ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: शातिर चोर गिरोह पकड़ाया : सूने मकानों में करते थे सेंधमारी, पांच एलईडी टीवी, बाइक व मोबाइल फोन बरामद
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Breaking NewsDurg-BhilaiFeatured

शातिर चोर गिरोह पकड़ाया : सूने मकानों में करते थे सेंधमारी, पांच एलईडी टीवी, बाइक व मोबाइल फोन बरामद

By Mohan Rao
Published: July 14, 2023
Share
मोहन नगर पुलिस की गिरफ्त में आए चोर
SHARE

भिलाई। दुर्ग जिले के मोहन नगर पुलिस ने शातिर चोर गिरोह को पकड़ने में सफलता पाई है। पुलिस ने गिरोह के चार चोरों को पकड़ा है और इनके पास से पांच लाख रुपए का मशरुका बरामद किया है। पकड़े गए चोरों में आमापारा दुर्ग निवासी आशीष ठाकुर (25), आजाद लाहोरी (20), देव कुमार सेन (23) व प्रेम निर्मलकर (18) शामिल है। पुलिस ने इन चोरों के पास से 5 नग एलएडी टीवी, 1 ओप्पो मोबाइल, 1 सोने का लाकेट, 2 चांदी की चैन और बजाज प्लसर 220 जब्त किया है।

मोहन नगर पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार 28 मई 2023 को सूर्य नगर निवासी राजेश वर्मा ने अपने घर में चोरी की शिकायत दर्ज कराई थी। उन्होंने अपनी शिकायत में बताया कि 27 मई 2023 को घर में ताला लगाकर कव्वाली कार्यक्रम देखने गया था। देर रात जब वह वापस लौटा तो देखा कि घर का ताला टूटा हुआ है। अज्ञात चोर ने एक टीवी, एक ओप्पो मोबाइल, हनुमान जी का सोने का लॉकेट आदि चुरा लिया। शिकायत के बाद मोहननगर पुलिस ने धारा 457, 380 के तहत अपराध दर्ज कर जांच शुरू की।

जांच के दौरान आसपास के सीसीटीवी फूटेज लिए गए जिससे उन्हें कुछ संदिग्ध दिखे। यह युवक शंकर नगर के रहने वाले हैं और रात के समय बाइक से घूमते देखे गए। इसके बाद पुलिस ने अग्रेसन चौक दुर्ग के पास घेराबंदी कर आशीष ठाकुर, आजाद लाहोरी, प्रेम निर्मलकर एव देव कुमार सेन हिरासत में लिया। पूछताछ में इन चारों ने सारी सच्चाई बता दी। पूछताछ में चारों ने बताया कि करीब 3 माह पूर्व मोहन नगर क्षेत्र से एक मोटर सायकल बजाज प्लसर चुराया थ। उसी चोरी की पल्सर से रात को रेकी करते थे और सूने मकान को निशाना बनाते थे।

पुलिस ने इन चोरों से अलग अलग घरों में चुराए गए सामान बरामद किए हैं। इस पूरी कार्रवाई में एण्टी क्राईम एवं सायबर यूनिट से एएसआई राजेश पाण्डे, प्रधान आरक्षक शिव तिवारी, कपील यादव, प्रदीप सिंह ठाकुर, आरक्षक जगजीत सिंह, तिलेश्वर राठौर, धीरेन्द्र यादव, खुर्रम बक्ष, फारूक खान, चित्रसेन साहू, शोभित सिन्हा, शौकत हयात खान, केशव साहू, सनत भारती, नरेन्द्र सहारे आदि की सराहनीय भूमिका रही।

गृहमंत्री ने नए निगम कार्यालय का किया निरीक्षण… मुख्यमंत्री की घोषणा से होने वाले कार्यो पर की चर्चा, कहा- नागरिकों की समस्याओं को प्राथमिकता से सुने
ग्रामीण परिदृश्य में हो रहा सकारात्मक बदलाव, रीपा में ग्रामीण महिलाओं को मिल रहा रोजगार
मिलेगा एंटरटेनमेंट का भरपूर डोस इस वीकेण्ड छत्रीवाली के साथ, दर्शकों को हंसाने के लिए तैयार है रकुलप्रीत
कांकेर लोकसभा के तीन विधानसभा के चार बूथ EVM की होगी जांच, कांग्रेस की शिकायत पर EC का आदेश
12,992 करोड़ से ज्यादा का अनुपूरक बजट पास, सीएम साय बोले-  मोदी की गारंटी को पूरा करने सरकार का पहला कदम
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article चंद्रयान-3 लॉन्च : चांद छूने रवाना हुआ हमारा चंद्रयान, 50 दिन बाद छुएगा चंद्रमा की सतह
Next Article मानसून के दौरान अस्थमा रोगी इस तरह से रखें अपना ख्याल, नहीं बढ़ेगी समस्या

Ro.No.-13672/51

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?