ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: बाजार खुलते ही बड़ा झटका, कुछ ही मिनटों में 1 लाख करोड़ रुपये का नुकसान
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
BusinessFeaturedNational

बाजार खुलते ही बड़ा झटका, कुछ ही मिनटों में 1 लाख करोड़ रुपये का नुकसान

By @dmin
Published: October 11, 2021
Share
बाजार में बढ़त, 55555 पर बंद हुआ सेंसेक्स, निफ्टी में भी उछाल
बाजार में बढ़त, 55555 पर बंद हुआ सेंसेक्स, निफ्टी में भी उछालबाजार में बढ़त, 55555 पर बंद हुआ सेंसेक्स, निफ्टी में भी उछाल
SHARE

बिजनस डेस्क (एजेंसी)। इनवेस्टर्स को सोमवार सुबह तगड़ा झटका लगा है। टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (टीसीएस) के शेयरों में सोमवार सुबह 6 फीसदी से ज्यादा की गिरावट आई, जिससे निवेशकों को 1 लाख करोड़ रुपये का नुकसान हुआ है। टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज के शेयरों में तेज गिरावट इस वजह से आई, क्योंकि चालू वित्त वर्ष की दूसरी तिमाही (सितंबर क्वॉर्टर) में कंपनी का रेवेन्यू और मार्जिन एनालिस्ट्स के एस्टिमेट्स (अनुमान) से कहीं कम रहा है।

तेजी से घटा कंपनी का मार्केट कैपिटलाइजेशन
शेयरों में तेज गिरावट के बाद बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज में टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज का मार्केट कैपिटलाइजेशन घटकर 13,62,564 करोड़ रुपये रह गया। शुक्रवार को बीएसई में टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज का मार्केट कैपिटलाइजेशन 14,55,687 करोड़ रुपये था। फिलहाल, टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज के शेयर बीएसई में 5.52 फीसदी की गिरावट के साथ 3,718 रुपये के लेवल पर ट्रेड कर रहे हैं।

कुछ ऐसा रहा ञ्जष्टस् का तिमाही परफॉर्मेंस
सितंबर 2021 तिमाही में टीसीएस का कंसॉलिडेटेड नेट प्रॉफिट बढ़कर 9,624 करोड़ रुपये पहुंच गया, जो कि एक साल पहले की समान अवधि में 8,433 करोड़ रुपये था। वहीं, कंपनी का श्वक्चढ्ढञ्ज मार्जिन तिमाही दर तिमाही आधार पर 10 बेसिस प्वाइंट के सुधार के साथ 25.6 फीसदी पर पहुंच गया है। वहीं, कॉन्सटैंट करेंसी (सीसी) टम्र्स में तिमाही दर तिमाही आधार पर टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज का रेवेन्यू 4 फीसदी बढ़ा है।

2-3 तिमाही तक हाई रह सकता है एट्रिशन रेट
ब्रोकरेज फर्म मोतीलाल ओसवाल का कहना है कि कंपनी मैनेजमेंट ने संकेत दिया है कि निकट भविष्य में मार्जिन में नरमी देखने को मिल सकती है, जिसकी वजह सप्लाई-साइड चैलेंज हैं। ब्रोकरेज हाउस ने 3,770 रुपये के टारगेट के साथ कंपनी के स्टॉक को न्यूट्रल रेटिंग दी है। सितंबर तिमाही में टीसीएस का एट्रिशन रेट बढ़कर 11.9 फीसदी हो गया है, जो कि जून तिमाही में 8.6 फीसदी था। अगली दो-तीन तिमाही तक हाई एट्रिशन रेट बना रह सकता है।

एक दूसरे ब्रोकरेज हाउस निर्मल बांग का कहना है कि टैलेंट कॉस्ट, क्रॉस करेंसी इम्पैक्ट और इनवेस्टमेंट्स का असर मार्जिन पर पड़ा है। ब्रोकरेज हाउस ने 3,772 रुपये प्रति शेयर के टारगेट प्राइस के साथ स्टॉक को एक्युमुलेट रेटिंग दी है। वहीं, ब्रोकरेज हाउस प्रभुदास लीलाधर ने 4,113 रुपये के टारगेट प्राइस के साथ स्टॉक को बाय रेटिंग दी है।

केंद्रीय विद्यालय, सीआईएसएफ भिलाई में सघन पौधरोपण कार्यक्रम का आयोजन
दुर्ग में जैन मुनियों का चातुर्मास… धर्म सभा में किया गुरुओं की महीमा का बखान…. संत गौरव मुनि बोले- जहां गुरु नहीं वहां जीवन शुरू नहीं
आंबेडकर और फुले का जिक्र, कारोबार की फिक्र… ‘मन की बात’ में पीएम नरेंद्र मोदी का बड़ा संदेश
पशुपालन और डेयरी व्यवसाय को प्रोत्साहित करने मुख्यमंत्री का बड़ा फैसला…
Good News : अब अंतागढ़ तक चलेगी रायपुर-केंवटी पैसेंजर, रेलवे ने जारी की समय सारिणी
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article संकट के दौर में बर्बादी, 9 दिन में फूंका 30 करोड़ का एक्स्ट्रा कोयला संकट के दौर में बर्बादी, 9 दिन में फूंका 30 करोड़ का एक्स्ट्रा कोयला
Next Article Corona in Chhattisgarh: Today 31 more new corona positive patients, number of active active patients cross 200 छत्तीसगढ़ में कोराना: 20 जिलों में बीते 24 घंटों में एक भी नया केस नहीं…. दुर्ग में सामने आए सर्वाधिक 6 नए मामले

Ro.No.-13784/19

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?