ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: वेंटिलेटर में धमाके के बाद लगी आग, ऑक्सीजन न मिलने से मरीज की हुई मौत
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
FeaturedNational

वेंटिलेटर में धमाके के बाद लगी आग, ऑक्सीजन न मिलने से मरीज की हुई मौत

By @dmin
Published: October 1, 2020
Share
वेंटिलेटर में धमाके के बाद लगी आग, ऑक्सीजन न मिलने से मरीज की हुई मौत
वेंटिलेटर में धमाके के बाद लगी आग, ऑक्सीजन न मिलने से मरीज की हुई मौत
SHARE

शिवपुरी (एजेंसी)। मध्यप्रदेश के शिवपुरी जिला अस्पताल में लापरवाही की बड़ी घटना देखने को मिली है। अस्पताल के आईसीयू वार्ड में बुधवार को अचानक हाईफ्लो ऑक्सीजन मशीन में धमाके के साथ आग लग गई। आग लगने से ऑक्सीजन की सप्लाई रुक गई और यहां भर्ती एक मरीज की ऑक्सीजन की कमी के चलते मौत हो गई। 
बताया गया है कि गुना के रहने वाले 65 वर्षीय मोहम्मद इस्लाम यहां भर्ती थे, जिन्हें कोरोना संक्रमण के संदेह में अस्पताल में लाया गया था। इस्लाम की जांच रिपोर्ट कोरोना निगेटिव आई थी, लेकिन उन्हें सांस लेने में तकलीफ हो रही थी। इसे देखते हुए डॉक्टरों ने उन्हें भर्ती किया हुआ था और उन्हें ऑक्सीजन दिया जा रहा था।
हालांकि, ऑक्सीजन मशीन में विस्फोट से इसकी सप्लाई रुक गई और इस्लाम को ऑक्सीजन नहीं मिलने से उनकी मौत हो गई। बताया गया है कि कोरोना रिपोर्ट निगेटिव आने के बाद भी डॉक्टरों ने उन्हें कोविड वार्ड में भर्ती किया हुआ था। कलेक्टर अक्षय कुमार सिंह ने घटना की मजिस्ट्रियल जांच के आदेश दे दिए हैं। 
वेंटिलेटर में आग लगने के बाद अस्पताल में अफरा-तफरी मच गई। इस दौरान इस्लाम का बेटा ताहिर डॉक्टरों से गुहार लगाता रहा कि अब्बू की स्थिति बिगड़ रही है। कोई आकर उन्हें ऑक्सीजन लगा दे, लेकिन बेटे की किसी ने एक न सुनी। आखिरकार ऑक्सीजन की कमी के चलते मरीज इस्लाम ने वहीं दम तोड़ दिया। 

जांच के आदेश दिए गए
मरीज को ऑक्सीजन की कमी के चलते झटके लेते देख उसके बेटे ने मदद की गुहार लगाई, लेकिन किसी ने ध्यान नहीं दिया। बताया गया है कि इस दौरान सिविल सर्जन, डॉक्टर और अस्पताल के अन्य स्टाफ भी मौजूद थे। 
अस्पताल का एक कर्मचारी ऑक्सीजन सिलिंडर लेकर मरीज के पास पहुंचा, लेकिन चाबी नहीं होने के कारण उसे दूसरा सिलिंडर लेने के दौडऩा पड़ा। जब तक दूसरा सिलिंडर आया, तब तक देर हो चुकी थी। मरीज ने ऑक्सीजन की कमी के चलते दम तोड़ दिया। 
वहीं, पिता की मौत के बाद बेटे ताहिर ने अस्पताल प्रशासन पर लापरवाही का आरोप लगाया है। घटना की सूचना मिलने के बाद कलेक्टर अक्षय कुमार सिंह जिला अस्पताल पहुंचे और घटनास्थल का मुआयना किया। कलेक्टर ने मामले में मजिस्ट्रियल जांच के आदेश दिए हैं। 

सरकार ने भेजी थीं 10 मशीनें
मध्यप्रदेश में कोरोना संकट को देखते हुए राज्य सरकार ने 10 मशीनों को शिवपुरी जिला अस्पताल में भेजा था। इन मशीनों की कीमत 25 से 30 लाख रुपये के बीच बताई जा रही है। फिलहाल, इस बात की जांच की जाएगी कि मशीन में किस खराबी के चलते आग लगी। जांच रिपोर्ट सामने आने पर ही आग लगने के असल कारणों का पता चल पाएगा। 
मशीनों की जांच के लिए राजधानी भोपाल से इंजीनियरों को बुलाया गया है। इस बात की भी जानकारी मिल रही है कि मशीनों की गुणवत्ता घटिया थी, जिस कारण आग लगी हो। हालांकि, प्रशासन द्वारा की जाने वाली जांच के बाद ही स्थिति स्पष्ट हो पाएगी। 

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने बलरामपुर में  किया शहीद पार्क का लोकार्पण, शहीदों की प्रतिमाओं से सजा है पार्क
अब नहीं टपकता बारिश का पानी, विद्यार्थियों की दूर हुई परेशानी, जीर्णोद्धार से संवर गए पांच सौ से अधिक विद्यालय
रायपुर में बनेगा 500 सीटर बीपीओ सेंटर, मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने किया शिलान्यास, मल्टीनेशनल कंपनियों में मिलेंगे रोजगार
सावधान: रूप बदल रहा है वायरस! तबाही मचाने वाला है कोविड का यह नया वैरियंट, देशभर में अलर्ट
गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू की कल्पना धरातल पर: रिसाली के 40 वार्डों में 10 करोड़ से एक साथ होंगे विकास कार्य
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article 1586 new cases reported in Chhattisgarh during last 24 hours प्रदेश में 3000 के करीब मिले नए संक्रमित…. कुल संक्रमितों का आंकड़ा 1 लाख 13 हजार के पार…. 16 संक्रमितों की मौत
Next Article काली अंडरआर्म्स को गोरा करने के लिए रोजाना नहाने से पहले करें ये उपाय

Ro.No.-13848/18

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?