ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: टोक्यो पैरांलपिक में भारत को पांचवां गोल्ड: कृष्णा नागर ने बैडमिंटन में जीता स्वर्ण पदक… फाइनल में हांगकांग के खिलाड़ी को हराया… देश को दिलाया 19वां पदक
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
FeaturedNational

टोक्यो पैरांलपिक में भारत को पांचवां गोल्ड: कृष्णा नागर ने बैडमिंटन में जीता स्वर्ण पदक… फाइनल में हांगकांग के खिलाड़ी को हराया… देश को दिलाया 19वां पदक

By @dmin
Published: September 5, 2021
Share
Tokyo Paralympics: Krishna Nagar creates history by winning gold medal in badminton
Tokyo Paralympics: Krishna Nagar creates history by winning gold medal in badminton
SHARE

टोक्यो (एजेंसी)। भारत के कृष्णा नागर ने टोक्यो पैरालंपिक में पुरुष सिंगल्स बैडमिंटन स्पर्धा एसएच-6 में स्वर्ण पदक जीतकर इतिहास रच दिया। उन्होंने फाइनल मुकाबले में हांगकांग के खिलाड़ी काई मैन चु को 2-1 से शिकस्त दी। जयपुर के 22 साल के नागर ने अपने प्रतिद्वंद्वी को 21-17 16-21 21-17 से शिकस्त दी। इस तरह यह दूसरा वरीय खिलाड़ी बैडमिंटन में स्वर्ण पदक जीतने की सूची में हमवतन प्रमोद भगत के साथ शामिल हो गया। भगत ने शनिवार को एसएल3 क्लास में पहला स्वर्ण पदक जीता था। कृष्णा नागर भारत को पांचवां स्वर्ण पदक जिताने में सफल रहे। इसके साथ ही टोक्यो पैरालंपिक में भारत के कुल पदकों की संख्या 19 हो गई। 

कृष्णा नागर की जीत पर राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ट्वीट कर बधाई दी है। राष्ट्रपति ने लिखा है कि कृष्णा नागर का ऐतिहासिक प्रदर्शन। आपने स्वर्ण पदक जीतकर अपनी योग्यता को साबित किया और पैरालंपिक में तिरंगे का मान बढ़ाया है। लाखों भारतीयों के लिए आप प्रेरणा हैं, जीत की बधाई। 

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी कृष्णा नागर की जीत पर ट्वीट किया है। उन्होंने लिखा है- टोक्यो पैरालंपिक में बैडमिंडन खिलाडिय़ों का श्रेष्ठ प्रदर्शन देखकर खुश हूं। करोड़ों भारतीयों के चेहरे पर खुशी लाने के लिए यह असाधारण कदम है। स्वर्ण पदक जीतने के लिए आपको बधाई। 

राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने भी इस उपलब्धि पर खुशी जताई है। सीएम ने ट्वीट कर कहा कि यह खुशी की बात है कि राजस्थान के खिलाड़ी कृष्णा नागर ने बैडमिंटन में स्वर्ण पदक जीता है। इस उपलब्धि से हम सभी गौरवांवित हुए हैं। उन्हें बहुत-बहुत बधाई। 
 
इस उपलब्धि के बाद उनके कोच यादवेंद्र का बयान आया है। यादवेंद्र ने न्यूज एजेंसी एएनआई से बातचीत करते हुए कहा कि मेरे लिए शिक्षक दिवस का इससे बड़ा तोहफा कुछ और नहीं हो सकता। मैं मुख्यमंत्री अशोक गहलोत और राज्य के खेल मंत्री को धन्यवाद कहना चाहूंगा। उन्होंने हमें प्रोत्साहित किया और काफी सहयोग किया। कृष्णा नागर के पिता सुनील नागर ने कहा कि हमारी खुशी को कोई ठिकाना नहीं है, देश के लिए यह गर्व की बात है कि उसने गोल्ड अपने नाम किया। 

बाजार खुलते ही बड़ा झटका, कुछ ही मिनटों में 1 लाख करोड़ रुपये का नुकसान
तबलीगी जमात के लोगों ने आइसोलेशन सेंटर में मेडिकल स्टाफ से की बदसलूकी, उन पर थूका
ट्रेनों में पत्थरबाजी के मामले में एक नाबालिक गिरफ्तार, दोस्तों के साथ घटना को देता था अंजाम
स्वरूपानंद महाविद्यालय में विश्व हिन्दी दिवस के अवसर पर पोस्टर प्रतियोगिता का आयोजन
आरक्षण बिल पर हस्ताक्षर की मांग, युवा कांग्रेस भेजेगी राज्यपाल को पोस्टकार्ड… स्टूडेंट्स भी आए सामने
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article High speed net facility in South East Central Railway दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे में बढ़ी हाई स्पीड नेट की सुविधा: 202 रेलवे स्टेशन वाई-फाई से लैस
Next Article कोविड पॉजिटिव 70 वर्षीय महालक्ष्मी की कहानी: जब आई तब आक्सीजन लेवल 50 था अब 96 तक पहुंचा… 20 दिन बाद अब हुई डिस्चार्ज बड़ी खबर: पिता की आपत्तिजनक टिप्पणी पर बोले सीएम भूपेश…. कोई भी कानून से ऊपर नहीं… जाने सीएम बघेल ने और क्या कहा

Ro.No.-13895/18

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?