ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े की पहल से बृजेश्वर सागर जलाशय के नवीनीकरण हेतु 4.94 करोड़ रुपए स्वीकृत
Share
Notification Show More
Latest News
BRICS Business Forum 2026 में छत्तीसगढ़ के उद्योग जगत का प्रतिनिधित्व करेंगे डॉ. जितेंद्र गुप्ता
September 10, 2026
छत्तीसगढ़ के आयुष पांडे का इंडिया ए टीम में चयन, आस्ट्रेलिया ए के विरुद्ध खेलेगें मल्टी डे सीरीज
September 10, 2026
दिल्ली हादसे के बाद छत्तीसगढ़ में अलर्ट, सीएम ने दिया सभी जिलों में भवनों का सेफ्टी ऑडिट कराने का निर्देश
September 10, 2026
हादसे के बाद बिस्तर पर शशिकांत, सीएम साय ने जाना हाल…एम्स मेें कराया भर्ती
September 10, 2026
सरकार ने बढ़ाई तीन नई छुट्टियां, नुआखाई, महाअष्टमी और गोवर्धन पूजा पर बंद रहेंगे सरकारी संस्थाएं
September 10, 2026
Aa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Aa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Breaking NewsCG GovermentChhattisgarhFeaturedRaipur

मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े की पहल से बृजेश्वर सागर जलाशय के नवीनीकरण हेतु 4.94 करोड़ रुपए स्वीकृत

By Poonam Patel Published June 11, 2026
Share
464 हेक्टेयर क्षेत्र में सिंचाई सुविधा होगी सुदृढ़, किसानों को मिलेगा प्रत्यक्ष लाभ
464 हेक्टेयर क्षेत्र में सिंचाई सुविधा होगी सुदृढ़, किसानों को मिलेगा प्रत्यक्ष लाभ
SHARE

रायपुर। महिला एवं बाल विकास तथा समाज कल्याण मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े के सतत प्रयासों से सूरजपुर जिले के विकासखंड भैयाथान स्थित बृजेश्वर सागर जलाशय योजना के नवीनीकरण कार्य के लिए 4 करोड़ 94 लाख 13 हजार रुपए की स्वीकृति प्रदान की गई है। इस महत्वपूर्ण परियोजना के माध्यम से क्षेत्र की सिंचाई व्यवस्था को सुदृढ़ किया जाएगा तथा किसानों को बेहतर कृषि सुविधाएं उपलब्ध होंगी।

जल संसाधन विभाग द्वारा स्वीकृत इस कार्य के पूर्ण होने पर 464 हेक्टेयर कृषि भूमि को सिंचाई सुविधा का लाभ मिलेगा। इससे किसानों को समय पर सिंचाई के लिए पर्याप्त जल उपलब्ध हो सकेगा, कृषि उत्पादन में वृद्धि होगी तथा क्षेत्र की कृषि अर्थव्यवस्था को मजबूती मिलेगी। मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने कहा कि प्रदेश सरकार किसानों के हितों को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए सिंचाई संसाधनों के विकास पर विशेष ध्यान दे रही है।

बृजेश्वर सागर जलाशय के नवीनीकरण से भैयाथान क्षेत्र के किसानों को दीर्घकालिक लाभ मिलेगा और खेती अधिक लाभकारी बन सकेगी। योजना के क्रियान्वयन के लिए मुख्य अभियंता, हसदेव गंगा कछार जल संसाधन विभाग, अम्बिकापुर को प्रशासकीय स्वीकृति जारी की गई है। यह परियोजना क्षेत्र में जल संरक्षण एवं कृषि विकास की दिशा में महत्वपूर्ण कदम साबित होगी।

You Might Also Like

BRICS Business Forum 2026 में छत्तीसगढ़ के उद्योग जगत का प्रतिनिधित्व करेंगे डॉ. जितेंद्र गुप्ता

छत्तीसगढ़ के आयुष पांडे का इंडिया ए टीम में चयन, आस्ट्रेलिया ए के विरुद्ध खेलेगें मल्टी डे सीरीज

दिल्ली हादसे के बाद छत्तीसगढ़ में अलर्ट, सीएम ने दिया सभी जिलों में भवनों का सेफ्टी ऑडिट कराने का निर्देश

हादसे के बाद बिस्तर पर शशिकांत, सीएम साय ने जाना हाल…एम्स मेें कराया भर्ती

सरकार ने बढ़ाई तीन नई छुट्टियां, नुआखाई, महाअष्टमी और गोवर्धन पूजा पर बंद रहेंगे सरकारी संस्थाएं

Poonam Patel June 11, 2026
Share this Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article 1 जुलाई से लागू होगी 'विकसित भारत जी राम जी' की नई व्यवस्था, छत्तीसगढ़ को मिलेंगे 3354.85 करोड़ रुपये 1 जुलाई से लागू होगी ‘विकसित भारत जी राम जी’ की नई व्यवस्था, छत्तीसगढ़ को मिलेंगे 3354.85 करोड़ रुपये
Next Article खनिज विभाग और जिला स्तरीय टास्कफोर्स की संयुक्त कार्रवाई खनिज के अवैध परिवहन पर कार्रवाई: बिना अभिवहन पास चूना पत्थर गिट्टी से भरे 3 ट्रेलर जब्त

Ro.No.-13998/18

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?