भिलाई। इन दिनों पूरा प्रदेश कोरोना संक्रमण की चपेट में है। रोजाना हजारों की संख्या में संक्रमित मरीजों की पहचान हो रही है वहीं अस्पतालों में ऑक्सीजन सिलेंडर की कमी के कारण कई कई गंभीर मरीजों को उचित इलाज नहीं मिल पा रहा है। प्रदेश सरकार व जिला प्रशासन इस पर निरंतर काम कर रहा है वहीं सामाजिक संस्थाएं भी सामने आकर सेवा कर रहे हैं। इसी कड़ी में फस्र्ट ह्यूमन लाइफ सिद्धांत पर सेवाभावी पहल करते हुए उद्योगपति रमेश अग्रवाल ने छत्तीसगढ़ शासन एवं जिला प्रशासन दुर्ग को उपयोग के लिए 579 ऑक्सीजन सिलेंडर सौंपे हैं।
रमेश अग्रवाल द्वारा उक्त सभी ऑक्सीजन सिलेंडर अलग-अलग अस्पतालों के लिए दिए गए हैं। इनमें मेकाहारा रायपुर के लिए सर्वाधिक 400 सिलेंडर व दुर्ग शासकीय अस्पताल के लिए 179 सिलेंडर दिए हैं। इन सिलेण्डरों का इस्तेमाल गंभीर को भी मरीजों के लिए किया जाएगा। इसके अलावा उद्योगपति रमेश अग्रवाल ने स्पर्श हॉस्पिटल भिलाई को 72 सिलेंडर पल्स हॉस्पिटल भिलाई को 78 सिलेंडर व दुर्ग गुरुद्वारा में 10 सिलेंडर की आपूर्ति की है। इस प्रकार इन्होंने मानव सेवा की मिसाल पेश की है इस संदर्भ में रमेश अग्रवाल ने बताया कि फस्र्ट हुमन लाइफ सिद्धांत पर मानव सेवा के लिए हमारा छोटा सा प्रयास है। उन्होंने बताया कि उक्त सभी सिलेंडर हमने ऑक्सीजन प्लांट लगाने के लिए मंगवाए थे लेकिन कोरोना का हाल में प्लांट शुरू नहीं हो सका, इस वजह से हम सभी सिलेंडर कोरोना संक्रमण के दौर में जीवन रक्षा के लिए अस्पतालों को दे रहे हैं। वहीं स्वास्थ्य विभाग ने इतनी मात्रा में नए सिलेंडर मिलने पर उद्योगपति का आभार माना है। पूर्व में भी रमेश अग्रवाल द्वारा सामाजिक क्षेत्र में कई कार्य किए गए हैं।
कोरोना संकट के दौर में उद्योगपति रमेश अग्रवाल की सेवाभावी पहल: 579 ऑक्सीजन सिलेंडर शासन व जिला प्रशासन को सौंपे… निजी अस्पतालों को भी दिए सिलेंडर




