ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: हाईकोर्ट की फटकार के बाद रइसजादों पर केस दर्ज, गाड़ियां भी जब्त, बिलासपुर में जाम किया था एनएच 130
Share
Notification Show More
Latest News
महिला चेम्बर भिलाई द्वारा ‘रास रंग गरबा महोत्सव’, 14 व 15 अक्टूबर को होगा भव्य आयोजन
October 10, 2026
दुर्ग पुलिस की बड़ी उपलब्धि : ‘ साइबर जागृति’ अभियान में मिला राज्य स्तरीय पुरस्कार
October 10, 2026
डोंगरगढ़ में डबल मर्डर से सनसनी : देर रात घर में घुसकर मां-बेटे की हत्या, बेटी गंभीर
October 10, 2026
shreekanchanpath 357 # 10 October 2026
October 10, 2026
प्रदर्शन से पहले ही हिरासत में लिए गए दीपके,आशुतोष, सौरव, ध्रुव राठी समेत सीजेपी के 600 समर्थक
October 10, 2026
Aa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Aa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
BilaspurBreaking NewsChhattisgarhCrimeFeatured

हाईकोर्ट की फटकार के बाद रइसजादों पर केस दर्ज, गाड़ियां भी जब्त, बिलासपुर में जाम किया था एनएच 130

By Mohan Rao Published July 22, 2025
Share
हाइवे पर लग्जरी कारों का जमावड़ा
SHARE

बिलासपुर। न्यायधानी में नेशनल हाइवे पर लग्जरी कारों से स्टंटबाजी कर जाम करने के मामले में हाईकोर्ट की फटकार के बाद पुलिस एक्शन में आई है। सोमवार देर रात पुलिस ने सभी गाड़ियों को जब्त कर लिया और 7 रइसजारों पर एफआईआर भी की है। पुलिस ने कहा है कि जल्द ही इस मामले में आरोपियों को गिरफ्तार भी किया जाएगा।

बता दें बिलासपुर में कुछ रइसजादों ने रविवार को रात में हाइवे पर अपनी लग्जरी गाड़ियों से स्टंटबाजी की थी। रतनपुर रोड में एक के बाद एक 6 कार को खतरनाक ढंग से गाड़ी लहराते हुए, कट मारकर गाड़ी चलाते हुए देखा गया। जिसका वीडियो भी सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है। एसएसपी रजनेश सिंह ने तुरंत संज्ञान लेते हुए कार्रवाई के निर्देश दिए। रतनपुर रोड पर तैनात प्रभारी एएसआई केके मरकाम और स्टाफ ने सभी गाड़ियों को रोक कर 2000-2000 की चालानी कार्रवाई की। लेकिन, एडिशनल एसपी ने इन लड़कों के न तो नाम बताए और न ही जिन गाड़ियों को चालान किया गया है, उनकी गाड़ी के नंबर बताए।

हाईकोर्ट ने खुद संज्ञान में लिया मामला
हाइवे पर इस प्रकार की स्टंटबाजी पर हाईकोर्ट ने सख्ती दिखाई है। मामले में चीफ जस्टिस रमेश कुमार सिन्हा और जस्टिस बीडी गुरू की डिवीजन बेंच में सुनवाई हुई। कोर्ट ने पूछा कि लक्जरी कार की जब्ती क्यों नहीं बनाई गई। हाईकोर्ट के चीफ जस्टिस रमेश कुमार सिन्हा ने मामले में शपथपत्र के साथ जवाब देने कहा है। बता दें, कि नई कार खरीद कर लड़कों ने रील्स बनाने के लिए नेशनल हाईवे को जाम कर दिया था, जिसका ड्रोन से वीडियो शूट कर नई कार खरीदने का जश्न भी मनाया। जिससे लोग परेशान होते रहे। पुलिस ने रईसजादों पर FIR करने की बजाय सिर्फ जुर्माने की कार्रवाई की है। पुलिस की चालानी कार्रवाई के अनुसार रसूखदारों में वेदांश शर्मा, सिद्धार्थ शर्मा, यशवंत, दुर्गेश ठाकुर, विपिन वर्मा, अभिनव पांडेय शामिल है।

हाईकोर्ट की सख्ती के बाद एक्शन में आई पुलिस
हाई कोर्ट की सख्ती के बाद पुलिस भी देर रात हरकत में आ गई। बिलासपुर-रायपुर नेशनल हाईवे पर जिन वाहनों को खड़े कर जाम लगाया गया, उन्हें सोमवार आधीरात तक सकरी थाने में बुला लिया गया। पुलिस ने सभी वाहनों को जब्त किया और 7 रइसजादों पर एफआईआर भी दर्ज की गई है। फिलहाल इस मामले में गिरफ्तारियां नहीं हुई हैं। पुलिस का कहना है कि जल्द ही गिरफ्तारियां भी होंगी।

You Might Also Like

महिला चेम्बर भिलाई द्वारा ‘रास रंग गरबा महोत्सव’, 14 व 15 अक्टूबर को होगा भव्य आयोजन

दुर्ग पुलिस की बड़ी उपलब्धि : ‘ साइबर जागृति’ अभियान में मिला राज्य स्तरीय पुरस्कार

डोंगरगढ़ में डबल मर्डर से सनसनी : देर रात घर में घुसकर मां-बेटे की हत्या, बेटी गंभीर

प्रदर्शन से पहले ही हिरासत में लिए गए दीपके,आशुतोष, सौरव, ध्रुव राठी समेत सीजेपी के 600 समर्थक

चित्रकोट की खूबसूरती और बस्तर की लोक-संस्कृति ने मोहा देशभर से आए अधिकारियों का मन

Mohan Rao July 22, 2025
Share this Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article वित्त मंत्री ने लैलूंगा में किया 2.72 करोड़ के विकास कार्यों का लोकार्पण व भूमिपूजन, पंजीयन कार्यालय खोलने की घोषणा
Next Article बिरहोर परिवार के गृह प्रवेश में पहुंचे वित्त मंत्री ओपी चौधरी, परिवार के नन्हे बच्चे से कटवाया फीता

Ro.No.-14097/18

× Popup Image

Ro. No.-14093/1

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?