षदर्शी बने विद्यार्थी
CG News : सारंगढ़ में व्यापारी के घर पर मिले करोड़ों रुपए, चोरी की जांच करने पहुंची थी पुलिस… पढ़ें पूरी खबर
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article लगातार लॉकडाउन से सामान्य परिवार हलाकान: शिवसेना के प्रदेश प्रवक्ता विक्की शर्मा ने कहा- सामान्य परिवारों की सुध लेने वाला कोई नहीं
Next Article पंजाब में जारी किसान आंदोलन में शामिल हो सकते हैं राहुल गांधी ! राहुल गांधी ने की कांग्रेसियों से अपील- राजनैतिक काम छोड़कर सिर्फ जन सहायता करें

Ro.No.-14150/37

× Popup Image

Ro. No.-14093/2

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?