ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: मानसून के दौरान अस्थमा रोगी इस तरह से रखें अपना ख्याल, नहीं बढ़ेगी समस्या
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
FeaturedHealth

मानसून के दौरान अस्थमा रोगी इस तरह से रखें अपना ख्याल, नहीं बढ़ेगी समस्या

By Sonu Sahu
Published: July 14, 2023
Share
SHARE

मानसून के दौरान हवा में तैरने वाले विभिन्न हानिकारक बैक्टीरिया और वायरस के कारण अस्थमा से पीडि़त लोगों के लिए खतरा बढ़ जाता है। खासतौर से बारिश पौधों के विकास को बढ़ावा देती है। इसके परिणामस्वरूप हवा में परागकण की मात्रा अधिक हो जाती है, जो अस्थमा को ट्रिगर करने का एक प्रमुख कारण है। इससे अस्थमा रोगियों के सामने आने वाले खतरे और बढ़ सकते हैं। ऐसे में उन्हें इन 5 तरीकों आजमाकर खुद का ख्याल रखना चाहिए।

Contents
  • गर्म तासीर वाली खान-पान की चीजें खाएं
  • भाप लें
  • एसी के एयर फिल्टर को करें साफ
  • अपने आसपास सफाई रखें
  • पालतू जानवरों से दूरी बनाएं

गर्म तासीर वाली खान-पान की चीजें खाएं

मानसून के दौरान अस्थमा रोगियों को ऐसी गर्म तासीर वाली खान-पान की चीजों का सेवन करना चाहिए, जो प्रतिरक्षा प्रणाली को बढ़ाने में भी सहायक हो। पेय के लिए आप अदरक चाय, मसाला चाय और हल्दी दूध को डाइट में शामिल कर सकते हैं जबकि खाने में लहसुन, अदरक, दालचीनी, लौंग और तेजपत्ता जैसी सामग्रियों से बने व्यंजन खाएं। मानसून के दौरान अस्थमा रोगियों के लिए भुनी शकरकंद, इडली, डोसा और अंडा खाना भी फायदेमंद हो सकता है।

भाप लें

भाप लेने से अस्थमा रोगियों को वायुमार्ग को खोलने में मदद मिल सकती है और सांस लेना आसान हो सकता है। इसके लिए सबसे पहले साफ पानी उबालें और उसमें जीरा, तुलसी के पत्ते और नीलगिरी का तेल डालें। इसके बाद अपने सिर को किसी कपड़े से ढककर अपने मुंह को भाप वाले बर्तन के पास लाएं और भाप लें। 5-10 मिनट तक या जब तक आपकी सांस लेने में सुधार न हो जाए, इस प्रक्रिया को दोहराएं।

एसी के एयर फिल्टर को करें साफ

बारिश के मौसम में उमस बढ़ जाती है, जिसके कारण लोग एसी का इस्तेमाल करते हैं। हालांकि, अस्थमा रोगी इसका इस्तेमाल करते हैं तो समय-समय पर इसके फिल्टर को साफ करते रहें। समय के साथ धूल, गंदगी फिल्टर में जमा हो जाती है, जिससे इसकी हवा से प्रदूषक कण घर में फैल जाते हैं और उनसे अस्थमा रोगियों की परेशानी बढ़ सकती है। फिल्टर को साफ करने या बदलने से आप घर में बेहतर वायु गुणवत्ता बनाए रख सकते हैं।

अपने आसपास सफाई रखें

धूल और नमी से बचने के लिए अपनी चादरें नियमित रूप से बदलें। धूल के कण और कीटाणुओं से छुटकारा पाने के लिए तकिए और उनके कवर को हर हफ्ते गर्म पानी से धोएं। अगर संभव हो तो घर के फर्श से कालीन और रग्स हटा दें क्योंकि उन पर फफूंद और नमी जमा हो सकती है। अगर आप उन्हें हटा नहीं सकते तो उन्हें सप्ताह में कम से कम 2 बार वैक्यूम से साफ करें।

पालतू जानवरों से दूरी बनाएं

अगर आपको अस्थमा या एलर्जी है तो पालतू जानवरों वाले घरों में जाने से बचना चाहिए। हालांकि, अगर आपके पास पहले से ही एक बिल्ली या कुत्ता है तो उनकी आवाजाही को घर के एक क्षेत्र तक ही सीमित रखें। दरअसल, उनके बाल और त्वचा के कण के संपर्क में आने से आपको सांस लेने में तकलीफ हो सकती हैं। जानवरों के बाल अस्थमा और एलर्जी का एक आम कारण है।

कोरोना वायरस के मामलों ने तोड़े सारे रिकॉर्ड, 24 घंटे में 1 लाख 26 हजार नए केस… 684 लोगों की हुई मौत
Big Breaking : नक्सलियों के सप्लाई चेन पर अब तक सबसे बड़ी कार्रवाई, विस्फोटक के साथ पकड़ाया सप्लायर…. जानिए क्या-क्या मिला
Durg Breaking : चंदखुरी के राइसमिल में लगी भीषण आग, मशीनों के साथ धान व चावल भी खाक… आग बुझाने करनी पड़ी 5 घंटे मशक्कत
चंद्रयान-3 : लैंडर से उतरते हुए रोवर की पहली तस्वीर आई सामने, इसरो के INSPACe के चेयरमैन ने किया ट्वीट… देखें तस्वीर
शराब तस्करी : राजनांदगांव के फार्म हाउस में मिली थी 432 पेटी शराब, तीन फरार आरोपी गिरफ्तार
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article शातिर चोर गिरोह पकड़ाया : सूने मकानों में करते थे सेंधमारी, पांच एलईडी टीवी, बाइक व मोबाइल फोन बरामद
Next Article मानसून में गीले कपड़े सुखाने के लिए अपनाएं ये 5 टिप्स…

Ro.No.-13895/18

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?