ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: बड़ी खबर: पिता की आपत्तिजनक टिप्पणी पर बोले सीएम भूपेश…. कोई भी कानून से ऊपर नहीं… जाने सीएम बघेल ने और क्या कहा
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
ChhattisgarhFeaturedRaipur

बड़ी खबर: पिता की आपत्तिजनक टिप्पणी पर बोले सीएम भूपेश…. कोई भी कानून से ऊपर नहीं… जाने सीएम बघेल ने और क्या कहा

By @dmin
Published: September 5, 2021
Share
कोविड पॉजिटिव 70 वर्षीय महालक्ष्मी की कहानी: जब आई तब आक्सीजन लेवल 50 था अब 96 तक पहुंचा… 20 दिन बाद अब हुई डिस्चार्ज
कोविड पॉजिटिव 70 वर्षीय महालक्ष्मी की कहानी: जब आई तब आक्सीजन लेवल 50 था अब 96 तक पहुंचा… 20 दिन बाद अब हुई डिस्चार्ज
SHARE

रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के पिता नंदकुमार बघेल अपने विवादित बयानों को लेकर हमेशा चर्चा में रहते हैं। हाल ही में उन्होंने एक वर्ग विशेष के खिलाफ टिप्पणी की जिससे उनकी चौतरफा निंदा हो रही है। मुख्यमंत्री के पिता होने के कारण इसकी आंच सरकार तक भी पहुंची। इस पर संज्ञान लेते हुए मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने बयान जारी किया है। उन्होंने कहा कि सरकार में कोई भी कानून से ऊपर नहीं फिर चाहे वो मेरे 86 साल के पिता ही क्यों न हो।

बता दें कि पिछले महीने लखनऊ में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान मीडिया से चर्चा करते हुए छत्तीसगढ़ के सीएम भूपेश बघेल के पिता नंद कुमार बघेल ने ब्राह्मणों को विदेशी कहते हुए देश छोड़कर भागने कहा था। नंद कुमार बघेल ने अपने बयान में कहा कि ब्राह्मणों को गंगा से वोल्गा भेजेंगे। क्योंकि वे विदेशी हैं। जिस तरह से अंग्रेज आए और चले गए। उसी तरह से ये ब्राह्मण या तो सुधर जाएं या फिर गंगा से वोल्गा जाने को तैयार रहें। उन्होंने कहा कि ब्राह्मणों से इसलिए नाराजगी है, कि वह विदेशी हैं और हमे अछूत मानते हैं। हमारे सारे अधिकार छीन रहे हैं। गांवों में भी अभियान चलाकर उनका बायकॉट करेंगे। इस मामले को लेकर प्रदेश में सीएम बघेल के पिता का चौतरफा विरोध शुरू हो गया। ब्राह्मण संघों ने राजधानी रायपुर सहित प्रदेश भर में उनके खिलाफ प्रदर्शन करते हुए कार्रवाई की मांग की। इसी मामले में रविवार को सीएम भूपेश बघेल ने अपना बयान जारी किया।

सीएम ने कहा पिता के बयान से हुआ दु:ख
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा है कि विगत दिनों उनके पिता नंदकुमार बघेल द्वारा एक वर्ग विशेष के विरूद्ध की गई टिप्पणी उनके संज्ञान में आयी है। उनकी इस टिप्पणी से समाज के एक वर्ग की भावनाओं और सामाजिक सद्भाव को ठेस लगी है उनके इस बयान से उन्हें भी दु:ख हुआ है। मुख्यमंत्री बघेल ने कहा कि मुझे सोशल मीडिया एवं अन्य माध्यमों से यह ज्ञात हुआ है कि ये बात कही जा रही है कि नंदकुमार बघेल पर इसलिये कार्रवाई नहीं होगी क्योंकि वे मुख्यमंत्री के पिता हैं।

सरकार के लिए सभी एक समान
भूपेश बघेल ने यह स्पष्ट कहा है कि उनकी सरकार सभी को एक ही दृष्टि से देखती है। उनके पिता नंदकुमार बघेल से उनके वैचारिक मतभेद शुरू से हैं ये बात सभी को पता है। मुख्यमंत्री बघेल ने कहा है कि हमारे राजनीतिक विचार एवं मान्यतायें भी बिल्कुल अलग अलग हैं। एक पुत्र के रूप में मैं उनका सम्मान करता हूँ लेकिन एक मुख्यमंत्री के रूप में उनकी किसी भी ऐसी गलती को माफ नहीं किया जा सकता जो सार्वजनिक व्यवस्था को बिगाडऩे वाली हो। उनकी सरकार में कोई भी कानून से ऊपर नहीं है फिर चाहे वो मुख्यमंत्री के 86 साल के पिता ही क्यों न हो।

विधिसम्मत होगी पुलिस की कार्रवाई
सीएम भूपेश बघेल ने कहा है कि छत्तीसगढ़ सरकार हर जाति, हर धर्म, हर वर्ग हर समुदाय के लोगों के सम्मान और उनकी भावनाओं की कद्र करती है, सभी को एक समान महत्व देती है और सभी के मान सम्मान और संवैधानिक अधिकारों की रक्षा करना अपना कर्तव्य समझती है। मुख्यमंत्री ने कहा है व्यक्ति विशेष से ज्यादा कानून कर पालना महत्वपूर्ण है। इस मामले में विधिसम्मत जो भी कार्रवाई होनी है वह सुनिश्चित की जाएगी।

निजी स्कूलों की तर्ज पर अब सरकारी स्कूलों में भी होंगे पैरेंट्स मीट, आदेश जारी…. स्कूल शिक्षा सचिव ने कलेक्टरों को दिए निर्देश
बदल सकता है जंग का रुख, रूस की दूसरी सबसे बड़ी हार! अब यहां से खदेड़े गए सैनिक
आकाशगंगा सब्जी मंडी की शिफ्टिंग के लिए महापौर नीरज पाल एवं सब्जी व्यापारी संघ के मध्य हुई सार्थक चर्चा…
66 एमएलडी का पानी हुआ पीने योग्य….. पीएचई की जांच में सब कुछ मानक स्तर का….. टंकी और डिस्ट्रीब्यूशन लाइन से सप्लाई के लिए कराई गई सैंपल की जांच
बेटिकट यात्री ने ट्रेन में कर दी टीटीई की पिटाई, टिकट मांगने पर दिखाई दबंगई… दुर्ग में जीआरपी ने पकड़ा
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article Tokyo Paralympics: Krishna Nagar creates history by winning gold medal in badminton टोक्यो पैरांलपिक में भारत को पांचवां गोल्ड: कृष्णा नागर ने बैडमिंटन में जीता स्वर्ण पदक… फाइनल में हांगकांग के खिलाड़ी को हराया… देश को दिलाया 19वां पदक
Next Article Another threat in Kerala amid Corona: 12-year-old child dies due to Nipah virus कोरोना के बीच केरल में एक और खतरा: निपाह वायरस के कारण 12 साल के बच्चे की मौत… जांच के लिए केंद्र ने भेजी टीम

Ro.No.-14150/37

× Popup Image

Ro. No.-14093/2

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?