ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: सेक्टर 9 अस्पताल का विधायक देवेंद्र यादव ने किया निरीक्षण…. मरीजों का हालाचाल पूछा और डॉक्टरों के साथ बैठक कर और बेहतर व्यवस्था बनाने हुई चर्चा
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Durg-BhilaiFeatured

सेक्टर 9 अस्पताल का विधायक देवेंद्र यादव ने किया निरीक्षण…. मरीजों का हालाचाल पूछा और डॉक्टरों के साथ बैठक कर और बेहतर व्यवस्था बनाने हुई चर्चा

By @dmin
Published: April 19, 2021
Share
MLA Devendra Yadav inspected Sector 9 Hospital
MLA Devendra Yadav inspected Sector 9 Hospital
SHARE

भिलाई। भिलाई नगर विधायक देवेंद्र यादव सोमवार को पं. जवाहर लाल नेहरू अस्पताल सेक्टर 9 का निरीक्षण करने पहुंचे। अस्पताल के सभी वार्डों का बारिकी से निरीक्षण किया और मरीजों का हालचाल भी जाने । साथ ही अस्पताल के डॉक्टरों के साथ करीब 1 घंटे तक बैठक कर अस्पताल की व्यवस्था के संबंध में चर्चा की। साथ ही विधायक देवेंद्र यादव ने अस्पताल प्रबंधन को भरोसा दिलाया कि शासन प्रशासन से पूरा सहयोग मिलेगा। अस्पताल में आने वाले मरीजों को बेहतर से बेहतर इलाज मिल सकें। इसके लिए वे सब मिलकर पूरा प्रयास करेंगे।
सोमवार को विधायक देवेंद्र यादव सेक्टर 9 अस्पताल पहुंचे। सबसे पहले वे अस्पताल के सभी वार्डों का भ्रमण किए और बारिकी से वार्डों का निरीक्षण किए। मरीजों से मिलकर उनका हालचाल जाना और पूछा कि उन्हें अस्पताल में कोई दिक्कत या परेशानी तो नहीं है। इसके बाद अस्पताल प्रबंधन और डॉक्टरों के साथ विधायक देवेंद्र यादव ने करीब 1 घंटे तक बैठक कर अस्पताल में मरीजों के बेहतर इलाज के संबंध और मेन पावर बढ़ाने जैसे जरूरी विषयों पर चर्चा की। इसके साथ ही विधायक देवेंद्र यादव ने अस्पताल में ऑक्सीजन बेड की संख्या बढ़ाने और जरूरी इक्यूपमेंट बढ़ाने के विषय पर भी चर्चा किए। चर्चा में यह बात सामने आई की कोरोना मरीजों की संख्या बढऩे की वजह से सेक्टर 9 अस्पताल में भी मेन पावर की कमी महसूस की जा रही है। इसके लिए भिलाई के नर्सिंग कॉलेज के फाइनल ईयर के स्टूडेंट को जॉब देकर इस समस्या का समाधान निकालने के विषय पर चर्चा की गई। इसके अलावा बीएसपी प्रबंधन सेक्टर 9 होस्पिटल में वेंटिलेटर से लेकर सभी प्रकार की जरूरी सुविधा बढ़ाने पर चर्चा की गई। जिस पर सीईओ ने विधायक के साथ पहले हुई बैठक में सहमति दे चुके हैं। अस्पताल में एक घंटे चली विशेषज्ञ डॉक्टर और अस्पताल प्रबंधन के बैठक में विधायक श्री यादव ने ऑक्सीजन वाले बेड की संख्या बढ़ाने के साथ ही वेंटिलेटर आदि की सुविधा भी बढ़ाने पर जोर दिया है। ताकि यहां आने वाले मरीजों को बेहतर इलाज मिल सकें। साथ ही टाउनशिप में स्थिति बीएसपी के जितने भी स्वास्थ्य केंद्र हैं। उन्हें भी एनजीओ को देकर डेवलप कर सुविधाएं बढ़ाने की रूप रेखा तैयार की गई । ताकि इन स्वास्थ्य केंद्रों में कोरोना मरीजों की भर्ती कर उनका इलाज किया जा सकें।

केदारनाथ में सारा-जान्हवी का हुआ था मौत से सामना बोलीं- हमें स्पेशल फोर्स की मदद से बचाया गया था
वैशाली नगर में छिपे थे बिहार के ठग, दुर्ग पुलिस की सहायता से पकड़ाए… 50 लाख से ज्यादा का है मामला
मोबाइल खरीदकर लौट रहे युवक की हादसे में मौत, दोस्त के साथ बाइक पर लौट रहा था, कार ने मारी टक्कर
WTC-2023: पांच कप्तान, दो कोच और छह सीरीज, ऐसा रहा भारत का विश्व टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल में पहुंचने का सफर
गृह मंत्री ताम्रध्वज साहू ने महासमुंद में किया ध्वजारोहण, शहीदों के परिजनों को किया सम्मानित
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article Corona infection at the lowest level in 58 days, the number of deaths increased again छत्तीसगढ़ में बढ़ा जांच का दायरा: प्रति दस लाख आबादी पर रोजाना 1485 सैंपलों की जांच…. प्रदेश में कई बड़े राज्यों से ज्यादा संख्या में हो रही है जांच…. पिछले तीन दिनों में 1.46 लाख सैंपलों की जांच
Next Article ऑक्सीजन के लिए तड़प रहे मरीजों की जान बचाने वाले युवक पर ही मुकदमा दर्ज कोरोना संकट के दौर में उद्योगपति रमेश अग्रवाल की सेवाभावी पहल: 579 ऑक्सीजन सिलेंडर शासन व जिला प्रशासन को सौंपे… निजी अस्पतालों को भी दिए सिलेंडर
× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?