ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: सेंस आफ ह्यूमर से बदल दिया इंटरव्यू का माहौल: आईआईटी मुंबई में गायों के घूमने पर पूछा था इंटरव्यू बोर्ड ने प्रश्न, सिमी का जवाब सुनकर माहौल हुआ ऐसा
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Durg-BhilaiFeatured

सेंस आफ ह्यूमर से बदल दिया इंटरव्यू का माहौल: आईआईटी मुंबई में गायों के घूमने पर पूछा था इंटरव्यू बोर्ड ने प्रश्न, सिमी का जवाब सुनकर माहौल हुआ ऐसा

By @dmin
Published: August 4, 2020
Share
Sense of Humor changed the atmosphere of the interview
Sense of Humor changed the atmosphere of the interview
SHARE

दुर्ग। यूपीएससी में 31 वां रैंक आने पर आज कलेक्टर डॉ. सर्वेश्वर भुरे एवं एसपी प्रशांत ठाकुर ने सिमी करण का सम्मान किया। इस अवसर पर सिमी ने अपने अब तक का सफर साझा किया। सबसे रोचक अनुभव उन्होंने इंटरव्यू का बताया। उनसे एक अप्रत्याशित प्रश्न पूछा गया कि आईआईटी कैंपस पवई जहां से उन्होंने बीटेक किया है वहां इधर उधर गायें काफी घूमती दिखती हैं। इस पर आपका क्या कहना है।

सिमी को लगा कि बोर्ड मेरा जजमेंट इस पर देखना चाहता है। यह थोड़ा अलग सा प्रश्न था, मुझे लगा कि इसका उत्तर भी इसी ढंग से दिया जाए तो बेहतर होगा। मैंने कहा कि हम लोगों ने तो आईआईटी क्रैक कर यहां तक पहुंचने में बड़ी मेहनत की, ये गायें बड़ी भाग्यशाली हैं जो यहां विचरण कर पाती हैं। इस उत्तर से माहौल बिल्कुल हल्का हो गया और मुझे लगा कि यह प्रश्न इंटरव्यू को सकारात्मक दिशा में ले जाने का टर्निंग प्वाइंट साबित हुआ। सिमी ने बताया कि आईएएस की तैयारी का विचार हमेशा से नहीं था। यह बीटेक करने के दौरान आया।

सिमी ने कहा कि मैं कमजोर बच्चों को पढ़ाने के लिए एक कार्यक्रम में जुटी थी। मुझे बहुत अच्छा लगा तब ऐसा महसूस हुआ कि कौन सी ऐसी सर्विस है जहां पर काम करने का लोगों की मदद करने का बड़ा दायरा मुझे मिल पाएगा। फिर आईएएस की तैयारी शुरू की। इस मौके पर कलेक्टर ने सिमी को बधाई देते हुए कहा कि आपने हमारे जिले का गौरव बढ़ाया है आपसे बहुत से लोगों को प्रेरणा मिली है। अभी आप एक दो महीने ट्रेनिंग से पहले यहीं रहेंगी। मैं चाहता हूँ कि यूपीएससी की तैयारी के इच्छुक जिले के प्रतिभागियों को इस संबंध में मार्गदर्शन प्रदान करें। कलेक्टर ने इस मौके पर सिमी के माता-पिता का भी सम्मान किया। सिमी के पिता बीेएसपी में अधिकारी हैं और माता जी डीपीएस दुर्ग में टीचर हैं। कलेक्टर ने कहा कि बिटिया की इस बड़ी सफलता के पीछे आपकी भागीदारी भी बहुत बड़ी है जिन्होंने बेटी को इतने ऊंचे मुकाम के लिए तैयार किया। कलेक्टर ने कहा कि सिमी अभी केवल 22 साल की हैं। उन्हें अभी लंबा करियर तय करना है। इतनी जल्दी उन्होंने अपने सपनों को पूरा किया, यह बहुत से लोगों के लिए प्रेरणा बन सकता है।

कलेक्टर ने कहा कि अपने परिवेश में जब कोई इतनी बड़ी परीक्षा के लिए चयनित होता है तो यकीनन ही वो बहुत से लोगों को प्रोत्साहित करता है और बहुत से प्रतिभाशाली लोगों के मेहनत को नई दिशा मिल जाती है। उनके मार्गदर्शन से वे अपने लक्ष्य को प्राप्त करने और बेहतर तरीके से काम करने लगते हैं। एसपी ने कहा कि आपकी सफलता छोटे शहरों में रहकर बड़े सपने देखने वालों को पंख देते हैं। इससे केवल दुर्ग-भिलाई के युवा ही उत्साहित नहीं हुए हैं अपितु पूरे प्रदेश में युवाओं में मनोबल बढ़ा है। उल्लेखनीय है कि सिमी वर्ष 2015 में छत्तीसगढ़ से बारहवीं बोर्ड सीबीएसई की टापर भी रही हैं। उन्होंने बीटेक की पढ़ाई आईआईटी मुंबई से की। इस मौके पर सिमी ने कलेक्टर एवं एसपी के प्रति आभार जताया।

320 रुपये की गिरावट के साथ 45,867 रुपये पर पहुंचा 10 ग्राम सोना, चांदी में मामूली तेजी
रायपुर जेल के 67 बंदियों को मिला कौशल प्रमाण-पत्र, मुख्यधारा में लौटने की नई पहल
शराब के नशे में मालगाड़ी के नीचे से पटरी पार कर रहा था युवक, अचानक चली ट्रेन और युवक का कट गया पैर
मयाली नेचर कैम्प में ऑनलाइन बुकिंग शुरू, पर्यटकों को मिलेगी सुविधा
वुमेन फॉर ट्री योजना : अमृत मिशन के अंतर्गत महिलाओं की भागीदारी से हरियाली और आत्मनिर्भरता की ओर बड़ा कदम
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article World Environment Day: Chief Minister Bhupesh Baghel planted guava, mango and sowing plants in his residence premises सीएम ने दी यूपीएससी में चयनित प्रदेश के छात्र-छात्राओं को शुभकामनाएं: कहा नई जिम्मेदारी कुशलता से निभाएंगे
Next Article रिसाली निगम ने दो साल में की 15 वर्षों के विकास की बराबरी…. मोटर साइकिल चलाकर गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू रिसाली निगम के वार्डों तक पहुचेंगे कोरोना संक्रमण के कारण गृह मंत्री ताम्रध्वज साहू 6 अगस्त को नहीं मनाएंगे अपना जन्मदिन: लोगों को दिया यह संदेश

Ro.No.-13848/18

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?