ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: भीषण सड़क हादसे में 17 की मौत, रातों रात हुए पोस्टमार्टम के बाद सभी का अंतिम संस्कार
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
FeaturedNational

भीषण सड़क हादसे में 17 की मौत, रातों रात हुए पोस्टमार्टम के बाद सभी का अंतिम संस्कार

By @dmin
Published: June 9, 2021
Share
दर्दनाक सड़क हादसा, दो गाडिय़ों की टक्कर में 6 की मौत, 10 घायल
दर्दनाक सड़क हादसा, दो गाडिय़ों की टक्कर में 6 की मौत, 10 घायल
SHARE

कानपुर (एजेंसी)। कानपुर के सचेंडी थाना क्षेत्र के किसान नगर में मंगलवार रात उल्टी दिशा से आ रहे टेंपो और डबल डेकर बस की टक्कर में 17 लोगों की मौत हो गई। मरने वाले सभी टेंपो सवार हैं। वहीं हादसे में करीब 20 फीट नीचे गिरी बस के आठ और चार यात्री टेंपो के भी घायल हुए हैं। इनमें दो की हालत गंभीर है। सभी घायलों को हैलट में भर्ती कराया गया। सड़क हादसे में मारे गए सभी 17 लोगों का पोस्टमार्टम रात को 2:00 बजे शुरू हुआ था जो सुबह 6:00 बजे खत्म हो गया। इसके बाद सभी का अंतिम संस्कार कर दिया गया। कल्पना ट्रैवल्स की डबल डेकर बस मंगलवार रात करीब आठ बजे फजलगंज से अहमदाबाद के लिए निकली थी। बस में करीब 100 यात्री थे।

रात करीब साढ़े आठ बजे बस किसान नगर भारत गैस एजेंसी के पास पहुंची, तभी सामने से यात्रियों से भरा टेंपो आ गया। आमने-सामने की टक्कर के बाद बस सड़क किनारे खाई में जा गिरी। पुलिस के मुताबिक, टेंपो में 21 लोग सवार थे, इनमें 17 की मौत हो गई। करीब दो घंटे की मशक्कत के बाद पुलिस ने शवों को बाहर निकलवाया और पोस्टमार्टम हाउस भिजवाया। वहीं घायलों को हैलट भेजा गया। पुलिस कमिश्नर असीम अरुण, आईजी मोहित अग्रवाल, एडिशनल सीपी आकाश कुलहरि समेत अन्य पुलिस व प्रशासनिक अफसर हैलट पहुंचे और घायलों का हालचाल जाना। आईजी मोहित अग्रवाल ने 17 मौतों की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि घायलों का हर संभव इलाज कराया जा रहा है। एडीजी भानु भास्कर के मुताबिक बस के दोनों चालक नशे में थे। 

टेंपो में सवार थे 21 लोग
टेंपो में चालक समेत 21 लोग थे। ये सभी सचेंडी के सीढ़ी इटारा में अंबाजी पारले बिस्कुट फैक्टरी के कर्मचारी थे। नाइट शिफ्ट में ड्यूटी करने फैक्टरी जा रहे थे। हादसे में 16 कर्मचारियों और टेंपो चालक की मौत हुई है। 

हाईवे पर उल्टी दिशा से कैसे आया टेंपो
प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक हाईवे के कारण बस काफी स्पीड में थी। चालक को जरा भी इल्म नहीं था कि हाईवे पर कोई उल्टी दिशा से आ जाएगा। यही वजह रही कि जब टेंपो सामने आया तो बचने का कोई मौका नहीं मिला। दोनों वाहन आमने-सामने से टकरा गए। 

सन नियो की अभिनेत्रियां बृंदा दहल, सिद्धि शर्मा और स्तुति विंकले ने 2024 के अनुभवों पर की चर्चा, अपनी साल 2025 से जुड़ी उम्मीदों को किया साझा
कोरोना काल में महामारी एक्ट में दर्ज मुकदमे होंगे वापस, सरकार का बड़ा फैसला
भिलाईनगर विधायक देवेंद्र यादव की पहल: 80 लाख की लागत से खुर्सीपार के विभिन्न मार्गों का होगा सीमेंटीकरण…. नालियों का भी किया जाएगा निर्माण
ऐतिहासिक होगी संयुक्त राष्ट्र की आम सभा, पीएम मोदी करेंगे दो बैठकों में शिरकत
लोकसभा चुनाव 2024 : दुर्ग सहित 7 सीटों के लिए अधिसूचना जारी, शुरु हुई नामांकन प्रक्रिया
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article लगातार तीसरे दिन सस्ता हुआ सोना वायदा, चांदी में आई तेजी
Next Article छत्तीसगढ़ में सामने आए कोरोना के 27 नए केस छत्तीसगढ़ में सक्रिय मरीजों की संख्या 20 हजार से कम… बीते 24 घंटों में सामने आए 1102 नए संक्रमित… 14 की मौत

Ro. No.-13759/19

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?