ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: समय सीमा की बैठक में कलेक्टर भुरे ने कहा- कोरोना की तीसरी लहर की आशंका को ध्यान में रखते हुए सख्त मानिटरिंग जरूरी
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Durg-BhilaiFeatured

समय सीमा की बैठक में कलेक्टर भुरे ने कहा- कोरोना की तीसरी लहर की आशंका को ध्यान में रखते हुए सख्त मानिटरिंग जरूरी

By @dmin
Published: August 4, 2021
Share
Collector Bhure said – keeping in mind the possibility of the third wave of Corona
Collector Bhure said – keeping in mind the possibility of the third wave of Corona
SHARE

दुर्ग। कोरोना की तीसरी लहर आने की आशंका जताई गई है। पिछले एक-दो दिनों से कोविड से पॉजिटिव मरीज की संख्या में भी इजाफा देखने को मिला है। इन बातों को हमें बेहद गंभीरता पूर्वक ध्यान में रखते हुए सतर्क रहने की जरूरत है। कलेक्टर डॉ. सर्वेश्वर नरेंद्र भुरे ने समय सीमा की बैठक में अधिकारियों से यह बात कही। उन्होंने कहा कि जिस क्षेत्र में नियमित रूप से कोविड मरीजों की संख्या आ रही है। ऐसे कंटेनमेंट जोन बनाये गये क्षेत्रों में कोरोना प्रोटोकाल के पालन की सख्त मानिटरिंग करें। सभी विभागों के अधिकारियों को अभी से गंभीरता पूर्वक सभी आवश्यक तैयारी सुनिश्चित करने कहा है।

कलेक्टर ने समय सीमा की बैठक में विभिन्न विभागों में स्वीकृत निर्माण कार्यों की समीक्षा की। उन्होंने निर्माण एजेंसियों और संबंधित विभाग को अविलंब सभी स्वीकृत निर्माण कार्यों को पूर्ण करने कहा है। इसके साथ ही जिन कार्यों के लिए स्वीकृति दी गई है। लेकिन प्रशासकीय स्वीकृति नहीं मिली है। ऐसे कार्यों का प्राक्कलन तैयार कर शासन को प्रस्ताव भेजने कहा है। उन्होंने नगरीय निकाय के अधिकारियों को गोधन न्याय योजना अंतर्गत गौठानों में निर्मित कम्पोस्ट खाद की बिक्री की निरंतर मानिटरिंग करने कहा है। उन्होंने इंग्लिश मीडियम स्कूल संचालन, स्कूल में पदस्थ शिक्षक, शाला में संसाधन, अधोसंरचना के कार्य सहित विद्यार्थियों की अध्यापन के लिए बनाई गई प्रोटोकॉल की समीक्षा की। बैठक में कलेक्टर ने कृषि एवं उद्यानिकी विभाग के अधिकारियों को खारून नदी के किनारे गांव में आने वाले समय में प्रस्तावित मक्का प्रोसेसिंग प्लांट के लिए निर्धारित प्रक्रिया के साथ कार्य करने कहा है।

स्वतंत्रता दिवस का मुख्य समारोह पुलिस परेड ग्राउंड में
स्वतंत्रता दिवस 15 अगस्त का आयोजन जिला स्तर पर पुलिस परेड ग्राउंड में आयोजित किया जाएगा। कार्यक्रम के गरिमा पूर्वक एवं सफल आयोजन के लिए अधिकारियों को जिम्मेदारी दी गई है। मुख्य समारोह कार्यक्रम प्रात: 9:00 बजे आयोजित होगा। जिला स्तर के सभी अधिकारियों को यहां उपस्थित होने कहा गया है। स्वतंत्रता दिवस पर सभी शासकीय कार्यलयों में प्रात: 7:30 बजे ध्वजारोहण किया जाएगा। शासकीय भवनों एवं स्मारकों में रोशनी की जाएगी। प्रमुख चैक-चैराहों की साफ-सफाई, महापुरूषों की प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं देशभक्ति पूर्ण गीत बजाया जाएगा।

गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू का दौरा कार्यक्रम, कल नगपुरा में करेंगे नवीन पुलिस चौकी का शुभारंभ
98 लाख की लागत से सेक्टर 4 व 10 में होगा सौदर्यीकरण, विधायक देवेन्द्र व महापौर नीरज पाल ने किया भूमिपूजन
जल्द ही भारत आ रहा लड़ाकू विमान राफेल, जुलाई में भारतीय वायुसेना को पहली खेप देगा फ्रांस
दरिंदगी की हदें पार: महिला के साथ युवक ने किया दुष्कर्म, विरोध करने पर गुप्तांग डाला रॉड
Breaking : मुख्यमंत्री भूपेश बघेल कराएंगे पूर्व सीएम डॉ रमन सिंह पर एफआईआर… जानिए क्या है वजह
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article Corona in Chhattisgarh: Today 31 more new corona positive patients, number of active active patients cross 200 दो दिन की राहत के बाद फिर बढ़े कोरोना के मामले… बीते 24 घंटे में सामने आए 42,625 नए मामले…. 562 मौतें
Next Article Tokyo Olympics: Lovlina Borgohain won the bronze medal टोक्यो ओलङ्क्षपक: लवलीना बोरगोहेन ने जीता कांस्य पदक, सेमीफाइनल मुकाबले में मिली हार

Ro.No.-13848/18

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?