ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: काली अंडरआर्म्स को गोरा करने के लिए रोजाना नहाने से पहले करें ये उपाय
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Health

काली अंडरआर्म्स को गोरा करने के लिए रोजाना नहाने से पहले करें ये उपाय

By @dmin
Published: October 1, 2020
Share
SHARE

आजकल के मॉर्डन युग में जहां महिलाएं स्लीवलेस और शॉर्ट ड्रेसेज़ पहनने को लेकर काफी उत्साहित रहती हैं। ऐसे में कई बार उन्हें अपने अंडरआर्म्स के कालेपन की वजह से अपना मन मारना पड़ता है। कई बार तो वह पब्लिकली खुलकर हाथ भी फैलाने से शर्माती हैं। इसलिए कई बार महिलाओं के लिए अंडरआर्म का कालापन कॉन्फिडेंस और सेल्फ-रेस्पेक्ट की कमी का कारण बन सकता है, तो अब परेशान होने की ज़रूरत नहीं है।
आजकल के कॉस्मेटिक दौर में महिलाएं अंडरआर्म्स हेयर को रिमूव करने के लिए रेजर, हेयर रीमूवल क्रीम और भी कई सारे केमिकल्स का इस्तेमाल करती हैं। इसके अलावा वह डियोडरेंट एवं परफ्यूम का अधिक से अधिक उपयोग करती हैं, जिसकी वजह से उनकी अंडरआर्म्स में डेड स्किन जमा हो जाती है, जो कालेपन का कारण है। लेकिन अब आपको घबराने की जरूरत नहीं है हम आपके लिए कुछ होममेड उपचार लेकर आए हैं जिनका रोजाना इस्तेमाल करने से आप जल्द ही अंडरआर्म्स के कालेपन से छुटकारा पा सकती है, तो उपाय कुछ इस प्रकार हैं

Contents
  • एप्पल साइडर विनेगर
  • एलोवेरा जेल
  • ककड़ी
  • चीनी + जैतून का तेल
  • आलू

एप्पल साइडर विनेगर

यह अमीनो और लैक्टिक एसिड से समृद्ध है जो डेड स्किन सेल्स को मारने में मदद करता है। इसमें ऐसे गुण हैं जो आपकी स्किन के छिद्रों को बंद कर देगा और काले अंडरआर्म्स के रंग को हल्का कर देगा। बस एक रुई के टुकड़े में थोड़ा सा एप्पल साइडर विनेगर ले लीजिये, और अपने आर्मपिट में हल्के-हल्के से लगाएं और फिर इसे सूखने दें। एक बार सूखने के बाद इसे धो लें, बेहतर परिणाम के लिए रोजाना इस प्रक्रिया को दोहराएं।

एलोवेरा जेल

यह नैचुरल जेल आपके अंडरआर्म को सॉफ्ट और हाइड्रेड रखता है, साथ ही कालापन दूर करने में मदद करता है। सबसे पहले ऐलोवेरा के पत्ते से जेल निकाल लें। इसके बाद इसके जेल को अपनी अंडरआर्म्स पर लगा लें और इसे 15 मिनट के लिए सूखने दें। अब इसे धो लें और बेहतर रिजल्ट के लिए इसे हफ्ते में तीन दिन उपयोग करें।

ककड़ी

इसमें ठंडापन होता हैं और इसमें ब्लीचिंग एजेंट होते हैं जो डार्क अंडरआर्म्स को हल्का करते हैं। इसको पीस लें और इसका जूस निकाल लें, जूस में एक कॉटन का टुकड़ा डुबोएं और इसे अपनी अंडरआर्म्स पर लगाएं। इसे रोजाना दोहराएं, यह दिनचर्या न केवल आपके अंडरआर्म के रंग को हल्का करेगी, बल्कि उसमें से गंध आने से भी रोकेगी।

चीनी + जैतून का तेल

यह मिश्रण जादू की तरह काम करता है, यह डेड स्किन को निकालकर अंडरआर्म की रंगत को निखारता है। चीनी में एक एक्सफ़ोलीएटिंग एजेंट होता है और जैतून का तेल आपको इसे हाइड्रेटेड और पोषित रखने में मदद करेगा। सबसे पहले एक कटोरी ले लीजिये, फिर इसमें 2 बड़े चम्मच चीनी और जैतून का तेल मिलाएं। उन्हें अच्छी तरह से मिलाएं, अब इसे अपने अंडरआर्म्स पर लगाएं, इसे अच्छे से रगड़ें और 10 मिनट के लिए छोड़ दें, थोड़ी देर के बाद इसे धो लें।

आलू

यह सब्जी रंग को हल्का करने के लिए सबसे अच्छे से काम करती है। आप इसे या तो सीधे दो हिस्सों में बांटकर अपने अंडरआर्म्स पर रगड़ सकते हैं या फिर आप एक आलू को छील लें और इसे अच्छी तरह से कद्दूकस कर लीजिये, फिर आप इसका रस निचोड़ सकते हैं, इसके बाद इसे सीधे अपनी आर्मपिट पर लगा सकते हैं। 10-15 मिनट के बाद इसे धो लें और सर्वोत्तम परिणामों के लिए इस प्रक्रिया को रोजाना दोहराएं। आलू आपकी स्किन को नरम और चिकना रखने में भी मदद करता है। अगर आप भी चाहते हैं अंडरआर्म्स के कालेपन से छुटकारा पाना, तो अपनाएं इनमे से कोई एक उपाय और खुलकर हाथ उठाकर जियो!

सर्दियों में इन उपायों से बनाए अपनी त्वचा को कोमल…
बड़े होंठों के लिए अपनाएं ये 5 घरेलू नुस्खे, नहीं पड़ेगी इंजेक्शन की जरूरत
बालों से हेयरस्प्रे हटाने के लिए अपनाएं ये आसान तरीके…
दुर्लभ बीमारियों के लिए नई राष्ट्रीय नीति मंजूर, इलाज के लिए मिलेंगे 20 लाख रुपये
स्वास्थ्य सेवाओं की सूरत और सीरत बदल दी ‘हमर अस्पताल’ ने
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article वेंटिलेटर में धमाके के बाद लगी आग, ऑक्सीजन न मिलने से मरीज की हुई मौत वेंटिलेटर में धमाके के बाद लगी आग, ऑक्सीजन न मिलने से मरीज की हुई मौत
Next Article जानें कितनी मात्रा में इस्तेमाल करना चाहिए चेहरे पर क्रीम और लोशन

Ro.No.-13672/51

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?