ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: केदारनाथ में सारा-जान्हवी का हुआ था मौत से सामना बोलीं- हमें स्पेशल फोर्स की मदद से बचाया गया था
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
EntertainmentFeatured

केदारनाथ में सारा-जान्हवी का हुआ था मौत से सामना बोलीं- हमें स्पेशल फोर्स की मदद से बचाया गया था

By @dmin
Published: July 15, 2022
Share
SHARE

सारा अली खान और जान्हवी कपूर कॉफी विद करण के दूसरे एपिसोड में साथ नजर आने वाली हैं। शो में उन्होंने अपने केदारनाथ ट्रिप को लेकर बड़ा खुलासा किया है। उन्होंने बताया कि कैसे वो चढ़ाई के दौरान फंस गईं थीं और पहाड़ से गिरते-गिरते बची थीं। दोनों का केदारनाथ का ये एक्सपीरियंस किसी जानलेवा एडवेंचर से कम नहीं था।

Contents
  • सारा ने सुनाया अपना एक्सपीरियंस
  • सारा-जान्हवी को स्पेशल फोर्स की मदद से बचाया गया था
  • ठंड के मारे जम गई थीं एक्ट्रेस

सारा ने सुनाया अपना एक्सपीरियंस

सारा अली खान ने कहा, ‘हमने भैरवनाथ जाने का डिसाइड किया था और वहां चलने का नॉर्मल रास्ता है। लेकिन हमने अपने लिए ज्यादा बेहतर सोचते हुए हाइक करने का फैसला किया। वहां चट्टानों की एक 85 फीट की ढलान थी, लेकिन जाह्नवी का कहना था कि चलो इसकी क्लाइम्बिंग करते हैं।

सारा ने आगे बताया कि उन्हें इसे क्लाइम्ब करने में डर लग रहा था। लेकिन उन्हें लगा कि कहीं वो जाह्नवी का मूड खराब न कर दें, इसलिए उन्होंने इसके लिए हां कह दिया। लेकिन मुझे अंदर से डर भी लग रहा था, और उन्हें यकीन था कि वो हिलती चट्टानों के कारण गिर जाएंगे।

सारा-जान्हवी को स्पेशल फोर्स की मदद से बचाया गया था

सारा और जान्हवी क्लाइम्बिंग करते समय फंस गई थीं और उन्हें कोई मदद भी नहीं मिल रही थी। लेकिन इस बीच उनकी नजर एक फैन पर पड़ी जो उनकी ओर आ रहा था। इस बीच भी उन्हें निराशा ही हाथ लगी क्योंकि उस फैन ने एक्ट्रेसेस की कोई मदद नहीं की क्योंकि वो केवल उनके साथ एक सेल्फी लेना चाहता था। उसके बाद लगभग 30 मिनट तक फंसे रहने के बाद सारा के ड्राइवर ने उन्हें ढूंढा और फिर उन्हें स्पेशल फोर्स की मदद से बचाया गया।

ठंड के मारे जम गई थीं एक्ट्रेस

जाह्नवी ने आगे बताया, ‘सारा के लो-कॉस्ट बजट प्लान के चलते, हमने 6 हजार रुपए कम का होटल लिया था, जहां हीटर की सुविधा नहीं थी। केदारनाथ में माइनस डिग्री टेम्प्रेचर होने की वजह हम दोनों ठंड से जम गए थे। मैंने दो थर्मल, एक पफर जैकेट, तीन शॉल, दो ट्रैक पैंट और दो स्वेटर कैरी किए थे। हम दोनों ने उस दिन अपने पैक किए हर कपड़े पहने थे, फिर भी ठंड से मरे जा रहे थे।

मनरेगा से अब बायो-गैस संयंत्र भी स्थापित किए जा सकेंगे…
देश में 100 करोड़ वैक्सीनेशन पर बोल बम समिति करेगी भिलाई के हेल्थ वर्कर्स का सम्मान, अध्यक्ष दया सिंह बोले-पीएम के नेतृत्व में देश ने हासिल की ये सफलता
भारत-आसियान सम्मेलन में बोले प्रधानमंत्री मोदी, आपसी संबंध मजबूत करना जरूरी
shreekanchanpath 25 # 08 November 2024
बारिश बनी आफत, 30 फीसदी गेहूं की फसल खराब, किसान परेशान
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article छॉलीवुड एक्ट्रेस की सड़क हादसे में मौत: महाराष्ट्र में ट्रक से भिड़ी पुष्पांजलि शर्मा की बस…
Next Article अच्छी नींद पाने से लेकर तनाव-चिंता को कम करने में कारगर है यह तरीका…

Ro.No.-13848/18

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?