ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: राज्य स्तरीय छत्तीसगढिय़ा ओलंपिक का हुआ रंगारंग समापन, 6-79 वर्ष की आयु के लोगों ने लिया हिस्सा
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
ChhattisgarhFeaturedRaipur

राज्य स्तरीय छत्तीसगढिय़ा ओलंपिक का हुआ रंगारंग समापन, 6-79 वर्ष की आयु के लोगों ने लिया हिस्सा

By Om Prakash Verma
Published: January 11, 2023
Share
राज्य स्तरीय छत्तीसगढिय़ा ओलंपिक का हुआ रंगारंग समापन, 6-79 वर्ष की आयु के लोगों ने लिया हिस्सा
राज्य स्तरीय छत्तीसगढिय़ा ओलंपिक का हुआ रंगारंग समापन, 6-79 वर्ष की आयु के लोगों ने लिया हिस्सा
SHARE

राज्य में पारंपरिक खेलों को बढ़ावा देने का सफल आयोजन
रायपुर। राजधानी रायपुर में तीन दिनों से चल रहे राज्य स्तरीय छत्तीसगढिय़ा ओलम्पिक खेलों का आज रंगा-रंग समापन बलवीर सिंह जुनेजा स्टेडियम में हुआ। छत्तीसगढिय़ा ओलम्पिक के समापन समारोह में खेल एवं युवा कल्याण मंत्री उमेश पटेल ने कहा कि प्रदेश के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की पहल पर हमारे ग्रामीण इलाकों में प्रचलित खेल जो लुप्त हो रहे थे, उनको प्र्रोत्साहन एवं बढ़ावा देने के लिए राज्य में पहली बार छत्तीसगढिय़ा ओलंपिक की शुरूआत की गई है। राज्य के ग्रामीण अंचल से लेकर शहरों तक छत्तीसगढिय़ा ओलंपिक में शामिल 14 पारंपरिक खेलों में बीते 6 अक्टूबर से लेकर आज तक विभिन्न चरणों में सभी आयु वर्ग के लोगों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। छत्तीसगढिय़ा ओलंपिक के सफल आयोजन के लिए उन्होंने सभी लोगों को बधाई और शुभकामनाएं देते हुए कहा कि इससे राज्य में खेल के प्रति एक सकारात्मक वातावरण बना है।

मंत्री पटेल ने कहा कि राज्य में छत्तीसगढिय़ा संस्कृति को लगातार बढ़ावा दिया जा रहा है। छत्तीसगढिय़ा तीज-त्यौहारों में लोगों की भागीदारी और इसे उत्साहपूर्वक मनाने के लिए शासन द्वारा अवकाश भी घोषित किए गए हैं। इस अवसर पर छत्तीसगढिय़ा ओलम्पिक की राज्य स्तर की स्पर्धाओं में प्रथम, द्वितीय और तीसरे स्थान पर आने वाले प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र प्रदान कर उनका उत्साह बढ़ाया गया। समापन समारोह में नगर निगम रायपुर के महापौर एजाज ढेबर, राज्य युवा आयोग के अध्यक्ष जितेन्द्र मुदलियार सहित अन्य गणमान्य जनप्रतिनिधि उपस्थित थे।

गौरतलब है कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने राज्य स्तरीय छत्तीसगढिय़ा ओलंपिक का शुभारंभ 8 जनवरी को किया था। इस मौके पर उन्होंने कहा था कि छत्तीसगढिय़ा खेलों को संरक्षित करने और आगे बढ़ाने के लिए छत्तीसगढिय़ा ओलंपिक की शुरुआत की गई है। छत्तीसगढिय़ा ओलंपिक को लेकर पूरे प्रदेश में लोगों में अभूतपूर्व उत्साह देखने को मिला। बच्चों से लेकर बड़े बुजुर्गों, महिलाओं और युवाओं में इन खेलों में पूरे उत्साह के साथ हिस्सा लिया। गांव-गांव में खेलों के प्रति सकारात्मक वातावरण तैयार हुआ है। महिलाओं ने भी इसमें बढ़-चढ़ कर हिस्सा लिया। छत्तीसगढिय़ा ओलंपिक का आयोजन हर वर्ष सितम्बर-अक्टूबर माह किए जाने की घोषणा भी मुख्यमंत्री ने इस दौरान की थी।

ग्रामीण क्षेत्रों में 25 लाख और नगरों में 1.30 लाख लोगों की रही भागीदारी
खेल एवं युवा कल्याण विभाग की अपर मुख्य सचिव श्रीमती रेणु जी पिल्ले ने बताया कि राज्य स्तरीय छत्तीसगढिय़ा ओलंपिक खेलों में सभी जिलों के विजेताओं 1711 प्रतिभागी शामिल हुए। ये स्पर्धाएं 8 जनवरी से 10 जनवरी 2023 तक चली। छत्तीसगढिय़ा ओलंपिक की शुरूआत 06 अक्टूबर को हुई थी। छत्तीसगढिय़ा ओलंपिक में राज्य स्तरीय स्पर्धा में सबसे छोटी 06 वर्ष की बालिका ने फुगड़ी में और 79 वर्षीय बुजुर्ग महिला सुकारो दाई ने गेंड़ी दौड़ में हिस्सा लिया। उन्होंने बताया कि छत्तीसगढिय़ा ओलंपिक में ग्रामीण क्षेत्रों के 25 लाख से ज्यादा और नगरीय क्षेत्रों में एक लाख 30 हजार से ज्यादा लोगों की भागीदारी रही। उन्होंने बताया कि बलबीर सिंह जुनेजा इनडोर स्टेडियम में फुगड़ी, बिल्लस, भंवरा, बाटी और कबड्डी, छत्रपति शिवाजी महाराज आउटडोर स्टेडियम में संखली, रस्साकशी, लंगडी, पि_ुल, गेंडी दौड़, माधव राव सप्रे उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में खो-खो और गिल्ली डंडा और स्वामी विवेकानंद स्टेडियम कोटा में लंबी कूद और 100 मीटर दौड़ खेलों की प्रतिस्पर्धाएं आयोजित की गई।

14 पारंपरिक खेल की हुई स्पर्धाएं
गौरतलब है कि छत्तीसगढ़ में पारंपरिक खेलों को बढ़ावा देेने के उद्देश्य के छत्तीसगढिय़ा ओलंपिक का आयोजन किया गया। घरेलू महिलाएं, बच्चे और बुजुर्ग भी इस ओलंपिक में बढ़-चढ़ कर हिस्सा लिया। छत्तीसगढिय़ा ओलंपिक में 14 खेलों को शामिल किया गया है। इसके तहत दलीय खेल में गिल्ली डंडा, पिट्टुल, संखली, लंगड़ी दौड़, कबड्डी, खो-खो, रस्साकसी, बाटी (कंचा) और एकल खेल में बिल्लस, फुगड़ी, गेड़ी दौड़, भंवरा, 100 मी. दौड़ तथा लंबी कूद की प्रतिस्पर्धाएं शामिल हैं। इस अवसर पर खेल एवं युवा कल्याण विभाग के सचिव श्री नीलम नामदेव एक्का, संचालक श्रीमती श्वेता श्रीवास्तव सिन्हा सहित अनेक जनप्रतिनिधि, नागरिक, वरिष्ठ अधिकारी और खिलाड़ी बड़ी संख्या में उपस्थित थे।

राजधानी में भाजपा नेता पर लगा रेप का आरोप, नौकरी लगाने का झांसा देकर किया दुष्कर्म
मुख्यमंत्री ने हलषष्ठी (कमरछट) की दी शुभकामनाएं
बिलासपुर में बाप-बेटे ने मिलकर की दो करोड़ की धोखाधड़ी, फरार भतीजा गिरफ्तार
भारत में कोरोना: पिछले 24 घंटे में सामने आए 16375 मरीज… 201 लोगों की संक्रमण से मौत
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के सुशासन सरकार में गांव-गांव पहुंच रही डिजिटल सेवाएं
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article स्वरूपानंद महाविद्यालय में विश्व हिन्दी दिवस के अवसर पर पोस्टर प्रतियोगिता का आयोजन स्वरूपानंद महाविद्यालय में विश्व हिन्दी दिवस के अवसर पर पोस्टर प्रतियोगिता का आयोजन
Next Article जिला अस्पताल में 999 ऑपरेशन माइनर व मेजर ऑपरेशन, 543 की हुई नार्मल डिलीवरी जिला अस्पताल में 999 ऑपरेशन माइनर व मेजर ऑपरेशन, 543 की हुई नार्मल डिलीवरी

Ro.No.-13895/18

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?