ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: प्रेगनेंट महिलाओं को एक्सरसाइज से कब बना लेनी चाहिए दूरी
Share
Notification Show More
Latest News
रक्तदान, पौधरोपण से लेकर विद्यादान तक सेवा गतिविधियों से जुड़ेंगे नागरिक
योग-ध्यान से स्वस्थ जशपुर का संकल्प, अब ‘फिट इंडिया-फिट जशपुर’ के तहत होगा वॉकाथॉन
September 25, 2026
शासकीय नर्सिंग महाविद्यालय, नवा रायपुर में सेवा संकल्प कार्यक्रम के अंतर्गत रंगोली प्रतियोगिता
शासकीय नर्सिंग महाविद्यालय, नवा रायपुर में सेवा संकल्प कार्यक्रम के अंतर्गत रंगोली प्रतियोगिता
September 25, 2026
प्रतिदिन हो रहा 6 से 8 लीटर दूध उत्पादन, गोबर से जैविक खाद मिलने से खेती की लागत भी हुई कम
उन्नत नस्ल की गाय ने खोली अतिरिक्त आय की राह, आत्मनिर्भर बने सन्ना के ओम प्रकाश
September 25, 2026
बस्तर, नारायणपुर और बलरामपुर में झमाझम बरसे बादल
छत्तीसगढ़ में मानसून मेहरबान : प्रदेश में 100.1% सामान्य वर्षा दर्ज
September 25, 2026
स्वस्थ शरीर और मानसिक शांति के लिए नियमित योग को जीवनशैली में अपनाने पर जोर
जशपुर में योग से स्वस्थ जीवन का संदेश, सभी विकासखंडों और नगरीय निकायों में लगे योग-ध्यान शिविर
September 25, 2026
Aa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Aa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Health

प्रेगनेंट महिलाओं को एक्सरसाइज से कब बना लेनी चाहिए दूरी

By @dmin Published June 30, 2020
Share
SHARE

कभी-कभी गर्भस्थ शिशु और मां के स्वास्थ्य को देखते हुए गर्भावस्था में एक्सरसाइज करने के लिए सख्त मनाही की जाती है। प्रेग्नेंसी में एक्सरसाइज शुरू करने से पहले और इसमें कोई भी बदलाव करने से पहले डॉक्टर से सलाह लेना जरूरी होता है। यहां हम आपको बता रहे हैं कि गर्भावस्था में कब और किस समय एक्सरसाइज नहीं करना चाहिए।

Contents
गर्भावस्था में एक्सरसाइज करने के फायदेप्रेग्नेंसी में कब नहीं करनी चाहिए एक्सरसाइजएक्सरसाइज शुरू करने से पहले क्या करेंगर्भावस्था में एक्सरसाइज से नुकसान होने के संकेतशारीरिक बदलावों से लडऩे में मदद

गर्भावस्था में एक्सरसाइज करने के फायदे

प्रेग्नेंसी में व्यायाम करने से मां और बच्चे दोनों को कई तरह के फायदे मिलते हैं, जैसे कि:-
कमर दर्द, कब्ज, पेट फूलने और सूजन से राहत मिलना
मूड और एनर्जी लेवल में सुधार आना
अच्छी नींद आना
अधिक वजन बढऩे से बचाव
मांसपेशियां मजबूत होना
इसके अलावा प्रेग्नेंसी में रोज एक्सरसाइज करने से जेस्टेशनल डायबिटीज का खतरा कम हो सकता है और प्रसव के समय में भी कमी आ सकती है। एक्सरसाइज से सिजेरियन डिलीवरी के जोखिम को भी कम किया जा सकता है।

प्रेग्नेंसी में कब नहीं करनी चाहिए एक्सरसाइज

अमेरिकन कॉलेज ऑफ ऑब्सटेट्रिशियंस एंड गायनेकोलोजिस्ट का मानना है कि प्रेग्नेंसी में निम्न स्थितियों में एरोबिक एक्सरसाइज नहीं करनी चाहिए।
फेफड़ों एवं हार्ट से जुड़ी कुछ प्रकार की बीमारियां
गर्भाशय ग्रीवा की अपर्याप्तता
जुड़वा या दो से ज्यादा बच्चे होने पर नौ महीने से पहले डिलीवरी होने का जोखिम (प्रीटर्म लेबर)
प्रेग्नेंसी की दूसरी तिमाही और गर्भावस्था की तीसरी तिमाही में लगातार ब्लीडिंग होना
प्रेग्नेंसी के 26वे हफ्ते के बाद प्लेसेंटा प्रीविया
प्रीक्लैंप्सिया या जेस्टेशनल हाइपरटेंशन (प्रेग्नेंसी में हाई बीपी)
गंभीर रूप से एनीमिया

एक्सरसाइज शुरू करने से पहले क्या करें

कुछ अन्य विशेष स्थितियों में आपको सावधानी के साथ एक्सरसाइज करने की जरूरत होती है। एनीमिया, दिल की धड़कन अनियमित होना, लंबे समय से ब्रोंकाइटिस, टाइप 1 डायबिटीज और हाई ब्लड प्रेशर का अनियंत्रित होना, मोटापा या अंडरवेट होना, पहले गतिहीन जीवनशैली जीना, वर्तमान की प्रेग्नेंसी में इंट्रायूट्राइन ग्रोथ रिस्ट्रिक्शन, हड्डियों या जोड़ों में चोट लगना, दौरे पडऩा, हाइपरथायराडिज्म का कंट्रोल न होना और पहले बहुत ज्यादा धूम्रपान करती हों तो प्रेगनेंट महिला को डॉक्टर की देखरेख में ही एक्सरसाइज करनी चाहिए।

गर्भावस्था में एक्सरसाइज से नुकसान होने के संकेत

अगर डॉक्टर आपको एक्सरसाइज करने की अनुमति दे देते हैं और आपको गर्भावस्था के दौरान शारीरिक व्यायाम करने पर यहां बताए गए संकेत महसूस हो रहे हैं तो उन्हें नजरअंदाज बिल्कुल न करें। इसमें भ्रूण की मूवमेंट में कमी आना, चक्कर आना या बेहोशी महसूस होना, सिरदर्द, घबराहट, पिंडलियों में दर्द या सूजन, योनि से खून आना, सीने में दर्द, बार-बार पेट में दर्द या संकुचन होना, योनि से स्राव होना और सांस फूलना शामिल है। यदि गर्भावस्था में व्यायाम करने पर ऐसा कुछ महसूस हो रहा है तो तुरंत डॉक्टर को बताएं।

शारीरिक बदलावों से लडऩे में मदद

नियामित व्यायाम से आपको प्रेग्नेंसी में होने वाले शारीरिक बदलावों से लडऩे में मदद मिलती है। इससे आगे आने वाली प्रेग्नेंसी से जुड़ी जटिलताओं के लिए भी शरीर और दिमाग दोनों ही मजबूत होते हैं। अगर आप प्रेगनेंट हैं और आपने अब तक एक्सरसाइज शुरू नहीं की है तो डॉक्टर की सलाह पर अभी इसे शुरू कर दें।

You Might Also Like

11 किमी की राह पार कर लोहागांव पहुंची स्वास्थ्य टीम, 62 ग्रामीणों की जांच

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के महिला स्व-सहायता समूहों को आत्मनिर्भर बनाने के विजन की दिख रही जमीनी तस्वीर

सेवा संकल्प अभियान : टीबी उन्मूलन कार्यक्रम : विजय को मिली टीबी से मुक्ति

जिस पानी के लिए मीलों चलती थीं महिलाएं, अब साय सरकार में वही जल पहुंच रहा घर की चौखट तक

हुनर को मिला बाजार, आत्मनिर्भरता की राह पर बढ़ा नया सवेरा महिला स्व सहायता समूह

@dmin June 30, 2020
Share this Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article एक्टर सुशांत सिंह के बायोपिक में किरदार निभायेंगे यह स्टार
Next Article पीएम मोदी लाइव: गरीब कल्याण योजना का किया विस्तार, अब नवंबर तक मिलेगा लोगों को मुफ्त में चावल, दाल व चना

Ro.No.-13998/18

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?