भिलाई। कोरोना संकट के बीच सामाजिक क्षेत्र में कई संस्थाएं सेवाभाव के साथ सामने आ रही हैं। इस बीच कोविड मरीजों को राहत देने प्रदेश के गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू के मार्गदर्शन में सर्वसुविधायुक्त आइसोलेशन सेंटर शुरू किया जा रहा है। जौहर चैरिटेबल ट्रस्ट द्वारा सेक्टर 6 स्थित लाइवलीहुड कॉलेज में इस आइसोलेशन सेंटर का संचालन किया जाएगा। रामनवमी के पावन अवसर पर गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू आज शाम 4 बजे इस आइसोलेशन सेंटर का शुभारंभ करेंगे।
जोहार चैरिटेबल ट्रस्ट द्वारा कोविड 19 के इस विषम परिस्थिति में ऑक्सीजन सहित आइसोलेशन सेंटर प्रारम्भ किया जा रहा है। यह आइसोलेशन सेंटर सभी के लिए निशुल्क रहेगा। जोहार चैरिटेबल ट्रस्ट के संस्थापक ट्रस्टी अरुण सिंह सिसोदिया ने अपील करते हुए कहा है कि इस जनसेवा के प्रयास के अवसर पर आप की उपस्थिति प्रदान कर इस पुनीत जनसेवा के कार्य मे अपना अमूल्य योगदान सुनिश्चित करने का कष्ट करें। आइसोलेशन सेंटर के समन्वयकों में प्रदेश कांग्रेस महामंत्री जितेन्द्र साहू, मो इरफान, आशीष अग्रवाल आदि हैं।
कोरोना संकट के बीच गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू के माग्रदर्शन में मिलेगी राहत… आज शुरू होगा लाइवलीहुड कॉलेज में सर्वसुविधायुक्त आइसोलेशन सेंटर




