ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: CG Politics: पहले चरण के लिए बस्तर तैयार, मोदी और राहुल के दौरे हुए तय
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Breaking NewsChhattisgarhFeaturedPoliticsRaipur

CG Politics: पहले चरण के लिए बस्तर तैयार, मोदी और राहुल के दौरे हुए तय

By Om Prakash Verma
Published: April 2, 2024
Share
CG Politics: पहले चरण के लिए बस्तर तैयार, मोदी और राहुल के दौरे हुए तय
CG Politics: पहले चरण के लिए बस्तर तैयार, मोदी और राहुल के दौरे हुए तय
SHARE

रायपुर (श्रीकंचनपथ न्यूज़)। लोकसभा चुनाव के पहले चरण में छत्तीसगढ़ की बस्तर सीट पर 19 अप्रैल को वोटिंग होनी है। इसके लिए राजनीतिक दलों का अभियान उफान पर है। भाजपा के चुनाव अभियान को गति देने के लिए पीएम नरेन्द्र मोदी का दौरा तय किया गया है, वहीं कांग्रेस से राहुल गांधी और पार्टी अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे भी चुनावी माहौल में रंग भरने आ रहे हैं। पीएम मोदी की सभा के जरिए भाजपा बस्तर के साथ ही कांकेर सीट को भी साधने की जुगत में है। हालांकि पार्टी का पूरा जोर बस्तर पर ही है क्योंकि यह सीट फिलहाल कांग्रेस के कब्जे में है। उसने अपने वर्तमान सांसद दीपक बैज का टिकट काटकर 6 बाद के विधायक कवासी लखमा को प्रत्याशी बनाया है। वहीं भाजपा ने महेश कश्यप को चुनाव मैदान में उतारा है। इस बार बस्तर सीट के लिए दोनों दलों में कड़ी टक्कर की संभावना जताई जा रही है।

कांग्रेस के लिए बस्तर सीट को बरकरार रखना बड़ी चुनौती है। ऐसे समय में और भी ज्यादा जबकि भाजपा अपने इस पुराने गढ़ को दोबारा वापस पाने का संकल्प लेकर मुकाबले में डँटी हुई है। बस्तर सीट पर करीब 65 फीसद मतदाता आदिवासी हैं। इस लोकसभा क्षेत्र के अंतर्गत आने वाली 8 विधानसभा सीटों में से 5 पर भाजपा तो 3 पर कांग्रेस के विधायक हैं। लगभग 30 लाख की आबादी वाले बस्तर लोकसभा क्षेत्र में 14 लाख 66 हजार से अधिक मतदाता हैं। उल्लेखनीय है कि 1980 से 1996 तक इस सीट पर कांग्रेस का कब्जा था। 1998 से 2019 तक सीट लगातार भाजपा के कब्जे थी। पिछले चुनाव में कांग्रेस ने भाजपा को हराकर सीट दोबारा हथिया ली थी। अब भाजपा इस सीट को वापस पाने के लिए जोर आजमाइश कर रही है। मोदी के साथ ही उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के दौरे की भी योजना बनाई जा रही है।

कोंडागांव में हो सकती है मोदी की सभा
पीएम मोदी की बस्तर में चुनावी सभा की तैयारी शुरू हो गई है। सभा के लिए पार्टी के केंद्रीय संगठन से प्रदेश भाजपा को मिली मौखिक सूचना में आठ अप्रैल की संभावित तिथि बताई गई है। प्रधानमंत्री की चुनावी सभा के लिए कोंडागांव और नारायणपुर विधानसभा क्षेत्र में से किसी एक स्थल किया जाएगा। पिछले साल विधानसभा चुनाव से पहले प्रधानमंत्री ने तीन अक्टूबर को जगदलपुर में बड़ी सभा की थी इसलिए इस बार नए स्थल पर विचार किया जा रहा है। इसके पहले पांच अप्रैल को भाजपाध्यक्ष जेपी नड्डा बस्तर पहुंच सकते हैं। मोदी की सभा में एक लाख की भीड़ जुटाने का लक्ष्य तय किया गया है। बस्तर में जहां पहले चरण में 19 अप्रैल को वोटिंग होनी है, वहीं साथ लगे कांकेर क्षेत्र में दूसरे चरण में 26 अप्रैल को मतदान होगा। भाजपा चाह रही है कि मोदी की एक सभा के जरिए दोनों क्षेत्रों को प्रभावित किया जाए।

17 अप्रैल को थमेगा प्रचार
बस्तर में 19 अप्रैल को लोकसभा चुनाव है और इसके पहले 17 अप्रैल रामनवमीं के दिन चुनाव प्रचार थम जाएगा। प्रधानमंत्री की चुनावी जनसभा के बाद 14 से 16 अप्रैल के बीच रामनवमीं से पहले उत्तरप्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की चुनावी जनसभा आयोजित करने का प्रस्ताव प्रदेश भाजपा ने किया है। विधानसभा चुनाव के प्रचार के लिए योगी आदित्यनाथ ने बस्तर संभाग में दो स्थानों सुकमा और बस्तर में चुनावी सभा की थी। अनुसूचित जनजाति के लिए आरक्षित बस्तर की दोनों सीटों पर भाजपा की पैनी नजर है। हालांकि कांकेर लम्बे समय से भाजपा के लिए अजेय सीट रही है, ऐसे में ज्यादा फोकस बस्तर पर किया जा रहा है। विगत लोकसभा चुनाव में कांग्रेस ने 2 सीटें जीती थी, जिनमें से एक बस्तर थी। भाजपा की मंशा कांग्रेस से इस सीट को हथियाने की है। इसी रणनीति के तहत मोदी और योगी के दौरे तय किए जा रहे हैं।

मुकाबला भाजपा-कांग्रेस में ही
बस्तर लोकसभा सीट के लिए कुल 11 प्रत्याशी मैदान में हैं, लेकिन यहां मुख्य मुकाबला भाजपा और कांग्रेस के बीच ही माना जा रहा है। जैसे-जैसे मतदान की तारीख नजदीक आ रही है, राजनीतिक माहौल भी गरमाने लगा है। प्रचार में दोनों दल जुट चुके हैं। हालांकि पहले प्रत्याशी घोषित करने का लाभ उठाते हुए भाजपा जनसंपर्क में भी फिलहाल आगे चल रही है। कांग्रेस भी जनता के बीच प्रचार को गति देने की रणनीति तैयार कर चुकी है। कांकेर में दूसरे चरण में मतदान होना है। वहां भी माहौल जोर पकडऩे लगा है। उत्तर बस्तर की अपेक्षा दक्षिण-मध्य बस्तर में मतदाता जागरूकता कम है। यही वजह है कि कांकेर लोकसभा में बस्तर क्षेत्र की तुलना में मतदान का प्रतिशत अधिक रहता है। हालांकि जिला निर्वाचन कार्यालय इस बार बस्तर में ज्यादा से ज्यादा मतदान के लिए जागरूक कर रहा है। इस क्षेत्र में नक्सलियों के प्रभाव के चलते भी कम वोटिंग होती है।

करोड़पति हैं कांग्रेस प्रत्याशी लखमा
कांग्रेस द्वारा प्रत्याशी बनाए गए कवासी लखमा करोड़पति हैं। उनके पास 1.63 करोड़ की सम्पत्ति है। वहीं भाजपा प्रत्याशी महेश कश्यप के पास 30.86 लाख की कुल सम्पत्ति है। कवासी के 3 बैंक खातों में 8.20 लाख रुपए जमा हैं। इसके अलावा एक कार है, जिसकी कीमत 4 लाख रुपए बताई गई है। 130 ग्राम सोना और 550 ग्राम चांदी है, जिसकी कुल कीमत 4.85 लाख है। भाजपा के प्रत्याशी के द्वारा निर्वाचन आयोग में जो दस्तावेज प्रस्तुत किए हैं, उसके अनुसार महेश कश्यप के पास कुल 17.50 लाख की अचल संपत्ति है। इसके अलवा उनके पास एक कार 70 हजार, लोडर (5 लाख) और एक ट्रॉली 42 हजार की है। बैंक खातों की बात करें तो कश्यप के नाम पर 6 बैंक खाते हैं, जिनमें कुल 3 हजार 725 रुपए जमा हैं। आभूषणों की बात करें तो महेश के पास 57 ग्राम सोना और 100 ग्राम चांदी है, जिनकी कुल कीमत 3.47 लाख है। इसके अलावा उनके पास 7.88 एकड़ अचल संपत्ति है।

राजधानी में बाइक सवार पर पलटा कंटेनर, आधा शरीर फंसा… क्रेन के सहारे निकाल कराया गया एम्स में भर्ती
आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना डॉ. खूबचन्द बघेल स्वास्थ्य सहायता योजना में श्रेष्ठ प्रदर्शन पर छत्तीसगढ़ को चार राष्ट्रीय पुरस्कार
महिला आयोग की अध्यक्ष ने की प्रकरणों की सुनवाई….. पक्षकारों से बयान लेकर सुना उनका कथन
कोविड टीकाकरण के प्रथम डोज कवरेज में देश के सर्वश्रेष्ठ राज्यों में छत्तीसगढ़…. 45 वर्ष से अधिक आयु समूह में पहले चार राज्यों और 60 वर्ष से अधिक आयु वर्ग में पहले पांच राज्यों में
तालिबान की आड़ में कट्टरता फैलाने में जुटे तुर्की और पाकिस्तान, रूस-भारत यूं मिलकर करेंगे काट
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article कांग्रेस की एक और सूची जारी, आंध्र प्रदेश की कड़पा सीट पर सीएम जगन की बहन शर्मिला को टिकट
Next Article ऑपरेशन ईगल के तहत के तहत पकड़ाए 500 से ज्यादा वारंटी, दुर्ग रेंज के सभी जिलों में हुई कार्रवाई तेज

Ro.No.-13848/18

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?