ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: किरण सिंह देव के नेतृव में भाजपा ने छग में गाड़े कामयाबी के झंडे: दक्ष वैद्य
Share
Notification Show More
Latest News
दुर्ग कोर्ट में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए जमानत आवेदन का निराकरण, मुंबई और चेन्नई से गवाहों के बयान दर्ज
October 15, 2026
स्वच्छता पखवाड़ा : दुर्ग रेलवे स्टेशन पर चला अभियान, यात्रियों को किया गया जागरूक
October 15, 2026
तकनीक, संस्कृति, नवाचार और युवा नेतृत्व का संगम बनेगा भिलाई, शामिल होंगे 20 हजार से ज्यादा स्टूडेंट
October 15, 2026
छत्तीसगढ़ में सरकार ने बढ़ाई ने दीपावली की छुट्टियां, 10 की जगह 11 नवंबर तक बंद रहेंगे स्कूल
October 15, 2026
हल्दी बीज वितरण में अनियमितता : कृषि मंत्री नेताम के निर्देश पर जांच शुरू
October 15, 2026
Aa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Aa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Breaking NewsChhattisgarhDurg-BhilaiFeatured

किरण सिंह देव के नेतृव में भाजपा ने छग में गाड़े कामयाबी के झंडे: दक्ष वैद्य

By Om Prakash Verma Published December 24, 2025
Share
किरण सिंह देव के नेतृव में भाजपा ने छग में गाड़े कामयाबी के झंडे: दक्ष वैद्य
किरण सिंह देव के नेतृव में भाजपा ने छग में गाड़े कामयाबी के झंडे: दक्ष वैद्य
SHARE

भाजपा सरकार राज्य में विकास की नई गाथा लिख रही है
भिलाई। भाजपा युवा नेता एवं हिन्द सेना समाजसेवी संगठन राष्ट्रीय अध्यक्ष दक्ष वैद्य साहू ने भाजपा के ऊर्जावान प्रदेश अध्यक्ष तथा जगदलपुर जनप्रिय विधायक किरण सिंह देव से सौजन्य मुलाकात की। दक्ष वैद्य ने पिछले विधानसभा एवं लोकसभा चुनावों में भाजपा को मिली ऐतिहासिक जीत और राज्य की भाजपा सरकार के उपलब्धियां भरे सफल दो वर्ष पूर्ण होने पर श्री देव को शुभकामनाएं दीं।

दक्ष वैद्य ने भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव से कहा कि हमारी भाजपा ने आपकी रणनीतिक सूझबूझ, दूरदर्शिता और कुशल नेतृत्व में छत्तीसगढ़ में भाजपा ने विधानसभा एवं लोकसभा चुनावों में सफलता के जो झंडे गाड़े हैं, वे बेमिसाल हैं। बस्तर सरगुजा समेत कई जिलों में कांग्रेस के किले को ढहाकर आपने साबित कर दिया है कि नेतृत्वकर्ता और मार्गदर्शक दूर की सोच रखने वाला एवं कुशल रणनीतिकार हो तो बौने से बौना व्यक्ति भी आसमान छू सकता है, फिर हम तो दुनिया की सबसे बड़ी राजनीतिक पार्टी भाजपा के सिपाही हैं, हममें वो जोश है कि हम समंदर को भी पल भर में सुखा सकते हैं, सूरज को भी शीतल बना सकते हैं। राज्य में भारतीय जनता पार्टी को मिल रही कामयाबी दर कामयाबी के लिए निसंदेह आप बधाई एवं साधुवाद के पात्र हैं।

दक्ष वैद्य साहू ने कहा कि आपके मार्गदर्शन एवं सलाह पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में भाजपा सरकार ने दो वर्ष में कई महत्वपूर्ण कदम उठाए हैं और जनहित में ढेरों उल्लेखनीय कार्य किए हैं। राज्य में विकास की नई गाथा लिखी जा रही है। पितृ पुरुष पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी की संकल्पना अंत्योदय के प्रण के साथ आप और मुख्यमंत्री साय कदम से कदम मिलाकर काम कर रहे हैं। अंतिम पंक्ति के व्यक्ति के जीवन में अद्वितीय खुशहाली आई है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का सपना छत्तीसगढ़ में बड़ी तेजी से साकार हो रहा है। दक्ष वैद्य साहू ने किरण देव से आगे कहा- आप उस बस्तर संभाग के सपूत हैं, जो दशकों से नक्सलवाद की त्रासदी भोगता आया है। इसमें भी आपका बड़ा ही बस्तरिहा सपूत होने के नाते नक्सली दंश को आपसे बेहतर तो मैं नहीं जानता समझता, लेकिन एक बात जरूर दावे से कह सकता हूं कि श्रद्धेय केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह के 31 मार्च 2026 तक नक्सलवाद के समूल नाश के संकल्प को पूरा करने का काम आप, सीएम साय, राज्य के गृहमंत्री विजय शर्मा, राज्य की पुलिस तथा केंद्रीय एवं प्रादेशिक सुरक्षा बल प्रण प्राण से काम कर रहे हैं।

नक्सल प्रभावित बस्तर, सुकमा, बीजापुर, दंतेवाड़ा, नारायणपुर, कांकेर, कोंडागांव, गरियाबंद, धमतरी, राजनांदगांव, खैरागढ़, मानपुर, मोहला, अंबागढ़ चौकी जिलों में बह रही अमन की बयार आपकी मेहनत की खुशबू बिखेर रही है। दक्ष वैद्य साहू ने कहा कि आपके नेतृत्व में हम युवा आगे भी राज्य के विकास के लिए काम करने के लिए प्रतिबद्ध हैं। आपका मार्गदर्शन और आशीर्वाद हमें सदैव मिलता रहे। दक्ष वैद्य साहू की बातों से भाजपा प्रदेश किरण सिंह देव काफी प्रभावित हुए और उन्होंने श्री वैद्य को उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं दीं।

You Might Also Like

दुर्ग कोर्ट में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए जमानत आवेदन का निराकरण, मुंबई और चेन्नई से गवाहों के बयान दर्ज

स्वच्छता पखवाड़ा : दुर्ग रेलवे स्टेशन पर चला अभियान, यात्रियों को किया गया जागरूक

तकनीक, संस्कृति, नवाचार और युवा नेतृत्व का संगम बनेगा भिलाई, शामिल होंगे 20 हजार से ज्यादा स्टूडेंट

छत्तीसगढ़ में सरकार ने बढ़ाई ने दीपावली की छुट्टियां, 10 की जगह 11 नवंबर तक बंद रहेंगे स्कूल

हल्दी बीज वितरण में अनियमितता : कृषि मंत्री नेताम के निर्देश पर जांच शुरू

Om Prakash Verma December 24, 2025
Share this Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article छत्तीसगढ़ राज्य युवा महोत्सव का भव्य शुभारंभ : मुख्यमंत्री साय ने कहा- युवा ही प्रदेश और देश का भविष्य
Next Article 146 करोड़ रू. की लागत से काशी की तर्ज पर बनेगा भव्य भोरमदेव कॉरिडोर

Ro.No.-14097/18

× Popup Image

Ro. No.-14093/1

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?