ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: स्वरूपानंद महाविद्यालय में विश्व हिन्दी दिवस के अवसर पर पोस्टर प्रतियोगिता का आयोजन
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
ChhattisgarhDurg-BhilaiFeatured

स्वरूपानंद महाविद्यालय में विश्व हिन्दी दिवस के अवसर पर पोस्टर प्रतियोगिता का आयोजन

By Om Prakash Verma
Published: January 10, 2023
Share
स्वरूपानंद महाविद्यालय में विश्व हिन्दी दिवस के अवसर पर पोस्टर प्रतियोगिता का आयोजन
स्वरूपानंद महाविद्यालय में विश्व हिन्दी दिवस के अवसर पर पोस्टर प्रतियोगिता का आयोजन
SHARE

भिलाई। स्वामी श्री स्वरूपानंद सरस्वती महाविद्यालय हुडको भिलाई में विश्व हिंदी दिवस के अवसर पर रेडियो लोक वाणी 8906 एवं हिंदी विभाग के संयुक्त तत्वावधान में महिला उत्पीडऩ विषय पर पोस्टर प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम के उद्देश्यों पर प्रकाश डालते हुए डॉ. सुनीता वर्मा विभागाध्यक्ष हिन्दी ने बताया कि विश्व हिंदी दिवस का प्रारंभ 10 जनवरी 1975 में हुई जब पहली बार महाराष्ट्र के नागपुर में पहला हिंदी सम्मेलन आयोजित किया गया। विश्व के सभी देशों में हिन्दी बोलने व जानने वाले लोग रहते हैं। हिन्दी भावी लोगों को एकजुट करने के उद्देश्य और हिन्दी की उपयोगिता को अवगत कराने के उद्देश्यों से विश्व हिन्दी दिवस मनाते हैं। इस अवसर पर पोस्टर प्रतियोगिता का आयोजन किया गया जिससे महिलाओं के प्रति की जाने वाली हिंसा के प्रति लोग जागरूक हो सकें।
महाविद्यालय के मुख्य कार्यकारिणी अधिकारी डॉ. दीपक शर्मा व प्राचार्य डॉ. हंसा शुक्ला ने विश्व हिन्दी दिवस की शुभकामनाएं देते हुए हिन्दी विभाग को कार्यक्रम आयोजन के लिए बधाई दी।

उपप्राचार्य डॉ. अजरा हुसैन ने समसामायिक विषय पर पोस्टर प्रतियोगिता आयोजित करने के लिए बधाई देते हुए कहा हिंदी हर जन की भाषा है इसे बोलने व समझने वाले संपूर्ण विश्व में मिल जाएंगे। अगर हम विश्व हिन्दी दिवस के अवसर पर महिला उत्पीडऩ पर जागृति फैला रहे हैं। यह अत्यंत गर्व का विषय है।

रेडियो लोकवाणी के कार्यक्रम संयोजक चित्रा सिन्हा ने कहा भारतीय समाज पुरूष प्रधान होने के कारण महिलाओं को अनेक अत्याचार का सामना करना पड़ता है जिसमें से मुख्य दहेज प्रथा, यौन उत्पीडऩ, महिलाओं के साथ लूटपाट, मारपीट, छेड़छाड आदि। महिला उत्पीडऩ को लेकर अनेक कानून बनाये गये हैं पर महिला हिंसा से जुड़े मामलों में लगातार वृद्धि हो रही है। शारीरिक चोट पहुंचाना ही हिंसा नहीं है अपितु मौखिक रूप से अपशब्द कहकर मानसिक रूप से परेशान करना भी हिंसा ही है।

इस अवसर पर विद्यार्थियों ने अपनी प्रतिभा के इन्द्रधनुषी रंग बिखेरते हुए महिला उत्पीडऩ को रेखांकित करते हुए पोस्टर पर उनके दर्द को उकेरा व बताया कि आज महिलाएं माता के गर्भ में भी सुरक्षित नहीं हैं। एक साल के बच्चों से लेकर सत्तर साल की वृद्धा तक के रेप के मामले देखे गये हैं। महिलाओं के प्रति हिंसा व यौन उत्पीडऩ के मामलों में वृद्धि हुई है। इन सब चिंताओं को विद्यार्थियों ने अपनी कल्पनाओं के रंगए कागज पर उतारे। इस ड्राइंग प्रतियोगिता में चयनित प्रतिभागियों के नाम इस प्रकार हैं.

प्रथम वैदेही बीएससी द्वितीय वर्ष, द्वितीय जागृति ठाकुर बीकॉम प्रथम वर्ष, तृतीय नीरज यादव बीबीए पंचम सेमेस्टर व सांत्वना खुशी साहू बीबीए पंचम सेमेस्टर और अद्विती बीएससी द्वितीय वर्ष। मेघा उइके के पोस्टर की विशेष रूप से सराहना हुई। कार्यक्रम में निर्णायक के रूप में डॉ. रजनी मुदलियार विभागाध्यक्ष रसायनशास्त्र सहायकए प्राध्यापक मीना मिश्रा विभागाध्यक्ष गणित उपस्थित हुईं।

कार्यक्रम में महाविद्यालय के विद्यार्थियों व प्राध्यापक शामिल हुए कार्यक्रम को सफल बनाने में सहायक प्राध्यापक हितेश सोनवानी रेडियो लोकवाणी के स्वाती निर्मलकर और कृष्णा साहू ने विशेष योगदान दिया।

सीएम बघेल के भेंट-मुलाकात कार्यक्रम में शामिल हुए छात्र सड़क हादसे का शिकार, एक की मौत चार घायल, चार-चार लाख की सहायता की घोषणा
भारत में कोरोना: 125 दिन बाद सामने आए सबसे कम मामले…. पिछले 24 घंटे में मिले 29164 नए मरीज
3 करोड़ के पार हुआ देश में कोरोना संक्रमितों का आंकड़ा: बीते 24 घंटों में सामने आए 50848 नए केस आए, 7 लाख से नीचे आए एक्टिव केस
शक्ति विहार में चला जेसीबी, सड़क की जमीन पर बनाया बाउंड्रीवाल, निगम ने किया ध्वस्त
बिहार में लगा नाइट कर्फ्यू, 15 मई तक सभी शिक्षण संस्थान बंद…. मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा बिगड़ रही है कोरोना के कारण स्थिति
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article Chhattisgarhi Olympics: लगातार 2 घंटे 20 मिनट की फुगड़ी, आठ साल की स्नेहा बनी फुगड़ी क्वीन Chhattisgarhi Olympics: लगातार 2 घंटे 20 मिनट की फुगड़ी, आठ साल की स्नेहा बनी फुगड़ी क्वीन
Next Article राज्य स्तरीय छत्तीसगढिय़ा ओलंपिक का हुआ रंगारंग समापन, 6-79 वर्ष की आयु के लोगों ने लिया हिस्सा राज्य स्तरीय छत्तीसगढिय़ा ओलंपिक का हुआ रंगारंग समापन, 6-79 वर्ष की आयु के लोगों ने लिया हिस्सा

Ro.No.-13784/19

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?