ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: छत्तीसगढ़ में रिकार्ड वेक्सीनेशन: एक दिन में दिए गए दो लाख दस हजार से अधिक डोज… 4191 सेशन साइट में हुआ वैक्सीनेशन
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
ChhattisgarhFeaturedRaipur

छत्तीसगढ़ में रिकार्ड वेक्सीनेशन: एक दिन में दिए गए दो लाख दस हजार से अधिक डोज… 4191 सेशन साइट में हुआ वैक्सीनेशन

By @dmin
Published: June 25, 2021
Share
अब बिना स्लॉट बुक किए ही वैक्सीन लगवा सकेंगे 18-44 साल के लोग
अब बिना स्लॉट बुक किए ही वैक्सीन लगवा सकेंगे 18-44 साल के लोग
SHARE

रायपुर। प्रदेश में 24 जून को 4191 सेशन साइट में कोविड वैक्सीन की 2 लाख 10 हजार 34 डोज दी गई। 18 से 44 वर्ष आयु वर्ग के एक लाख 58 हजार 191 युवाओं को पहली डोज दी गई। देश के कई राज्यों में जहां टीकाकरण अभियान कम हुआ है वहीं छत्तीसगढ़ में टीकाकरण में लगातार वृद्धि हो रही है। प्रदेश में 21 जून को 91 हजार 172, 22 जून को 1 लाख 9 हजार 353 और 23 जून को 1 लाख 58 हजार 472 लोगों को टीका लगाया गया है।
भारत सरकार के कोविन पोर्टल के अनुसार प्रदेश में कोरोना वैक्सीन के वेस्टेज का औसत प्रतिशत 25 जून की स्थिति में 0.83 है। राज्य के 19 जिलों में वैक्सीन वेस्टेज एक प्रतिशत से भी कम है। जबकि कोरोना वैक्सीन का राष्ट्रीय वेस्टेज दर इससे कहीं ज्यादा है।
मिशन संचालक, राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन एवं कोरोना टीकाकरण की राज्य नोडल अधिकारी डॉ. प्रियंका शुक्ला ने बताया कि 24 जून को अवकाश के बावजूद अधिकांश जिलों में वैक्सीनेशन हुआ। बालोद में 10247, बलौदाबाजार में 7628, बस्तर में 2244, बेमेतरा में 5532, बीजापुर में 895, बिलासपुर में 11470, दंतेवाडा में 1101, धमतरी में 7915, दुर्ग जिले में 14730, गरियाबंद में 2587, गोरेला-पेंड्रा-मरवाही में 1352, जशपुर में 3725, कबीरधाम में 3372, कांकेर में 6562, कोंडागांव में 1861, कोरबा में 9421, कोरिया में 3529, महासमुंद में 15242, मुंगेली में 3682, नारायणपुर में 307, रायगढ़ में 21683, रायपुर में 24613, राजनांदगांव में 29387, सुकमा में 792, सूरजपुर में 3883, बलरामपुर में 2839, जांजगीर-चांपा में 7488 तथा सरगुजा में 5947 लोगों को कोरोना से बचाव का टीका लगाया गया। वैैैक्सीन लगाने के बाद भी कोविड अनुरूप व्यवहार करना, मास्क लगाना, शारीरिक दूरी रखना एवं हाथों की सफाई आवश्यक है जिससे कोरोना के खतरे से बचा जा सके।

कमल हासन की इंडियन 2 की शूटिंग शुरू, अगले साल दिवाली पर हो सकती है रिलीज
समय सीमा की बैठक में कलेक्टर भुरे ने कहा- कोरोना की तीसरी लहर की आशंका को ध्यान में रखते हुए सख्त मानिटरिंग जरूरी
कोरोना संकट के बीच गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू के माग्रदर्शन में मिलेगी राहत… आज शुरू होगा लाइवलीहुड कॉलेज में सर्वसुविधायुक्त आइसोलेशन सेंटर
CG Politics: पहले चरण के लिए बस्तर तैयार, मोदी और राहुल के दौरे हुए तय
कलेक्टर का ट्रांसफर नहीं हुआ तो कर लूंगा परिवार सहित आत्मदाह, युवा आयोग के पूर्व सदस्य ने अधिकारी पर लगाए गंभीर आरोप
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article श्रीकंचनपथ 304 # 17 august 2021 श्रीकंचनपथ 252 # 25 june 2021
Next Article Demonstration-forests will be developed near all district headquarters सभी जिला मुख्यालयों के पास विकसित होंगे प्रदर्शन-वन… मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का निर्देश…. हर जिले में कम से कम 10 एकड़ भूमि में बने प्रदर्शन वन
× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?